बुजुर्ग बच्चे और महिलाओं की हो रही है काफ़ी परेशानी
कतरासगढ़।कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की घोर अनदेखी जारी है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर जाने के लिए यात्रियों को मजबूरन प्लेटफॉर्म नंबर एक से ट्रैक पार कर जाना पड़ता है, जिससे उनकी जान हर रोज़ खतरे में पड़ रही है।उल्लेखनीय है कि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर और झाडग्राम पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज है। दोनों ट्रेनों में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों को कोई समुचित फुटओवर ब्रिज या सुरक्षित मार्ग उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें सीधे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म 2 तक पहुंचना पड़ता है।स्थानीय यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन रेलवे प्रशासन पूरी तरह से मौन है। लोगों में नाराज़गी इस बात को लेकर है कि क्या रेल प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है यदि कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने जल्द से जल्द प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रूप से जोड़ने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।








Leave a Reply