सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में 23 मई को मातृ सम्मेलन का आयोजन

बाघमारा।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 मई को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को विद्यालय में मातृ भारती के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में संयोजिका माॅमी सरकार, सह संयोजिका विभा कुमारी तथा सदस्या ज्योत्सना देवी, सुमन साव, संगीता कुमारी, मीरा वर्णवाल, काजल ठक्कर आदि शामिल हुई। विद्यालय प्रबंधकारिणी के सचिव विनय कुमार पाण्डेय व प्राचार्य संतोष कुमार झा उपस्थित रहे। प्राचार्य ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृ सम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाना है और इसमें सभी मातृ शक्ति का सहयोग अपेक्षित है। बैठक का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top