कांग्रेस ने मनोनीत किए गए दोनों पदाधिकारीयों उपाध्यक्ष एवं महासचिवों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिया
धनबाद।दिनांक- 26-04-2025 को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन-2025 कार्यक्रम अभियान के तहत गोविन्दपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष कुमार सिंह जी एवं पर्यवेक्षक के रूप में श्री आशिष सिन्हा जी उपस्थित हुए। जिसमे बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हाड़ी ने किया। बैठक की विशेषता पर जोर देते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष द्वारा संगठन सृजन के तहत कमिटी में नये लोगों को जोड़ते हुए 11 सदस्यों की सुचि जिसमें दो(2) उपाध्यक्ष, नौ (9) महासचिव को पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन कराते हुए जिला अध्यक्ष जी को सोंपा। बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि यह वर्ष 2025 संगठन सृजन का वर्ष है तथा संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाना है इस कड़ी में प्रखण्ड अध्यक्ष के द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारीयों दोनों उपाध्यक्ष एवं नौ महासचिवों कों बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। तथा आप सबों से पुर्ण आशा है कि आप अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए कांग्रेस पार्टी को गोविन्दपुर प्रखण्ड में मंडल, पंचायत से लेकर बुथ कमिटी का निर्माण कर पार्टी को मजबूत करेगें। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा पुरे धनबाद मे अगामी 40 दिन तक संविधान बचाओ अभियान क्रियान्वयन हेतू कल धनबाद में जिला कांग्रेस विस्तारित कमिटी की बैठक बुलाई गई है उक्त बैठक में 3 मई को राँची पुराना विधान सभा मैदान मे आयोजित संविधान बचाओ रैली मे धनबाद के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा पहलगाम में घटित आतंकी घटना के लिए केंद्र सरकार दोषी है। जिलाध्यक्ष ने गोविन्दपुर प्रखण्ड के कांग्रेस नेता फराज अंसारी अपने समर्थको के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। गोविंदपुर के पर्यवेक्षक आशिष सिन्हा ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता है और आप लोग संगठन के रिढ़ हैं आप सभी पदाधिकारीगण को बधाई देते हैं तथा संगठन सृजन के इस अभियान में एक सहयोगी के रूप में आप लोगों के साथ हुॅं। प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हाड़ी ने कहा कि गोविन्दपुर प्रखण्ड में संगठन को मजबूत करने हेतु नये युवा साथियों को संगठन में जगह दि गई है ताकि प्रदेश एवं जिला से प्राप्त टास्क को समय पर पुरा कर सकूँ। तथा संगठन को प्रखण्ड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर एवं बुथ स्तर पर मजबूत कर सकूँ।

