Anil Kumar

कांग्रेस कमेटी द्वारा बरवड्डा स्थित अपना ढाबा में आवश्यक बैठक की गई

कांग्रेस ने मनोनीत किए गए दोनों पदाधिकारीयों उपाध्यक्ष एवं महासचिवों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिया धनबाद।दिनांक- 26-04-2025 को  धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन-2025 कार्यक्रम अभियान के तहत गोविन्दपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से  जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष कुमार सिंह जी एवं पर्यवेक्षक के रूप में श्री आशिष सिन्हा जी उपस्थित हुए। जिसमे बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हाड़ी ने किया। बैठक की विशेषता पर जोर देते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष द्वारा संगठन सृजन के तहत कमिटी में नये लोगों को जोड़ते हुए 11 सदस्यों की सुचि जिसमें दो(2) उपाध्यक्ष, नौ (9) महासचिव को पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन कराते हुए जिला अध्यक्ष जी को सोंपा। बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष  संतोष सिंह  ने कहा कि यह वर्ष 2025 संगठन सृजन का वर्ष है तथा संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाना है इस कड़ी में प्रखण्ड अध्यक्ष के द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारीयों दोनों उपाध्यक्ष एवं नौ महासचिवों कों बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। तथा आप सबों से पुर्ण आशा है कि आप अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए कांग्रेस पार्टी को गोविन्दपुर प्रखण्ड में मंडल, पंचायत से लेकर बुथ कमिटी का निर्माण कर पार्टी को मजबूत करेगें। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा पुरे धनबाद मे अगामी 40 दिन तक संविधान बचाओ अभियान क्रियान्वयन हेतू कल धनबाद में जिला कांग्रेस विस्तारित कमिटी की बैठक बुलाई गई है उक्त बैठक में 3 मई को राँची पुराना विधान सभा मैदान मे आयोजित संविधान बचाओ रैली मे धनबाद के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा पहलगाम में घटित आतंकी घटना के लिए केंद्र सरकार दोषी है। जिलाध्यक्ष ने गोविन्दपुर प्रखण्ड के कांग्रेस नेता फराज अंसारी अपने समर्थको के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। गोविंदपुर के  पर्यवेक्षक आशिष सिन्हा  ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता है और आप लोग संगठन के रिढ़ हैं आप सभी पदाधिकारीगण को बधाई देते हैं तथा संगठन सृजन के इस अभियान में एक सहयोगी के रूप में आप लोगों के साथ हुॅं। प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हाड़ी ने कहा कि गोविन्दपुर प्रखण्ड में संगठन को मजबूत करने हेतु नये युवा साथियों को संगठन में जगह दि गई है ताकि प्रदेश एवं जिला से प्राप्त टास्क को समय पर पुरा कर सकूँ। तथा संगठन को प्रखण्ड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर एवं बुथ स्तर पर मजबूत कर सकूँ।

Read More

. एडीएम ने धनबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ की वार्ता दोषियों पर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा ने शनिवार को धनबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की।वार्ता के दौरान धनबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने एडीएम को विगत 16 अप्रैल 2025 को रणधीर वर्मा चौक पर पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की पूरी घटना से अवगत कराया। साथ ही बताया कि 17 अप्रैल 2025 को घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध धनबाद थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।वहीं एडीएम ने इस संबंध में धनबाद थाना के इंस्पेक्टर श्री राम नारायण ठाकुर से फोन पर बात की और मामले में की जा रही कार्रवाई की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। एडीएम ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों के साथ हुई घटना में जिला प्रशासन अपने स्तर से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगा।बैठक में धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संजीव

Read More

राजगंज पुलिस ने टियागो कार से बियर की बड़ी खेप बरामद की

धनबाद।राजगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बांग्ला NH-2 सर्विस रोड पर एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक टियागो कार नंबर 10BU 8815 से 24 पेटी बियर की बोतल और 6 पेटी कैन बियर बरामद की। यह कार बंगाल से डुमरी निमियाघाट की ओर जा रही थी।राजगंज पुलिस बल ने छापामारी में शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस को देखकर चालक और उसके साथी कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दो मोबाइल सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ऑनर बुक से सभी की पहचान की।पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान संजय कुम्हार, सोनू कुम्हार और सुमित गुप्ता के रूप में की। राजगंज पुलिस ने जप्त की गई टियागो कार को थाना ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More

बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और जिला प्रशासन की एक बैठक पुलिस अधीक्षक सभागार में की गई

बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और जिला प्रशासन की एक बैठक पुलिस अधीक्षक सभागार में की गई जिसमें मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों ने यातायात को लेकर बात की गई बैठक में बोकारो पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि इस बैठक में मुख्य बिंदुओं पर बातें की गई जिसमें शहर में क्राइम को रोकथाम व्यापार करने वालों को सुविधा ट्रैफिक व्यवस्था मादक पदार्थ चास थाना मैं पार्किंग व्यवस्था   की इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई वहीं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के मनोज चौधरी ने कहा कि प्रशासन और कॉमर्स के बीच अच्छी पहल है जो समय-समय पर वार्ता होती रहती है सारी विधि व्यवस्था सुचारू रूप से चले यही कॉमर्स के मेंबर और बोकारो वासियों को चाहिए।

Read More

कसमार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बोकारो : कसमार थाना क्षेत्र के मुरहुलसूदी पंचायत अंतर्गत चौड़ा गांव के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कसमार-बरलांगा मुख्य पथ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुई। मृतक की पहचान चौड़ा गांव के मांझडीह निवासी 32 वर्षीय अमरेश करमाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमरेश अपनी बाइक से पिरगुल की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चौड़ा बस्ती निवासी 22 वर्षीय जीतेंद्र मुर्मू और 19 वर्षीय बाबूलाल किस्कू पिरगुल से अपने गांव लौट रहे थे। चौड़ा गांव के पास नवनिर्मित सड़क पर तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को कसमार सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं जीतेंद्र और बाबूलाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही कसमार थाना के एएसआई सत्येंद्र कुमार व पुलिस दल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। समाचार लिखे जाने तक मृतक अमरेश करमाली का शव कसमार सीएचसी में रखा गया था।

Read More

रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित सभी दुकानें जलकर राख हो गई।

बढ़ते गर्मी के साथ बोकारो में आग लगी की घटनाएं भी देखने को मिल रही है। ताजा मामला बोकारो रेलवे स्टेशन का है जहां स्टेशन परिसर में स्थित सभी दुकानें जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है की पहले एक दुकान में लगी आग फिर देखते ही देखते कई दुकानों को चपेट में ले लिया। इसके बाद स्टेशन परिसर की सभी दुकान धू धू कर जल गई। घटना देर रात करीब साढ़े बारह बजे की है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कई घंटो के मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। यह आग लगी की घटना कैसे हुई यह जांच का विषय है साथ ही नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। लेकिन प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि इस आगलगी की घटना से लाखों का नुकसान हुआ है। घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के बोकारो रेलवे स्टेशन की|

Read More

बैठक में मजदूर समस्याओं की हुई चर्चा

धनबाद।हिंद मजदूर सभा द्वारा ग़ालिब सम्मेलन हाल में आयोजित एक दिवसीय अधिवेशन में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए एच.एम.एस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह का स्वागत एच.एम.एस के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू एवं नाथुलाल पाण्डे जी ने बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में मजदूर के समस्याओं पर चर्चा हुई जहां श्री सिंह ने भी अपने विचारों को रखा एवं कोयलांचल में मजदूर की समस्याओं से भी अवगत कराया।

Read More

बोकारो में इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का आक्रोश मार्च

बोकारो में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में शुक्रवार शाम नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन, आक्रोश मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विरोध जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के खिलाफ था, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों ने धर्म और नाम पूछकर 27 निर्दोष सनातन धर्मावलंबियों की निर्मम हत्या कर दी थी।बजरंग दल की ओर से “सेवा, सुरक्षा, संस्कार” के उद्घोष के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। ‘इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से चौक गूंज उठा। इस दौरान पाकिस्तान सरकार और लश्कर प्रमुख के पुतले दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शन के बाद बलिदान हुए सनातन धर्म के अनुयायियों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया, जहां दीप प्रज्वलन कर मौन रखा गया। विहिप और बजरंग दल के वक्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अब सहनशीलता की नहीं, कार्रवाई की जरूरत है। जनता ने एक सुर में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। यह विरोध प्रदर्शन आतंक के खिलाफ जनभावना का प्रतीक बन गया।

Read More

आतंकी घटना के विरोध में ,शिक्षकों ने लगाया काला पट्टी

धनबाद। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रदेश कमिटी के आह्वान पर मध्य विद्यालय धैया में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। बीते दिनों पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। घटना के विरोध में शिक्षकों ने काला पट्टी लगाया। शोक सभा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश लाल, जिला कमिटी के संयुक्त सचिव दिनेश राम, शिक्षिकाएं मुक्ता कुमारी, कंचन कुमारी, माधुरी पांडेय, मिनी कुमारी, कम्प्यूटर टीचर दिनेश राय, बाल संसद के सदस्यगण तथा बीएड प्रशिक्षार्थीगण उपस्थित रहे।

Read More

. झारखंड में मौसम का बदला मिजाज धनबाद-गिरिडीह में 27-28 अप्रैल को ओला वृष्टि संभवधनबाद।

झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी राज्य में तेज धूप और उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है, लेकिन शनिवार से मौसम बदलने की उम्मीद है। अलर्ट और संभावनाएं शनिवार को गर्जन और आंधी: मौसम विभाग ने शनिवार को गर्जन और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। 27-28 अप्रैल को ओला वृष्टि: 27 और 28 अप्रैल को गर्जन के साथ आंधी-बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों दिनों में ओला वृष्टि की संभावना है, खासकर धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में। 29-30 अप्रैल को हल्की से मध्यम वर्षा: 29 और 30 अप्रैल को अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है, जिससे प्रचंड गर्मी से कुछ दिनों की राहत मिल सकती है।तापमान का अनुमान अगले  दिनों का संभावित तापमान इस प्रकार है : शनिवार: अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रविवार: अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस सोमवार: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस मंगलवार: अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस कारण उत्तरी बांग्लादेश और उत्तरी असम के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवात प्रणाली कायम है, जिसके प्रभाव से गर्जन, वज्रपात, आंधी और ओला वृष्टि की स्थिति बन रही है। इसके अलावा, एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों से गुजर रही है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है।

Read More
Back To Top