Anil Kumar

बौद्धिक प्रतिस्पर्धा का मंच‘enQuest 3.0’ में झारखंड के छात्रों ने दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा

बोकारो।झारखंड राज्य के विद्यालयों के लिए आयोजित अंतर-विद्यालय क्विज प्रतियोगिता ‘enQuest 3.0’ का तीसरा संस्करण बोकारो क्लब में आयोजित किया गया. इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में राज्य भर के 20 से अधिक विद्यालयों से कुल 170 टीमों (प्रत्येक टीम में 2 छात्र; कुल 340 प्रतिभागी) ने भाग लिया. कड़े प्रारंभिक दौर के बाद शीर्ष 12 टीमों का चयन किया गया, जिन्हें दो सेमीफाइनल ग्रुप में विभाजित किया गया. प्रत्येक ग्रुप से तीन-तीन टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई. चार चरणों में आयोजित फाइनल मुकाबले में डीपीएस बोकारो ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब प्राप्त किया. डीएवी हेहल, राँची और चिन्मय विद्यालय, बोकारो को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया.प्रतियोगिता में शीर्ष तीन टीमों को नकद पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया,वहीं सेमीफाइनल एवं फाइनल में भाग लेने वाली सभी टीमों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं गिफ्ट हैंपर प्रदान किए गए. कार्यक्रम में बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं एवं अतिरिक्त प्रभार संकार्य) अनीश सेनगुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें साथ में मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कताएवं एसीवीओ) ज्ञानेश झा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें. मुख्य अतिथि  सेन गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनकी ज्ञान के प्रति जिज्ञासा, टीम भावना तथा प्रतिस्पर्धी दृष्टिकोण की सराहना की. श्री झा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, समन्वय कौशल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. कार्यक्रम का संयोजन बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों की ‘टीम enQuest’ द्वारा किया गया, जिसमें ऋषि कांत गुप्ता, जनीशर इमाम, शुभम वर्मा, प्रभेश मिंज, अनुराग धीरज, राहुल पांडा,राहुल सिंह, आनंद वर्मा, अंकिता देव, राकेश संकृत्यायन, सौम्या खाती एवं आनंद राज शामिल रहें. आयोजन में मेसर्स NBCC, BPSCL, Zunpulse, Cakery, WheelsPlay तथा बोकारो क्लब का भी सहयोग प्राप्त हुआ.

Read More

बीएसएल द्वारा सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 25 लाख की राशि प्रदान की गई

बोकारो।बीएसएल द्वारा बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत बीएसएल के एक नियमित कर्मचारी स्वर्गीय मुकेश कुमार की पत्नी को 25 लाख रूपये बीमा की राशि तथा एम्बुलेंस एवं अंतिम संस्कार खर्च के लिए 25 हज़ार रुपये प्रदान किया गया. इस मौके पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन-संकार्य)नरेंद्र कुमार झा,वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन- अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) सह सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना प्रबन्ध समिति की सचिव कल्पना इत्यादि उपास्थि थे. स्वर्गीय मुकेश कुमार ने दिनांक 02’अगस्त 2016 को बीएसएल ज्वाइन किया था तथा एक दुर्घटना में इनकी मृत्यु दिनांक 25’दिसम्बर 2024 को हो गई थी. स्वर्गीय मुकेश कुमार अपने परिवार के अकेले नौकरी करने वाले सदस्य थे तथा आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु के पश्चात, उनके परिवार को न केवल मानसिक सदमा पहुँचा, बल्कि उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना भी करना पड़ा.  बीएसएल में बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत बीमीत सदस्य या उनके आश्रितों को दुर्घटना के कारण मृत्यु या पूर्ण स्थायी अशक्तता के मामले में बीमा राशि रूपये 25,00,000/- तथा एम्बुलेंस एवं अंतिम संस्कार खर्च के लिए 25 हज़ार रुपये बीमा कम्पनी द्वारा भुगतान की व्यवस्था है. स्वर्गीय मुकेश कुमार इस योजना के सदस्य थे एवं उन्होंने “ऑप्ट आउट” नहीं किया था, अतः स्वर्गीय मुकेश कुमार की पत्नी को बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत उपरोक्त धन राशि प्रदान की गई. समिति के अथ्यक्ष ने एक बार पुन: सभी कर्मचारियों से इस योजना का सदस्य बनने की अपील की है ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके.

Read More

बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न मसलों को लेकर मुख्य सचिव और सेल के चेयरमैन के साथ समन्वय बैठक

बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न मसलों को लेकर मुख्य सचिव और सेल के चेयरमैन के साथ समन्वय बैठक स्थानीय लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखे सेल बोकारो बोकारो स्टील प्लांट जिन्हें प्रशिक्षित करे, उन्हें उनकी योग्यतानुसार रोजगार के अवसर भी मुहैय्या कराये अलका तिवारी,मुख्य सचिव रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने कहा है कि बोकारो स्टील प्लांट विभिन्न मसलों का समाधान समन्वय बनाकर करें।इसके लिए लगातार पारदर्शी संवाद कायम करें। इस प्रक्रिया में स्थानीय लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि स्टील पॉलिसी के तहत सेल की विभिन्न इकाइयों में कई विकासात्मक कार्य हो रहे हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बोकारो के लोग यह नहीं महसूस करें कि वे इसमें पीछे छूट रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि हम स्थानीय निवासियों की फीलिंग को समझें। उनके मनोविज्ञान को पढ़ें और मानवीय आधार पर सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सेल जिन युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित करता है, उन्हें रोजगार के अवसर मुहैय्या कराने पर भी फोकस करे। साथ ही स्थानीय समस्याओं का समाधान लोकल स्तर पर समन्वय बनाकर करने को कहा। वह सोमवार को सेल के चेयरमैन और उनकी टीम, संबंधित विभागों के सचिव और बोकारो जिला प्रशासन के साथ बोकारो स्टील सिटी के विविध मसलों को लेकर आहूत बैठक में बोल रहीं थीं। 9 पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव बैठक के दौरान विस्थापितों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस मसले का हल समन्वित प्रयास से करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जवाबदेही के साथ आपसी विश्वास और सौहार्द विकसित करने पर बल दिया गया। मुख्य सचिव ने इसके लिए सक्षम समन्वित योजना और समयबद्ध समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का निर्देश दिया। पुनर्वास से वंचित 20 गांवों के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई। इस मामले में बोकारो के उपायुक्त श्री अजय नाथ झा का कहना था कि जिला पंचायती राज विभाग ने चास ब्लॉक के 9 पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव दिया है, ताकि वहां के निवासियों के कुछ मूलभूत अधिकार कायम हो सके, लेकिन सेल इसके लिए तैयार नहीं हो रहा है। सेल के चेयरमैन श्री अमरेंद्र प्रकाश ने कहा कि हमारी मंशा  किसी को उजाड़ने की नहीं है। बोकारो स्टील सिटी का भविष्य में जिस अधिग्रहित जमीन पर विस्तार की कोई गुंजाइश नहीं है, उस जमीन पर प्रशासन सरकारी मकान बनाकर लोगों को बसाये। मुख्य सचिव ने बोकारो के उपायुक्त को इस पर आगे बढ़ने का निर्देश दिया। 756.94 एकड़ अप्रयुक्त वन भूमि के सीमांकन का निर्देश बैठक के दौरान बोकारो स्टील सिटी द्वारा अप्रयुक्त 756.94 एकड़ वन भूमि को वन विभाग को लौटाने को लेकर भी चर्चा हुई। सेल उक्त भूमि को लौटाने की सहमति दे चुका है, लेकिन अभी तक इसका क्रियान्वयन नहीं हुआ है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सेल और वन विभाग पहले एक समन्वित टीम बनाकर उक्त जमीन का नक्शा बनायें, ताकि यह स्पष्ट हो जाये कि लौटानेवाली जमीन की सीमा क्या है। वन सचिव श्री अबू बक्कर सिद्दीख ने प्रस्ताव दिया कि सीमांकन के बाद वन विभाग उसकी पिलरिंग कराने के लिए तैयार है, बशर्ते सेल उसके खर्च का भुगतान करे। सेल चेयरमैन ने पैसा देने की सहमति दी। वहीं अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल करिडोर में सामने आ रही समस्या का समाधान राजस्व सचिव के साथ समन्वय से करने का निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव ने गरगा डैम की मरम्मति और वहां की खाली जमीन पर पर्यटन विकास का भी निर्देश दिया। बोकारो स्टील सिटी को टॉप टेन में लायें बताते चलें कि सेल 13 शहरों में है। उसमें से तीन शहर टॉप टेन में हैं। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने व्यवस्थित ढंग से बसे बोकारो स्टील सिटी को भी टॉप टेन में लाने का प्रयास करने को कहा। बोकारो उपायुक्त ने बैठक में इसे टॉप वन सिटी बनाने का खाका प्रस्तुत किया। सेल के चेयरमैन ने इसमें पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बोकारो में अतिक्रमण बड़ा मसला है। 1932 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है। इसी कारण समस्या है। उन्होंने कहा कि बोकारो को व्यवस्थित करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। 20 हजार करोड़ से प्रस्तावित बोकारो स्टील सिटी के विस्तारीकरण के साथ आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। सेल में एक व्यक्ति को नौकरी मिलेगी, तो सात स्थानीय बाहरी लोगों को भी रोजगार मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य मसलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई और उसके क्रियान्वयन के फैसले लिए गये।

Read More

जैन पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।

बोकारो । सेक्टर 2 स्थित तेरापंथ भवन में जैन पब्लिक स्कूल का 45 वॉ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से साथ मनाया। जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद ने सभी आगुंतकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज स्कूल के पूरे वर्ष की उपलब्धियों और छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है।बैद ने कहा कि छात्रों के सार्वजनिक प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास एवं मनोबल बढ़ता है।दीप प्रज्वलन एवं नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी मदनलाल डागा ने कहा कि आज के कार्यक्रम से छात्रों में टीम भावना एवं आपस में सहयोग की भावना विकसित होगी।स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई नृत्य एवं गीत पेश कर सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए । इस अवसर पर स्कूल के नये कप्तान और उप कप्तान भी मनोनीत किए गए।उप प्राचार्य नवीन कुमार ने स्कूल की उपलब्धियों को बताया। जैन पब्लिक स्कूल के सचिव आलोक जैन ने कहा की स्थापना दिवस के आयोजन से छात्र-छात्राओं की रुचियों और प्रगति का लेखा-जोखा होता है आलोक जैन ने कहा की विद्यार्थियों को एक उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होती है। धन्यवाद ज्ञापन रानी सीमा ने किया। यह अवसर पर विपुल मेहता, बिनोद चोपड़ा, माणिक छल्लाणी सुभाष जैन, आकाश जैन, विनय  बैद, पियूष जैन, निताशा  जैन,सरोज जैन,आद्या जैन, अलका जैन, रश्मि जैन, रजनी जैन, अभिभावक गण,शिक्षक गण आदि उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में दलजीत कौर,अर्चना कुमारी, सपना कुमारी, रितिका कुमारी आदी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More

हस्तकला प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाई कला प्रतिभा

नावाडीह। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में सोमवार को कन्या भारती के तत्वावधान में बालिका हस्तकला कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा षष्ठ से लेकर दशम तक की बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई – कक्षा षष्ठ एवं सप्तम की बहनों के लिए “कबाड़ से जुगाड़” और कक्षा अष्टम, नवम एवं दशम की बहनों के लिए “कलश सज्जा” विषय निर्धारित था। प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता मे आयोजित प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक रहीं कन्या भारती की प्रमुख नीलम कुमारी और सह प्रमुख वंदना झा।कबाड़ से जुगाड़ (षष्ठ–सप्तम वर्ग) में तारा रानी (षष्ठ)- प्रथम , श्रेया रानी (सप्तम)- द्वितीय और तन्नु प्रिया (सप्तम) – तृतीय रहीं। वहीं कलश सज्जा (अष्टम–दशम वर्ग) में प्राची एवं कशिश कुमारी (दशम)- प्रथम, पूजा कुमारी एवं नेहा कुमारी (नवम)- द्वितीय और सोनम एवं मुस्कान (अष्टम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किए।प्रधानाचार्य श्री पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना का विकास होता है।कार्यक्रम का सफल संचालन महिला आचार्य नीलम कुमारी एवं वंदना झा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त आचार्यगण, कर्मचारी एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

Read More

पूर्व विधायक ने नए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन।

कसमार। कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकपुर गांव में 100 केवीए क्षमता के नए विधुत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने किया उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा हमारे रहते हुए लोग अंधकार में नहीं रहेंगे ,मेरा हमेशा सोच रहा है ।जनहित से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जो उसे धरातल पर लाने का काम कर रहा हूं ।मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज कहा कि पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो का सोच हमेशा विकास के प्रति रहा है। जिसके चलते 5 वर्ष के कार्यकाल में गोमियां विधानसभा क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है। 40 वर्ष में जो काम नहीं हुआ था। वह 5 साल में यह काम करके दिखाये पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो को इसलिए इन्हें विकास पुरुष कहा जाता है। मौके पर ग्रामीण उपस्थित गांव के लोगों ने स्वागत किया । वहीं डॉक्टर लंबोदर महतो के बारे में वहां के लोगों ने कहा कि उन्होंने हारने के बाद भी क्षेत्र में लोगों से जुड़कर हमारी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। ऐसे नेता हमेशा बधाई के पात्र बने रहेंगे।

Read More

वाहन चलाते समय मोबाइल, हेड फोन, इयर बड्स का उपयोग न करने के लिए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को प्रेरित किया- डीटीओ, बोकारो

बोकारो। सोमवार को उपायुक्त के निदेशानुसार बोकारो स्टील सिटी अंतर्गत सेक्टर 12 स्थित द पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल में जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात विद्या शंकर एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क दुर्घटनाओं से बचे इसके बारे में बताया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना काफी खतरनाक हो सकता है। यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये। छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट, जूता इत्यादि का उपयोग कर कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। वाहन चलाते समय मोबाइल, हेड फोन, इयर बड्स का उपयोग न करने के लिए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई को लेकर कई टिप्स भी दिए। साथ ही बताया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु बाइक से हो रही है तथा सबसे अधिक दुर्घटना के शिकार लोग बाइक चलाने वाले ही हैं। इससे पता चलता है कि शहरी क्षेत्र में निर्धारित गतिसीमा से अधिक रफ्तार और ओवरटेक तथा असंतुलित होकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है। साथ ही डीटीओ व डीएसपी ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं पीकर चलाने भी ना दें। उन्होंने बताया थोड़ी सी चूक सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी ।पुलिस उपाधीक्षक यातायात विद्या शंकर ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाए। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इन सबको देखते हुए सभी तरह के नियमों का पालन नियमित रूप से किया जाएं तो भविष्य उज्जवल हो सकती है। साथ ही कहा जिन बच्चों की उम्र 18 से कम है वे कृपया किसी प्रकार का वाहन न चलाए जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की महत्वपूर्ण पहल जिसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना एवं यातायात नियम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि हम सभी सुरक्षित यात्रा करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा का अनुपालन करने और अपने परिवार के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाया जिसमें कहा कि हम सभी शपथ लेते हैं कि… एक जिम्मेदार सड़क उपयोग करता है की भूमिका निभाते हुए- सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे। साथ ही सड़क पर और सावधानी पूर्वक चलेंगे । कभी भी दौड़कर सड़क पार नहीं करेंगे। अधिकृत ड्राइविंग उम्र होने पर ही वाहन चलाएंगे। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएंगे। दो पहिया वाहन चलाते समय या सफर करते समय हेलमेट जरूर पहनेंगे । चार पहिया वाहन चलाते या सफर का समय सीट बेल्ट जरूर लगाएंगे । वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रित रखेंगे। खतरनाक ढंग से वाहन कभी नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय कभी भी किसी प्रकार का नशा का प्रयोग नहीं करेंगे। आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को पहले जाने का रास्ता देंगे। सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। नेक नागरिक की भूमिका निभाते हुए दुर्घटना में हुए घायलों की मदद करेंगे और प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित करेंगे कि वह भी इनका पालन करें।

Read More

एसडीओ एवं बीडीओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखंडा का निरीक्षण किया

गोमिया। उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार सोमवार को बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ एवं बीडीओ महादेव कुमार महतो ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखंडा का निरीक्षण एवं जांच किया। जांचोपरांत स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं बरसात में पानी के कारण क्षतिग्रस्त भवन को तुरंत बंद कर दिया गया तथा इसके स्थान पर अन्य कमरे में क्लास चलाने का निर्देश दिया गया । इसके अलावा क्षतिग्रस्त भवन को तात्कालिक रूप से मिट्टी भरकर दीवाल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई। मौके पर शिक्षा विभाग के बीपीओ इकबाल अतहर वारसी, स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Read More

आंगनबाड़ी केंद्रों के रिकार्ड संधारण में गंभीरता बरतें, एलएस करें सुनिश्चितः डीडीसी

बोकारो।समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की क्रमवार समीक्षा बैठक किया। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियुष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , पर्यवेक्षिका एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।बैठक में डीडीसी ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के रजिस्टर व रिकॉर्ड समय-समय पर अद्यतन रखें जाएं। रिकॉर्ड की प्रामाणिकता बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित पर्यवेक्षिकाओं पर होगी। उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण में रिकॉर्ड अद्यतन नहीं पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण क्रम में उपस्थिति पंजी व अन्य रिकार्ड अद्यतयन नहीं होने पर नाराजगी जताई और एलएस को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर इसमें अविलंब सुधार लाने को कहा। एवं निर्देशित किया कि जिले में चयनित 715 मिशन सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में से शेष केंद्रों में भी शौचालय, सुरक्षित पेयजल, विद्युत, बाला पेंटिंग्स, एलईडी स्क्रिन आदि जैसे बुनियादी सुविधाओं का शीघ्र अधिष्ठापन किया जाए। संबंधित परियोजना पदाधिकारीगण इस पर सतत निगरानी रखें।मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत जिले के 400 चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका की स्थापना की जानी है। इसके माध्यम से केंद्रों में ताजा एवं पोषणयुक्त फल-सब्जियां उगाकर बच्चों के आहार को समृद्ध बनाया जा सकेगा। यह प्रयास स्थानीय संसाधनों से कुपोषण उन्मूलन की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम होगा। इसे ससमय सुनिश्चित करें। सभी 400 केंद्रों में इसके लिए राशि हस्तांतरित कर दी गई है।डीडीसी ने निर्देश दिया कि आगामी बैठक में बिजली विभाग एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी बुलाएं, ताकि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक विद्युत कनेक्शन या शौचालय नहीं बने हैं, उन लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जा सके।एवं पोषण ट्रैकर एप पर आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन स्थिति, उपस्थित लाभुकों की संख्या, पूरक पोषण आहार वितरण, हेल्थ चेकअप, अन्य गतिविधियों आदि की नियमित एंट्री की जाए। वरीय स्तर पर एप पर उपलब्ध आंकड़ों से ही समीक्षा की जाती है। इसलिए इसकी जरूरत को समझें, अनुपालन में कोताही पर संबंधित के विरूद्ध जवाबदेही तय की जाएगी।बैठक में डीडीसी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पात्र लाभुकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय किश्त का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना* विवाह योग्य लाभुकों की पहचान कर समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बालिकाओं के नामांकन, बैंक खाता खुलवाने और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। योजना के तहत 18-19 वर्ष की किशोरियों से आनलाइन आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति के लिए आनलाइन ही अग्रसारित करें। वहीं सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा बैठक में डीडीसी ने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार वृद्धजन, विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांगजन तथा अन्य पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका – एलएस का अहम योगदान होगा। सभी इसे निर्धारित अवधि में पूरा करेंगे। जिला से सत्यापन के लिए प्रखंड/अंचलों को प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। समीक्षा बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पियूष ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन का आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण मार्च 2025 के बाद पेंशन भुगतान नहीं हुआ है। जैसे ही आवंटन प्राप्त होगा, लाभुकों को भुगतान किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य एचआइवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री राज्य ट्रांसजेंडर पेंशन योजना का जुलाई 2025 माह तक की पेंशन राशि भुगतान की गई है। उधर, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का मई 2025 तक का पेंशन भुगतान किया गया है। इस क्रम में 11,786 लाभुकों का आधार नंबर सीडिंग नहीं होने के कारण मई माह का सम्मान राशि भुगतान नहीं हो पाया है। वहीं, 4082 लाभुकों का आवेदन में नाम एवं बैंक अकाउंट के नाम में त्रुटि है, उनका भी भुगतान होल्ड पर है।डीडीसी ने अभियान चालकर इन त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंडों को प्रतिदिन का लक्ष्य देने एवं उसके निष्पादन की प्रगति की निगरानी की बात कहीं।जबकि, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जून माह की सम्मान राशि भुगतान की प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा डीडीसी ने जिला बाल संरक्षण इकाई की भी कार्यों की समीक्षा कर जरूरी दिशा – निर्देश दिया।

Read More
Back To Top