Anil Kumar

एन.ई.ई.टी. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

धनबाद।जिले के सभी सात केन्द्रों पर रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) 2025 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने बताया कि जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कोयला नगर, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनसार, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, आईआईटी (आईएसएम), बीआईटी, सिंदरी तथा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक धारा-163 बी.एन.एस.एस. के तहत निषेधाज्ञा जारी रही।वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रही। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई।

Read More

आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पोषक क्षेत्र में चिन्हित करें जमीन – उपायुक्त

कांजी हाउस के लिए शीघ्र जमीन चिह्नित करने का निर्देश धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने सोमवार को समाहरणालय के सभागार में पेयजल आपूर्ति, सिवरेज, आंगनबाड़ी केंद्र, गोदाम, पैक्स, इंटर स्टेट बस टर्मिनस इत्यादि के लिए विभिन्न विभागों द्वारा जमीन के लिए की गई मांग की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले के विकास के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग अंचल में भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी शीघ्र जमीन चिन्हित कर विभाग की मांग पूरी करें। जमीन नहीं मिलने के कारण जिले का विकास कार्य बाधित होता है।वहीं उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए पोषक क्षेत्र में शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इससे जहां किराये पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है वहां उसका निजी बिल्डिंग होगा। जिसमें पानी, शौचालय, किंडरगार्डन सहित अन्य सुविधाएं बच्चों को प्राप्त होगी।उपायुक्त ने नगर निगम को बरटांड बस स्टैंड, सिटी सेंटर, सरायढेला, लुबी सर्कुलर रोड, बैंक मोड़ सहित अन्य क्षेत्र सेअतिक्रमण दूर करने के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण दूर करने का निर्देश दिया।बैठक में उपायुक्त ने विद्युत, खेल, पीएचईडी 1 एवं 2, नगर निगम, अग्निशमन विभाग, उद्योग, स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, हाउसिंग बोर्ड सहित अन्य विभागों की मांग की समीक्षा की। साथ ही आवारा पशुओं को पकड़कर रखने के लिए नगर निगम के लिए कांजी हाउस बनाने के लिए शीघ्र जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक व प्रकाश कुमार, एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, डीएलओ राम नारायण खलको के अलावा बीसीसीएल के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

हिंद मजदूर सभा द्वारा 20 मई को एकदिवसीय हड़ताल

कतरास।हिंद मजदूर सभा द्वारा 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए रांची रविंद्र भवन सी.पी.डी.आई परिसर में आयोजित महा बैठक में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए हिंद मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह का स्वागत हिंद मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया एवं श्री सिंह ने हिंद मजदूर सभा द्वारा 20 मई को आयोजित एक दिवसीय हड़ताल को अपना समर्थन दिया।मौके पर हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू जी एवं अन्य यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे  पहुँचे धनबाद, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

कतरास। कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के धनबाद आगमन पर कोलियरी श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव पप्पु सहाय ने बाघमारा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरी में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।सचिव पप्पु सहाय ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनियों व मुख्य कोल कंपनियों में कार्य कर रहे श्रमिकों को वेतन, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस पर मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में काम कर रहे सभी श्रमिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी हर परेशानी को गंभीरता से लिया जाएगा।

Read More

कतरासगढ़ स्टेशन का प्लेटफॉर्म नo2 बना खतरे का रास्ता, यात्री जान जोखिम में डाल कर जाने पर मजबूर

बुजुर्ग  बच्चे और महिलाओं की हो रही है काफ़ी परेशानी कतरासगढ़।कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की घोर अनदेखी जारी है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर जाने के लिए यात्रियों को मजबूरन प्लेटफॉर्म नंबर एक से ट्रैक पार कर जाना पड़ता है, जिससे उनकी जान हर रोज़ खतरे में पड़ रही है।उल्लेखनीय है कि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर और झाडग्राम पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज है। दोनों ट्रेनों में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों को कोई समुचित फुटओवर ब्रिज या सुरक्षित मार्ग उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें सीधे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म 2 तक पहुंचना पड़ता है।स्थानीय यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन रेलवे प्रशासन पूरी तरह से मौन है। लोगों में नाराज़गी इस बात को लेकर है कि क्या रेल प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है यदि कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने जल्द से जल्द प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रूप से जोड़ने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Read More

बोकारो में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन: अवैध घुसपैठियों को देश छोड़ने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बोकारो: भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को बोकारो जिले में अवैध रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया। भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार से ऐसे घुसपैठियों को अविलंब देश से बाहर निकालने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बिरंची नारायण, रोहित लाल सिंह, अर्चना सिंह, निवारण महतो, मुकुल ओझा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा नेताओं ने कहा कि अवैध घुसपैठियों की बढ़ती संख्या न सिर्फ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संतुलन को भी प्रभावित कर रही है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में जल्द ठोस कदम नहीं उठाता, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Read More

बीएसएल में वाहन चलाते समय ज़ीरो टॉलरेंस सेफ्टी रूल्स लागू

नियम उल्लंघन करने वालों की पहली लिस्ट जारी बोकारो स्टील प्लांट  ने कर्मचारियों, ठेका कर्मियों तथा संयंत्र में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 मई 2025 से ज़ीरो टॉलरेंस सेफ्टी रूल्स लागू की है. यह महत्वपूर्ण कदम संयंत्र में सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और असुरक्षित कार्यों पर सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य से उठाया गया है. आज दिनाँक 05 मई को मुख्य महाप्रबंधक (सेफ्टी)  बी के सरतपे  के नेतृत्व में प्लांट परिसर के अंदर वाहन चालकों के द्वारा सेफ्टी रूल्स के उल्लंघन का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में  कार चलाते समय सुरक्षा बेल्ट का उपयोग नहीं करना, तेज गति में गाड़ी चलाना, हेलमेट के चिन्स्ट्रैप का उपयोग नहीं करना, दो पहिया वाहन में पीछे बैठने वाले का  हेलमेट नहीं लगाना इत्यादि की जाँच की गयी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालोंकी पहली लिस्ट जारी की गयी है. बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स से अपील की है कि वे “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” के संदेश को आत्मसात करते हुए इन नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें और संयंत्र को एक सुरक्षित कार्यस्थल बनाने में सक्रिय योगदान दें.

Read More

.भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की छापेमारी

कसमार थाना अंतर्गत पिर्गुल चौक में अखिलेश साव एवं छोटु साव घर का मामला सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव  के  निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना क्षेत्र के पिर्गुल  चौक में अखिलेश साव एवं छोटु साव के घर एवं दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, बीयर एवं देशी शराब बरामद किया। अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल ,अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की , अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा महेश दास दल-बल उपस्थित थे। जब्त सामग्री निम्न हैंः- – विदेशी शराब – 20.67 लीटर। – बीयर – 63.35 लीटर। – देशी शराब – 27.6 लीटर। – झारखंड सरकार का नकली स्टीकर। “नशा छोड़ो, जीवन बचाओ,” “नशे से दूर रहो, खुशहाल जीवन बिताओ” बाल श्रम शिकायत नं. -18003456526 जिला नियंत्रण कक्षः 8986660333/06542-223705/247891/ डायल 100/डायल 112

Read More

छूटे लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना, समस्याओं का त्वरित समाधान करना जनता दरबार का उद्देश्यः उपायुक्त

चंदनकियारी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित किया गया उपायुक्त का जनता दरबार, आमजनों की उमड़ी भीड़ सभी विभागों द्वारा लगाए गएं स्टॉल का उपायुक्त विजया जाधव, डीपीएलआर  मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी व अन्य ने किया निरीक्षण, प्राप्त/स्वीकृत आवेदनों की ली जानकारी जनता दरबार में ऑन स्पॉट प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी को किया अग्रसारित/स्वीकृत, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र का किया गया वितरण सोमवार को उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के जनता दरबार का आयोजन चंदनकियारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया गया। जहां काफी संख्या में आमजन शामिल हुएं। सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आहर्ताधारी पुरूष/महिला को योजना के लाभ के लिए आवेदन प्राप्त किया गया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, डीपीएलआर श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा आदि उपस्थित थे। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि आम जनों की सहूलियत के लिए जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके पीछे की मंशा छूटे हुए लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, उनके समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी विभिन्न स्टॉल के माध्यम से दिया जा रहा है। जहां आहर्ताधारी पुरूषों – महिलाओं से कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी जिले के अन्य प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। आन स्पॉट दर्जनों मामलों पर किया सुनवाई उपायुक्त ने क्रमवार प्रखंड परिसर स्थित सभागार के समीप घंटों आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई की। उन्होंने क्रमवार आमजनों की शिकायतें सुनी, प्राप्त आवेदन को संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अग्रसारित एवं स्वीकृत किया। जनता दरबार में भूमि, अतिक्रमण, दाखिल – खारिज, अबुआ आवास, पीएम आवास, वृद्ध/दिव्यांग पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आदि से संबंधित समस्याओं पर सुनवाई किया।  विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण सभी विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉलों का उपायुक्त, डीपीएलआर, अपर समाहर्ता, एसडीओ चास आदि ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल पर उपस्थित कर्मियों से प्राप्त/स्वीकृत आवेदनों की जानकारी ली और निष्पादन से संबंधित बीडीओ/सीओ को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। कहा कि लाभुकों की विवरणी स्पष्ट रूप से अंकित करें, सभी आवेदनों में मोबाइल नंबर जरूर अंकित करें, ताकि समाधान के बाद लाभुकों को उससे अवगत कराया जा सकें। विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी     मौके पर सरकार की अबुआ आवास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, सावित्रि बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, फुलो झानों आर्शीवाद योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, सोना सोबरन धोति साड़ी वितरण योजना आदि की विस्तार से जानकारी दी।  परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र का किया गया वितरण जनता दरबार में उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, मुखिया आदि ने ऑन स्पॉट स्वीकृत लाभुकों के बीच पेंशन, क्रेडिट लिंकेज, दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल, मुखयमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरा यूनिट/बत्तख चूजा आदि सरकारी योजनाओं के परिसंपत्ति/स्वीकृति पत्र को वितरित किया। इस अवसर पर डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार,सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पियूष, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्वेता गुड़िया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. मनोज मणि, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय वर्मा, अंचलाधिकारी  रवि कुमार आनंद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, मनरेगा नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, डीपीओ यूआइडी शैलेंद्र मिश्रा समेत प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।   “नशा छोड़ो, जीवन बचाओ,” “नशे से दूर रहो, खुशहाल जीवन बिताओ”

Read More

धनबाद सांसद चास में आयोजित श्री श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कलश यात्रा में हुए शामिल।

बोकारो:- चास शिवपुरी कॉलोनी नूतन बांध के समीप नवनिर्मित श्री श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कलश सह शोभा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो शामिल हुए जहां महायज्ञ समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।हजारों की संख्या में मातृशक्ति अपने माथे पर कलश लेकर नदी पहुंचे जहां यज्ञाचार्य जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरन संपन्न कराया गया पुनः कलश लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे जहां पंचांग पूजन के साथ महायज्ञ शुभारंभ हुआ। इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जरूर होना चाहिए ये केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं इसके वैज्ञानिक लाभ भी है यज्ञ के हवन कुंड से निकले ऊर्जा से पूरे क्षेत्र के पर्यावरण शुद्ध होती है सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है समाज में आपसी सद्भाव एवं सौहार्द बढ़ता है।आज के कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय नगर निगम के निवर्तमान उपमेयर अविनाश कुमार दिलीप सिंह संजय कुमार रजक अमित सिंह झुनझुन कौशल किशोर कन्हैया झा चंदन सिंह प्रदीप कुमार मुकेश राय कुणाल सिंह कृष्ण कुमार मक्खू शर्मा उपेन्द्र शर्मा चितरंजन शर्मा अमित कुमार, सुभाष सिंह रामानुज सिह, कौशल किशोर, संजीव मंडल, उमेश, दीपक, राकेश।, जाटो, संजीव, गौकरण, राजेश, कुणाल सुमित राय, चन्दन सिह, प्रदीप कुमार, शंकर, उमेश सिह फन्टुश, संजय मोदी सहित सैकड़ों माता बहने कलश यात्रा में शामिल रहे|

Read More
Back To Top