मनोज कपरदार को मिला पत्रकारिता रत्न सम्मान

रंजन वर्मा कसमार बोकारो कसमार : भारतीय क्षेत्रीय पत्रकार संघ, नई दिल्ली ने अपनी  रजत जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कसमार प्रखंड के बगदा निवासी जाने माने लेखक, कला समीक्षक व पत्रकार मनोज कुमार कपरदार को पत्रकारिता रत्न से सम्मानित किया। मनोज कपरदार दो दशक से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। इनकी तीन पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। जिसमें से एक पुस्तक झारखंड की आदिवासी कला परंपरा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल है और दूसरी पुस्तक झारखंड के भूले बिसरे कांतिवीर को हरियाणा सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत शामिल किया है। इससे पहले भी मनोज कपरदार को झारखंड प्रहरी सम्मान, जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान, स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान, पुलिस पब्लिक हेल्पलाइन राष्ट्रीय सम्मान, झारखंड सेवा रत्न सम्मान साहित्य शिखर सम्मान, काव्य शिरोमणि सम्मान और जनप्रिय लेखक 2022 सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Read More

गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली पप्पू वर्मा कसमार बोकारो

 नशा मुक्ति अभियान के तहत  को गायत्री परिवार कथारा द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में गायत्री समाज से जुड़े श्रद्धालू गण शामिल हुए। जागरूकता रैली गायत्री ज्ञान मंदिर से चलकर कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप तक गयी। जानकारी के अनुसार  नशा मुक्ति रैली गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा से प्रारंभ होकर कथारा मोड़, एक नंबर कॉलोनी, दो नंबर कॉलोनी, तीन नंबर तथा चार नंबर होते दुर्गा मंडप पहुंची। जहां नशा से होने वाले बुराई पर वक्ताओं ने समाज को जागरूक करने का काम किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आये साधक नीरज कुमार ने अपने उद्बोधन में गायत्री परिवार द्वारा समाज हित, राष्ट्र हित तथा मानव हित में किए जा रहे कार्यों को बताया। यहां गायत्री परिवार कथारा के हनुमान दयाल सिंह, चन्द्रभूषण प्रसाद ने बताया कि नशा सेवन से केवल व्यक्ति हीं नहीं बल्कि उसके परिवार तथा उसके अगली पीढ़ी पर भी इसका दुष्प्रभाव होता है। इसलिए स्वयं के साथ अपने आसपास के समाज को भी नशा से दुर रखना प्रत्येक जनमानस का नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा बताया गया  गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में सामूहिक जप, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार तथा युग संगीत के अलावा दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया है। साथ ही आगामी 12 जुलाई को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसमें मुख्य रूप से बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के शामिल होने की संभावना है। रक्तदान शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि रक्तदान करें और स्वस्थ रहें। आपके रक्त का एक अंश, किसी की जिंदगी बचा सकता है। इस अवसर पर रैली बोडिया बस्ती होते हुए गायत्री ज्ञान मंदिर पहुंचा, जहां आरती के पश्चात शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गयाजागरूकता कार्यक्रम व् रैली को सफल बनाने में गायत्री समाज कथारा के हनुमान दयाल सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद, लाल बाबू सिंह, जयप्रकाश विश्वकर्मा, सीताराम चौहान, जितेंद्र चौहान, झरी बरनवाल, रामचंद्र सिंह, रामसेवक पांडेय, धीरज शर्मा, जीवन राम, हीरालाल प्रजापति, रीना सिन्हा, पुष्पा सिंह, सीता देवी, पीहू गोस्वामी, फुलवा देवी, सुनीता चौहान, रेखा बरनवाल, हेमिया देवी, कलावती देवी, कुर्मी देवी, पुष्पा देवी आदि ने सराहनीय सहयोग किया।

Read More

अनुमंडल पदाधिकारी चास के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान

अवैध बालू परिवहन में संलिप्त दो हाइवा जब्त, चालक व खलासी गिरफ्तार गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा के नेतृत्व में  सेक्टर-6 थाना अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आशालता दिव्यांग विद्यालय के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए दो हाइवा वाहनों को पकड़ा गया। दोनों वाहनों को विधिवत जप्त कर सेक्टर-6 थाना को सुपुर्द किया गया तथा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वाहनों के साथ एक चालक एवं एक खलासी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।इस विशेष अभियान में खान निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार महतो, खान निरीक्षक श्री सीताराम टुडू एवं पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता रही। प्रशासन द्वारा खनिज संपदा के अवैध दोहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाएं जाएंगे।

Read More

चिन्मय विद्यालय में गुरु पूर्णिमा की धूम ।

ॐ श्री गुरुदेवाय नमः से वातावरण हुआ भक्तिमय। चिन्मय विद्यालय बोकारो के तपोवन सभागार में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  पादुका पूजा का आयोजन किया गया। आज भगवान वेदव्यास जी का जन्मदिन है। उन्होंने सैकड़ो धर्म ग्रंथों की रचना की और समाज को धर्म एवम नीति पर चलने के लिए प्रेरित किया।   पूरे विश्व मे आज गुरु की पारंपरिक पूजा होती है। इसी परंपरा धर्म संस्कार को निभाते हुये आज चिन्मय मिशन के संस्थापक परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की पादुका पूजा की गई।चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या परम् पूज्या स्वामिनी संयुक्तानंद जी ने पूरे विधि विधान के साथ आज विद्यालय में पूजा अर्चना की।  पूजा अर्चना में स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती के साथ विद्यालय अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा ने पूरे भक्ति भाव से भाग लिया । गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के 108 नामों का मंत्रोचारण किया गया। स्वामिनी संयुक्तनंदा जी ने गुरु पूर्णिमा पर पूजा के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया । गुरु के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं कि जा सकती है। जीवन में प्रथम दिन से लेकर जीवन के आखरी समय तक गुरु विभिन्न रूपों में हमारे जीवन मे आते है। हर पल पर गुरु के के द्वारा दी गई शिक्षा कम आती है। गुरु जीवन का वो प्रकाश तत्व है जो हमारे जीवन में अज्ञानता के अंधकार को दूर करते हैं। वे हमारे जीवन मे ज्ञान प्रदान कर सफलता का रस भर देते हैं। जिससे हमारा जन्मसिद्ध हो जाता है। हमे अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवम आदर भाव रखना चाहिए।  भगवद्गीता के  श्लोकों का पाठ किया गया। इस शुभ अवसर पर चिन्मय विद्यालय के अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय,विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर एन मल्लिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, हेड मास्टर गोपालचंद मुंशी, विद्यालय के कक्षा छठी के सभी छात्र छात्राएं सहित मिशन के सदस्यों के साथ साथ विद्यालय के शिक्षकों ने पूरे भक्ति में भाग लिया।

Read More

उपायुक्त ने निभाई शिक्षक की भूमिका, छात्रों को बताया 26 जनवरी का इतिहास

उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारिका और प्राथमिक विद्यालय भूईयां द्वारिका चास टू का किया निरीक्षण उपायुक्त ने छात्रों से किया संवाद, विद्यालय शिक्षकों को बच्चों को सामान्य ज्ञान का भी पाठ – पढ़ाने को कहा शिक्षा को केवल निरीक्षण तक सीमित न रखते हुए, उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारिका (चास) का औचक निरीक्षण करते हुए स्वयं शिक्षक की भूमिका निभाई। वह कक्षा 08 में गएं। जहां छात्र यूरोप में राष्ट्रवाद के उदय से संबंधित अध्याय की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने छात्रों से इस संबंध में जानकारी ली, उनसे फ्रांस की क्रांति कब हुई पूछा, हमारा देश कब स्वतंत्र हुआ आदि पूछा। सभी बच्चों ने त्वरित इसका जवाब दिया। जिस पर उपायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने छात्रों को भारत की आजादी से पूर्व 26 जनवरी तारीख का क्या महत्व था, संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी 1950 की तारीख को क्यों चुना गया, इसका विश्लेषण करते हुए छात्रों को परिचित कराया। उन्होंने उपस्थित शिक्षक को बच्चों को सामान्य ज्ञान से जुड़ी बातें भी बताने को कहा।  निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्रों से सीधे संवाद किया। वह विद्यालय के कक्षा 09 में भी गएं, जहां छात्र अंग्रेजी के विषय में विंड (हवा) का चैप्टर पढ़ रहे थे। उन्होंने छात्रों को कहा कि अपना व्यक्तित्व हवा की तरह बनाइएं – जो दिखती नहीं, लेकिन सबको महसूस होती है। कहा कि किसी का व्यक्तित्व केवल पहनावे या बातों से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार – सोच से झलकता है। जिस तरह हवा अपने अस्तित्व को बिना दिखे भी हर किसी को प्रभावित करती है, वैसे ही एक अच्छा इंसान अपने व्यक्तित्व से लोगों के बीच अपना स्थान बनाता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि एक बेहतर नागरिक बनना है। निरीक्षण में पाई खामियां और दिए अहम निर्देश निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान कई बिंदुओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि फरवरी 2025 से अब तक विद्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा कोई निरीक्षण नहीं किया गया है। उन्होंने इसे प्रशासनिक उदासीनता का संकेत बताया और इस पर शीघ्र संज्ञान लेने की बात कहीं। विद्यालय में पुस्तकालय की स्थिति अपेक्षित स्तर की नहीं थी। उसे एक सप्ताह में बेहतर बनाने को कहा। पुस्तकालय को तहसिल कचहरी के उपर तल्ले पर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। बीडीओ/सीओ – मुखिया को सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय आने वाले कल की बुनियाद का निर्माण करता है। सभी शिक्षक अपने कर्तव्य और दायित्व बोध पर राष्ट्र गौरव का अनुभव करें और पूरे मन से बच्चों का व्यक्तित्व गढ़ें। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण की भरपूर संभावना है। प्राथमिक विद्यालय भूईयां द्वारिका चास टू का भी किया निरीक्षण निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय भूईयां द्वारिका चास टू का भी दौरा किया। उन्होंने कक्षा तीन की छात्रा डौली कुमारी एवं कक्षा 04 की छात्रा अनु कुमारी से संवाद किया, उनके कापी को देखा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय मे मिड-डे मील की गुणवत्ता का जांच किया और संतोषजनक स्तर न पाए जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने डीएसई को सभी विद्यालयों में एमडीएम में हरी सब्जियों की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक भोजन, दोनों बच्चों के समग्र विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि भावी नागरिकों के निर्माण की प्रयोगशाला हैं। शिक्षकों – प्रधानाध्यापकों और शिक्षा अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे इस दायित्व को गंभीरता से निभाएं।   वहीं, विद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर जल जमाव देख मुखिया को जमीन पर मिट्टी भरने का निर्देश दिया। बीडीओ को निगरानी को कहा।  मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी दिवाकर दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, परियोजना पदाधिकारी माणिकचंद प्रजापति आदि उपस्थित थे।  

Read More

प्रत्येक माह कम से कम दो सक्सेस स्टोरी करना जरूरी- डीडीसी, बोकारो…

अगली बैठक से पूर्व जितने भी complied है उसे पूर्ण करें- डीडीसी, बोकारो… जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीडीसी की अध्यक्षता में सम्पन्न… आज दिनांक 09 जुलाई, 2025 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आरसेटी (RSETI) परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा एवं सरकारी योजनाओं में बैंकिंग भागीदारी की चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों का जायजा लेते हुए बताया कि सरकार द्वारा 1130 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके विरुद्ध 1138 युवा को प्रशिक्षित किया गया, जिसमे से अभी तक 829 युवा बैंक ऋण या अपने पूंजी से अपना व्यवसाय कर रहे है। वही वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1100 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित है। इन प्रशिक्षण के साथ ही युवाओं ने बैंक लोन व महिला समूहों के माध्यम से स्वरोजगार प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। मौके पर एलडीएम आबिद हुसैन, डीडीएम नाबार्ड फिलोमेन बिलुंग, निदेशक आर्सेटी सुमन प्रभात एक्का, आर्सेटी संकाय कुमार पटेल, जिला कृषि पदाधिकारी मो शाहिद, जेएसएलपीएस की सुश्री निहारिका मिंज, डेयरी डेवलपमेंट पदाधिकारी श्री त्रिदेव मंडल सहित अन्य उपस्थित थे। प्रत्येक माह कम से कम दो सक्सेस स्टोरी करना जरूरी– बैठक में RSETI द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि प्रत्येक माह कम से कम दो सक्सेस स्टोरी करना जरूरी है ताकि आमलोगों को जानकारी मिल सके तथा वो भी जुड़े। साथ ही उन्होंने निर्धारित समय में ही प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करने तथा आगे के लक्ष्यों को निर्धारित भी करने का निर्देश दिया। वहीं, बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कार्य योजना पर भी चर्चा हुई। डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने बताया कि इस वर्ष 2025-26 में 1100 बेरोजगारों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Read More

अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई, दो लाख से अधिक घनफीट बालू उत्खनित का मिला साक्ष्य

डीएमओ ने टीम के साथ अवैध उत्खनन स्थल का किया निरीक्षण हरला थाना क्षेत्र के भतुआ स्थित दामोदर नदी तट का मामला जिला खनन पदाधिकारी श्री रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-भतुआ स्थित दामोदर नदी तट से लगभग 700 मीटर दक्षिण में अवस्थित अवैध बालू उत्खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। स्थल पर मिले अवैध उत्खनन के साक्ष्य निरीक्षण के क्रम में मिट्टी को गहराई से खोदकर अवैध रूप से बालू निकाले जाने के स्पष्ट साक्ष्य पाए गया। दो अलग-अलग स्थलों पर प्रशाखीय मापी की गई, जिसमें लगभग 2,01,113 घनफीट मिट्टी एवं 2,68,532 घनफीट बालू का अवैध उत्खनन होना पाया गया। टीम ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी इस अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध हरला थाना में खनन टीम द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस अभियान में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, सहायक अवर निरीक्षक सामंत हांसदा, हरला थाना पुलिस बल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Read More

बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

एसडीओ चास ने सभी राजनीति दलों से किया अपील आज दिनांक 08 जुलाई, 2025 को अनुमंडल कार्यालय चास के कार्यालय कक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 36 बोकारो विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा की अध्यक्षता में मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने तथा इसकी विश्वसनीयता में सुधार लाने के निमित्त Booth Level Agents (BLAs) की नियुक्ति से संबंधी बैठक की गई। इसमें उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को Booth Level Agents बनाने के लिए Form BLA-2 भी उपलब्ध कराया गया। मौके पर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों एवं सचिवों उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों – जैसे घर-घर सर्वेक्षण, मतदान केंद्रों का नजरी नक्शा तैयार करना, मतदाताओं को केंद्रवार टैग करना की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीओ चास ने सभी राजनीति दलों से किया अपील – निबंधन पदाधिकारी, 36 बोकारो विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय, जिम्मेदार एवं प्रशिक्षित एजेंटों की नियुक्ति सुनिश्चित करें ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव की नींव होती है, जिसमें सभी दलों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। बैठक के दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चास श्री प्रदीप कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह- कार्यपालक दण्डाधिकारी, चास श्रीमती सत्यबाला सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

Read More

एफसीआइ डिपो, पीइजी गोदाम व जन वितरण प्रणाली की हुई जांच

भारत सरकार की केंद्रीय जांच टीम ने किया निरीक्षण, जांच बिंदुओं पर जताया संतोष भारत सरकार की केंद्रीय जांच टीम ने मंगलवार को जिला के चास एवं चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच दल में भारत सरकार के अवर सचिव संतोष कुमार मीणा, सहायक अनुभाग अधिकारी हरविंदर कुमार, एफसीआइ धनबाद के मंडल प्रबंधक सिद्धार्थ चक्रपाणि, एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी बोकारो शालिनी खलखो शामिल थीं। जांच क्रम में टीम द्वारा एफसीआइ डिपो–पीईजी (राज्य खाद्य निगम) गोदाम, चास/बीएस सिटी, जन वितरण प्रणाली विक्रेता लता मांझी की दुकान, तथा चास प्रखंड के अंतर्गत श्री कृष्ण देव महतो की पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया गया। साथ ही जांच दल द्वारा चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत धान अधिप्राप्ति केंद्र– साबड़ा पैक्स का भी दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण अभिलेख,भंडारण की स्थिति, लाभुकों को समय पर वितरण आदि प्रमुख बिंदुओं की जांच की। जिस पर संतोष जताया। टीम ने संपूर्ण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने लाभुकों से संवाद किया, केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, लाभुकों ने वन नेशन वन कार्ड योजना के संबंध में बताया। लाभुकों ने टीम को बताया कि उन्हें जून, जुलाई एवं अगस्त माह का खाद्यान्न प्राप्त है। इस पर टीम ने वितरण में पारदर्शिता रखने तथा लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर प्रसन्नता व्यक्त किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जन-हितैषी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Read More

दिव्यांग विक्रम कुमार को आर्थिक सहायता का डीडीसी ने सौंपा चेक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दी सहायता जिले के चंदनकियारी प्रखंड निवासी दिव्यांग विक्रम कुमार को उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार इस सहायता की व्यवस्था की गई, ताकि दिव्यांग विक्रम को समय पर इलाज मिल सके और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने विक्रम कुमार को चेक सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित नहीं रह जाए। जिला प्रशासन जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। विक्रम कुमार दिव्यांग हैं और किसी बिमारी से ग्रस्त है, जिसका इलाज बोकारो से बाहर संभावित है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिसके कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। प्रशासन तक जानकारी पहुंचते ही इस मामले को गंभीरता से लिया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर सहायता राशि का चेक तत्काल उपलब्ध कराया गया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी एन एस कुजूर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More
Back To Top