बलियापुर में तेज बारिस से कच्चा मकान व दीवार ढहने का सिलसिला जारी

धनबाद।लगातार हो रही बारिश से बलियापुर के ग्रामीण इलाके में मिट्टी के कच्चे मकान के ध्वस्त होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सिंदूरपुर गांव के कमरुद्दीन अंसारी के मिट्टी के घर का दीवार धराशायी हो गया। इसी प्रकार बेड़ा नियामतपुर गांव के अब्दुल जब्बार एवं कुसबेरिया के मलिक टोला की सविता देवी की मिट्टी के घर का दीवार भी बारिश के कारण ढह गया। बारिश से कच्चा घर एवं दीवार के गिरने से लोगों के समक्ष रहने की समस्याएं उत्पन्न होने लगी है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Read More

 शुक्रवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में रहेंगे डॉ पीपी पांडेय, शिशु रोग में डॉ मनोज हेंब्रम

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को सदर अस्पताल में उपस्थित रहने वाले चिकित्सकों की सूची जारी की गई है। गुरुवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में डॉ पीपी पांडेय और डॉ नीलम बाला मौजूद रहेंगे। वहीं हड्डी रोग में डॉ मुकेश प्रसाद, सर्जरी में डॉ संजीव गोलॉश, नेत्र में डॉ सरोजिनी मुर्मू, दंत रोग में डॉ सुनीता सिंहा, शिशु रोग में डॉ मनोज हेंब्रम, मनोरोग में डॉ मीनाक्षी दुबे तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ संध्या तिवारी रहेंगे।गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से से दोपहर 2 बजे तक डॉ अपूर्वा दत्ता, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अंजना कुमारी तथा रात 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक डॉ सुमन कुमारी रहेंगे। जबकि जेनरल इमर्जेंसी में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ राकेश रंजन तथा रात 9 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक डॉ मंगेश कुमार मौजूद रहेंगे।

Read More

दैनिक मजदूर के मिट्टी का घर ढहा

कतरास।कई दिनो से लगातार हो रही बारिश की वजह से बाघमारा प्रखंड के पोचरी ( बरघुटू ) टोला के अनिता देवी का खपरैल के घर का कुछ भाग बुधवार देर रात को आचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही की उस समय घर के उस भाग मे कोई उपस्थित नही था । घर गिरने की खबर पाकर दरिदा पंचायत के समाजसेवी रामजीत टुडू ने गरीब असहाय आदिवासी परिवार से मिलकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। पति के गुजर जाने के बाद अनिता देवी व उनका इकलौता पुत्र विकास कुमार सोरेन दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। अनिता देवी ने कहा कि बीते कई दिनों से हो रही बारिश ने खपरैल के मिट्टी का घर ढह गया।

Read More

नावागढ़ मोड़ में देर रात गिरा कंक्रीट बिजली पोल,

धनबाद।नावागढ़ मोड़ स्थित एक चाय नास्ते के दुकान के आगे हाल ही में खड़े किए गए कंक्रीट का बिजली पोल स्वतः ही टूटकर गिर गया।घटना देर रात में होने के कारण किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ है।ये घटना दिन में होती तो एक बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता।स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब गुणवत्ता के कारण उक्त कंक्रीट पोल वगैर किसी कारण के स्वतः ही टूटकर गिर गया।जबकि नावागढ़ मोड़ में अन्य कंक्रीट पोल भी लगाया गया है वो भी टेढ़ा है।जो कभी भी गिर सकता है।गणेशपुर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में ठेकेदारी के माध्यम से नए कंक्रीट बिजली पोल खड़ा किया जा रहा है।उक्त कार्य के पूरा होते ही विभाग पुरानी व्यवस्था को बदलकर नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को केबल के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की योजना पर कार्य कर रही है।

Read More

गुरु पूर्णिमा पर सांसद ढुलू महतो ने चिटाही धाम में गुरुदेव के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद

कतरास।गुरुवार को पवित्र गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने श्री श्री रामराज मंदिर, चिटाही धाम पहुंचकर प्रमुख पुजारी एवं अपने आराध्य गुरुदेव के चरणों में शीश नवाकर शिष्य धर्म का निर्वहन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर श्री महतो ने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु ही वह प्रेरणा स्रोत हैं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। गुरुदेव ने हमें सही दिशा दिखाई, संस्कार दिए, आत्मविश्वास जगाया और जीवन को सफल बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।सांसद श्री महतो ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव और नई पीढ़ी को मजबूत संस्कार देने के लिए हमें अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आशीर्वाद से नई ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सबके सुख, शांति और उन्नति की कामना की।

Read More

अनुमंडल पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बूथ लेवल एजेंटों की शीघ्र नियुक्ति करने का किया अनुरोध धनबाद।40 – धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) की शीघ्र नियुक्ति करने का अनुरोध किया। साथ ही बताया गया कि बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (विशेष गहन पुनरिक्षण) शुरू हो गया है। जिसमें बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को उनके कार्य एवं कर्त्तव्य, बूथ अवेयरनेस ग्रुप, दावा आपत्ति से जुड़े विभिन्न प्रपत्र, 11 अधिकृत दस्तावेज सहित अन्य बिंदुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर धनबाद विस के एईआरओ श्री शशिकांत सिंकर, रविन्द्र नाथ ठाकुर, विकास आनंद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोनु दुबे, भारतीय जनता पार्टी के नरेन्द्र त्रिवेदी, आजसू के श्री रतिलाल महतो, आम आदमी पार्टी के श्री अरविंद कुमार, बहुजन समाज पार्टी के अभय कुमार तथा अन्य लोग मौजूद थे।

Read More

निम्न वर्गीय लिपिकों को दिया लेखा परीक्षा के विषयों का प्रशिक्षण

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर आज समाहरणालय के सभागार में निम्न वर्गीय लिपिकों को लेखा परीक्षा के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि निम्न वर्गीय लिपिकों को विभागीय लेखा परीक्षा उत्तीर्ण होने के उपरांत ही उच्च वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति देने का प्रावधान है। इसलिए उनको लेखा परीक्षा से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण देना आवश्यक है। आज उन्हें पेंशन, बजट, बिल, वित्तीय नियमावली, बोर्ड प्रकीर्ण नियमावली / रूल्स ऑफ एग्जीक्यूटिव बिजनेस, सेवा नियमावली, सामान्य भविष्य निधि/यात्रा भत्ता का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें श्री पंकज कुमार वर्मा, राज्य-कर पदाधिकरी, अन्वेषण ब्यूरो, धनबाद प्रमण्डल ने पेंशन, बोर्ड प्रकीर्ण नियमावली / रूल्स ऑफ एग्जीक्यूटिव बिजनेस, श्री डी.एन. रॉय, सहायक आयुक्त, नागरीय अंचल ने बजट व सेवा नियमावली, श्री पंकज कुमार, कोषागार पदाधिकारी ने बिल तथा सामान्य भविष्य निधि/यात्रा भत्ता तथा श्री नारायण राम, कार्यपालक दण्डाधिकारी ने वित्तीय नियमावली का प्रशिक्षण दिया।

Read More

कांग्रेस जिलाध्यछ संतोष सिंह ने सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा भ्रष्टाचार का जननी  है।

धनबाद।जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर धनबाद के सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा को दुबारा सिविल सर्जन बनाए जाने पर कहा है लगातार 20 वर्षो तक धनबाद में पदस्थापित रहने और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले डाक्टर आलोक विश्वकर्मा  धनबाद को लूटपाट का अड्डा बनाना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा है ऐसे दागदार अधिकारियो के कारण गठबंधन सरकार की बदनामी होती है। इसके बावजूद इनकी पोस्टिंग धनबाद कर दिया गया है। श्री सिंह ने कहा ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले सिविल सर्जन को फिर से धनबाद पोस्टिंग का क्या मतलब है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा डाक्टर आलोक विश्वकर्मा का मोह धनबाद से नही जा रहा है । जिलाध्यक्ष संतोष ने कहा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से जल्द ही मुलाकात कर धनबाद मे लगभग 20 वर्ष तक पदस्थापित रहे और कई भ्रष्टाचार के आरोपी रहे सिविल सर्जन को पुनः दुबारा धनबाद में सिविल सर्जन बनाना ठीक नही है।

Read More

संस्कार ज्ञानपीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सुजल कुमार साव का आईआईटी मद्रास में नामांकन हेतु चयन

बाघमारा।संस्कार ज्ञानपीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीयूष विहार हरिना का छात्र सुजल कुमार साव का चयन प्रतिष्ठित आईआईटी मद्रास में बीएस डेटा साइंस पाठ्यक्रम में हुआ है। यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार रॉय ने सुजल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी एवं गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित श्रीभगवान्नाम चिंतन पुस्तक देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि सुजल जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।हरिना निवासी सुजलीने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता श्री रूपल महतो, माता श्रीमती सरस्वती देवी , फ़ुआ – फूफा तथा संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। संस्कार ज्ञानपीठ परिवार इस सफलता पर गर्व अनुभव करता है और सुजल के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी

Read More

बुंडू पंचायत के तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह  का किया गया आयोजन                             

रंजन वर्मा कसमार बोकारो  पेटरवार प्रखंड अंतर्गत मॉडल बुंडू पंचायत कि तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर बुंडू स्थित वीणा परिषद मेला टांड़ परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो शामिल थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता देवी, उप प्रमुख सीमा देवी तथा पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुद्धिजीवियों, कर्मियों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, सेवानिवृत्त अधिकारी, डीलर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, कंप्यूटर ऑपरेटर , प्रेस मीडिया, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, डॉक्टर, बैंक कर्मी सहित कई समाजसेवी और कर्मठ लोग शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय स्तर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान और प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि बोकारो जिला का पहला पंचायत है जो इस तरह का कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया को तेज करने में पंचायत की भूमिका अहम है और इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों का सहयोग आवश्यक है। डॉ महतो ने कहा कि पंचायत की मुखिया बुंडू को आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित करने में प्रतिबद्धता के लिए बधाई के पात्र हैं। पंचायत ने अल्प समय में विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किया हैं, जिसमें स्वच्छता, शिक्षा, पेयजल, सड़क मरम्मत और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाना शामिल है। उन्होंने मुखिया निहारिका सुकृति और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पंचायत ने कई सकारात्मक पहल की है, जिससे आम लोगों का विश्वास पंचायत व्यवस्था में बढ़ा है। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और जनता के बीच समन्वय से ही पंचायत मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित कर हम उनके हौसले को ओर ऊँचाई दे सकते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुखिया निहारिका सुकृति को भी बुंडू पंचायत के विकास में उनके नेतृत्व और सेवा भाव के लिए सम्मानित किया। और उन्होंने कहा कि बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने पंचायत में जो कार्य की है वह सराहनीय  काबिल है। कार्यक्रम का मंच का संचालन मुमताज अंसारी ने किया।  मौके पर अंचलाधिकारी अशोक राम,उप मुखिया चन्दना डे, भोला प्रसाद, रितेश सिन्हा , सिना नायक,गणेश रजवार सहित गणमान्य  लोग शामिल थे।

Read More
Back To Top