उपायुक्त अजय नाथ झा ने कालीबाड़ी और त्रिवेणी काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

बोकारो। उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार शाम सेक्टर-8 स्थित कालीबाड़ी में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बोकारो जिले सहित पूरे झारखंड के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद उपायुक्त ने को-ऑपरेटिव स्थित त्रिवेणी काली मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिलेवासियों के मंगलमय जीवन, जनकल्याण और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।
उपायुक्त ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने जिलेवासियों को दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top