Anil Kumar

. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने मोबाइल पर ऐप: डाउनलोड कर कहा बच्चों के लिए मील का पत्थर है

धनबाद। अक्षय तृतीया के अवसर पर राइजिंग आर. के. सी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में तेलोटांड काली मंदिर के समीप बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में एंड्रायड एप का लांचिंग किया गया। विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर उदघाटन किया।विधायक शत्रुघ्न ने कहा कि आर्थिक अभाव कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे बच्चों के लिए यह एप मील का पत्थर साबित होग। यह स्टार्ट अप सभी आय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने इस कार्य के लिए कंपनी के संस्थापक सह चेयरमैन राज चौहान को बधाई देते हुए कहा कि छोटे से क्षेत्र में रह कर भी सराहनीय कार्य किया है। आज पूरा भारत डिजीटल की ओर अग्रसर है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह वरदान है। कंपनी के चेयरमैन राज चौहान ने कहा कि इस एप के जरिए कम फीस पर गुणावतापूर्ण पढ़ाई का माहौल मिलेगा। चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा की इस तरह का स्टार्ट क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। लायंस क्लब बाघमारा के अध्यक्ष मुकेश कुमार रॉय ने इस कार्य की सराहना की।सफल बनाने मे निदेशक देव कुमार चौहान, सीए नवीन वर्णवाल, राजू शर्मा, बच्चू रॉय, सुनील सिंह, दीपक प्रसाद, लाल बाबू, गोपाल कुमार, देवानंद चौहान, मनोज चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

Read More

. कतरास ब्राम्हण समाज ने सालासर बालाजी मंदिर में मनाया परशुराम जयंती हुआ ब्राम्हणों का महाजुटान

 कतरास।बुधवार को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राम्हण समाज ने कतरास स्थित सालासर बालाजी मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ परशुराम जयंती मनाया।इस दौरान भगवान परशुराम के तस्बीर को सामने रखकर पूर्ण बिधि बिधान के साथ बैदिक मंत्रोचारण द्वारा भगवान परशुराम का पूजन किया गया पूजन में मुख्य यज़मान के रूप में बबलू बनर्जी तथा आचार्य के रूप में मुकेश पाण्डेय तथा बाल्मीकि पाठक थे मौके पर , मुकेश झा, सुरेश शर्मा, नीरज शर्मा ,सुशील कुमार शर्मा ,मिथिलेश शर्मा, अमरीश ठाकुर लक्ष्मण झा, धीरज झा, मुकेश झा, आशीष चटर्जी गोपाल चौबे ,चंचल कुमार शर्मा ,चेतन शर्मा, तरुण चटर्जी, विवेक हजारी ,रविंद्र कुमार हरिओम तिवारी, बबलू भट्टाचार्य, वाई के पाठक, बबलू मिश्रा भोलानाथ शर्मा, रघुनाथ हजारी ,आशुतोष पांडे, श्याम सुंदर पाण्डेय उमाकांत उमाकांत तिवारी, सुमित चटर्जी , समीर,चक्रवर्ती ,अविनाश कुमार,धर्मेन्द्र पाण्डेय,देवाशीष चटर्जी, तुषार चटर्जी देवाशीष मुखर्जी, भरत शर्मा ,संतोष झा जितेंद्र कुमार, मुकेश भट्ट मनोहर पाण्डेय,यादि लोग थे।

Read More

. मां लिलोरी मन्दिर कतरास के पुजारियों ने बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण एवं मन्दिर मे बाल विवाह नहीं कराने की लिया शपथ

धनबाद।लिलोरी मंदिर कतरास मे राजा चन्द्रनाथ सिंह के नेतृत्व में मन्दिर परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण की शपथ पंडितो द्वारा लिया गया। झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन द्वारा राष्ट्रीय व्यापी बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण अभियान के तहत धनबाद जिला के दर्जनों मंदिरों में आज अक्षय तृतीय के अवसर पर मंदिर के पुजारियों द्वारा बाल विवाह नहीं करने की शपथ ली जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि आज अक्षय तृतीय के अवसर पर राष्ट्रीय व्यापी अभियान के तहत धनबाद के दर्जनों मन्दिरों में पुजारियों द्वारा मंदिरों में बाल विवाह नहीं कराने की शपथ लिया जा रहा है। बाल विवाह के खिलाफ अब पुजारी/पंडित गोलबंध हो रहे हैं, उनके द्वारा शपथ लिया जा रहा है कि अब बाल विवाह मंदिरों में नहीं होने देंगे।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति धनबाद के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि आज अक्षय तृतीय के अवसर पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के लिए राष्ट्रीय ब्यापी अभियान के तहत सभी धार्मिक स्थलों में पुजारियों के अगुवाई में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा धनबाद में बाल विवाह के खिलाफ सराहनीय कार्य किया जा रहा है, धनबाद में लाखो लोगो ने बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण की शपथ लिया है। आज के दिन बाल कल्याण समिति धनबाद द्वरा धनबाद में करीब 25 बाल  विवाह रोका गया है।मौके पर, कुमार विशाल सिंह, निमाई चटर्जी, संपद चटर्जी, काजल प्रामाणिक, उत्तम प्रामाणिक, झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के ममता रवानी, दीपा रवानी, चंदा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Read More

थाना क्षेत्र की सीमा स्पष्ट न होना बना चिंता का विषय, जोगता थाना क्षेत्र की सीमाओं पर बोर्ड या संकेत गलत लगाया गया हो

कतरास। सुनसान इलाकों में जब पुलिस थाने की सीमा को लेकर स्पष्ट जानकारी न हो, तो आम नागरिकों को असमंजस का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति और जटिल हो जाती है जब थाना क्षेत्र की सीमाओं पर कोई बोर्ड या संकेत गलत लगाया गया हो तथा नहीं लगाया गया होता। इससे न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि आपात स्थिति में मदद के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। प्रशासन को चाहिए कि थाना क्षेत्रों की सीमाओं को चिन्हित करने के लिए उचित संकेत बोर्ड लगाए जाएं, ताकि पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सकें।एक तरफ हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी पुराने रिकॉर्ड के अनुसार लोयाबाद थाना क्षेत्र मैप में दर्शाया गया है तो दूसरी ओर  वर्तमान स्थिति जोगता थाना क्षेत्र बताया जाता है।

Read More

. हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में वोल्वो चालक को मारकर किया घायल,शिफ्ट इंचार्ज पर लगा दबंगता का आरोप

कतरास।बीसीसीएल एरिया-5 अंतर्गत मुदीडीह कोलियरी में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कंपनी के वोल्वो चालक बसंत विश्वकर्मा पर शिफ्ट इंचार्ज पवन यादव ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के विरोध में आक्रोशित कर्मियों ने कंपनी का काम बंद करवा दिया।घायल चालक बसंत विश्वकर्मा ने जोगता थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि माइंस में जाने के क्रम में गाड़ी से पत्थर गिरने की बात को लेकर शिफ्ट इंचार्ज पवन यादव ने पहले उसे फोन पर गाली-गलौज किया, फिर गाड़ी रुकवाकर वॉकी-टॉकी से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए धनबाद अस्पताल भेजा गया।इस घटना को लेकर कंपनी में तनाव का माहौल बन गया। हिलटॉप कंपनी के सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि चलती गाड़ी से पत्थर गिरने को लेकर चालक और शिफ्ट इंचार्ज के बीच बहस हुई थी, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसके दौरान पवन यादव ने चालक पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और सीआईएसएफ को खबर दी गई है।मामले को जाँच पड़ताल किया जा रहा है।

Read More

. त्रुटि मिलने पर 44 स्कूली वाहनों का किया 1.45 लाख का चालान

धनबाद।जिला परिवहन पदाधिकारी  दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देशानुसार मंगलवार को डीएवी कोयला नगर में स्कूली वाहनों की जांच की गई। जिसमें 11 स्कूल बसों में 5 में त्रुटि पाई गई। इसमें 30000 रुपए का चालान किया गया। साथ ही 39 प्राइवेट वेन की जांच की गई। जिसमें 1 लाख 15000 रुपए का चालान किया गया।साथ ही वाहन चालकों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के बीच बुकलेट तथा पंपलेट बांटकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया गया।मौके पर मोटरयान निरीक्षक शुभम कुमार, मोटरयान निरीक्षक हरीश कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमरेश कुमार एवं आईटी अस्सिटेंट देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Read More

कदाचार रहित – शांतिपूर्ण माहौल में नीट (यूजी) परीक्षा का करें आयोजनः उपायुक्त

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए) द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी अक्षरशः करें अनुपालन, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा |परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड व आइडी कार्ड लेकर पहुंचें, पूर्वाह्न 11.00 से 1.30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति जिले के सभी 08 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में तैनात रहेंगे वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुरूष – महिला पुलिस बल  समाहरणालय सभागार में नीट (यूजी) को लेकर नोडल पदाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षकों, सिटी कार्डिनेटर, प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, संबंधित बीडीओ-सीओ आदि के साथ उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी ने की बैठक, दिया जरूरी दिशा – निर्देश समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रूप से आगामी 04 मई 2025 को आयोजित होने वाले नीट (यूजी) परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक की। मौके पर डीपीएलआर निदेशक सह नोडल पदाधिकारी श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, क्षेत्रीय उप निदेशक बियाडा श्री मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री मुकेश मछुआ, सिटी कार्डिनेटर सह केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सेक्टर 04 बोकारो के प्राचार्य श्री मनोज कुमार समेत सभी प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, संबंधित बीडीओ – सीओ, केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नीट (यूजी) परीक्षा 2025 का संचालन कदाचार रहित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना जिला प्रशासन का दायित्व हैं और इसको सही से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए) द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन संबंधित सभी पदाधिकारी – कर्मियों को सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए शिक्षा विभाग, बिजली विभाग और यातायात विभाग आदि को कई जिम्मेदारियां सौंपी। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर दिव्यांग परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्हील चेयर व सहायकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कार्यपालक अभियंता को परीक्षा से एक दिन पूर्व ही विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी परीक्षा केंद्रों में जरनेटर की व्यवस्था केंद्राधीक्षक को करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के सीटी कार्डिनेटर सह प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय नंबर वन से समन्वय स्थापित करते हुए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर की व्यवस्था को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति के सदस्यों को सभी परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण परीक्षा की तिथि के पूर्व करते हुये सभी आवश्यक तैयारियां कराना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने जिले के परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से अपील किया है कि वह भी एनटीए के गाइडलाइन का अनुपालन करें। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश 04 मई 2025 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से शुरू हो जाएगा, जो अपराह्न 1.30 बजे तक जारी रहेगा। अपराह्न 1.30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी अपने साथ केवल परीक्षा का एडमिट कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो एवं कोई भी एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाएंगें। परीक्षार्थी अपने साथ लिखने के लिए कलम (पेन) भी नहीं लाएंगे। परीक्षा कक्ष में ही उन्हें एन.टी.ए. द्वारा उपलब्ध कलम (पेन) उपलब्ध कराया जाएगा।   वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस बल रहेंगे। एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) के साथ परीक्षार्थियों की फिस्कींग के लिए भी अलग – अलग टीम तैनात रहेगी। परीक्षा की पूर्व संध्या से ही सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी – पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति होगी। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी विचार – विमर्श कर जरूरी दिशा निर्देश द्वय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। मौके पर सिटी कार्डिनेटर सह केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सेक्टर 04 बोकारो के प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने नीट (यूजी) परीक्षा से संबंधित गाइडलाइन/तैयारियों के संबंध में बिंदुवार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक आदि को बताया। बैठक में डीटीओ श्रीमती वंदना शेजवलकर, डीसीएलआर श्री प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अतुल कुमार चौबे, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. मनोज कुमार मणि, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर निम्नलिखित वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं हैः- कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि। -कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन,माइक्रोफ़ोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि। – अन्य आइटम जैसे वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कॉप आदि। -कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, आदि। – कोई भी आभूषण। –  कोई भी खुली या पैक की हुई खाद्य सामग्री आदि। -कोई अन्य वस्तु जिसका अनुचित साधनों के लिए उपयोग किया जा सकता है, संचार उपकरण जैसे माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि को छिपाकर। -यदि किसी उम्मीदवार के पास केंद्र के अंदर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो इसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र/केंद्राधीक्षक परीक्षार्थियों द्वारा लाएं गए किसी भी सामान की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। जानकारी हो कि, नीट परीक्षा को लेकर जिले में 08 परीक्षा केंद्र क्रमशः पीएमश्री पंचान्न राजबाला प्लस टू हाई स्कूल सतनपुर, डिस्ट्रिक्ट रामरूद्रा सीएम एसओई चास बोकारो, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सेक्टर फोर,  श्री महावीर जी प्लस टू हाई स्कूल बिजुलिय़ा, केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस चंद्रपुरा बोकारो, अपग्रेडेड राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल लकरखंदा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 03 एवं प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार शामिल हैं।

Read More

बाघमारा अंचल कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकार्यों ने सीओ का पुतला दहन किया

धनबाद।बाघमारा अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल अधिकारी (सीओ) अपने कक्ष में मौजूद रहे, वहीं कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शनकारियों ने उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक जगत महतो के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सीओ जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। जगत महतो ने कहा कि यदि शीघ्र ही जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बाघमारा  अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो ने बताया कि बेवजह परेशान किया जा रहा है कार्रवाई के लिए आगे पत्र प्रेषित करेंगे।

Read More

अपर समाहर्ता ने सुनी जनता की समस्याएं निष्पादन हेतु दिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश

धनबाद।दिनांक 29 अप्रैल 2025 को अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने समाहरणालय में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों के आवेदनों को प्राप्त कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया।जनता दरबार में जमीन पर पुनर्वास, अवैध कब्जा, ऑनलाइन राशिद, दाखिल खारिज, जमीन हड़पने, मारपीट करने, अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कराने, सरकारी जमीन को दबंग व्यक्तियों के अतिक्रमण से मुक्त करने, पानी की समस्या से मुक्ति दिलाने, आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने, सैनिक की विधवा को सरकार द्वारा प्रदत्त भूमि आवेदन हेतु, विद्यालय में पीने के पानी एवं बेंच डेस्क की कमी की समस्या दूर करने समेत स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।उन्होंने ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Read More

चार सदस्यीय केंद्रीय टीम ने झरिया मास्टर प्लान को लेकर उपायुक्त के साथ की बैठक

बेलगड़िया में रह रहे विस्थापितों के कौशल विकास एवं आजीविका को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश धनबाद।दिनांक 29 अप्रैल 2025 को समाहरणालय स्थित सभागार में भारत सरकार से आई चार सदस्यीय केंद्रीय टीम ने उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के साथ झरिया मास्टर पालन की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया। इस बैठक में भारत सरकार से डायरेक्टर एमओआरडी श्रीमती राजेश्वरी एसएम, डायरेक्टर एमएसएमई श्री मिलिंद रामटेके, डायरेक्टर एमएसडीई श्री वी.एस. अरविंद, डायरेक्टर टेक्निकल एमओसी श्री बी. के. ठाकुर उपस्थित रहें।बैठक के दौरान जेआरडीए की ओर से पीपीटी के माध्यम से झरिया मास्टर प्लान की अद्यतन स्थिति, एलटीएच एवं नॉन एलटीएच के अलॉटमेंट एवं शिफ्टिंग की स्थिति, फेजवार शिफ्टिंग की प्रगति, निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, 2004 एवं 2019 की सर्वे की जानकारी, रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान की जानकारी दी गई। साथ ही बेलगड़िया टाउनशिप अंतर्गत बिजली, पानी, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, स्कूल, कॉलेज, कार्यरत एसएचजी महिला ग्रुप, आंगनबाड़ी सेंटर, लाइवलीहुड, स्किल डेवलपमेंट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, परिवहन सुविधा, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हो रहे कार्यों से संबंधित जानकारी टीम को उपलब्ध कराई गई।भारत सरकार से आई टीम में बेलगड़िया टाउनशिप में रह रहे विस्थापितों के कौशल विकास एवं आजीविका को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार हेतु कौशल विकास की चल रही योजनाओं में तेजी लाने की आवश्यकता है। कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर टाउनशिप में रह रहे ज्यादा से ज्यादा लोग को आच्छादित करें। खास करके महिला वर्ग को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य करें। आवश्यकता पड़ने पर और भी कौशल विकास केंद्र को खोले एवं अलग-अलग दो-तीन शिफ्ट में ट्रेनिंग देकर ज्यादा से ज्यादा लोग को लाभान्वित करें।उन्होंने कहा कि टाउनशिप में रह रहे विस्थापित को मूलभूत सुविधाओं समेत सड़क, परिवहन, सीवरेज ट्रीटमेंट, बेहतर बिजली व्यवस्था, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जलापूर्ति योजना, समाज कल्याण की योजनाओं से लाभान्वित कर विस्थापित हो के हित में कार्य करें। सभी विस्थापित महिलाओं को जेएसएलपीएस के समूह से जोड़कर स्वरोजगार की दिशा में उन्हें प्रेरित करें। साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मुहैया करने हेतु कार्य करें।बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड आर्डर श्री पीयूष सिन्हा, डीपीएम जेएसएलपीएस शैलेश रंजन, सहायक नगर आयुक्त प्रसन्न कौशिक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Read More
Back To Top