झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरकार मुर्मू की 13 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया

धनबाद।बलियापुर डांगी मोड़ के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय सरकार मुर्मू की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय सरकार मुर्मू को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुझारू नेता बताया।स्वर्गीय सरकार मुर्मू ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में स्वर्गीय सरकार मुर्मू ने हमेशा आगे रहकर आंदोलन को गति देने का काम किया करता था। वे शोषण, जुल्म एवं अत्याचार के विरुद्ध हमेशा संघर्षरत रहे।स्वर्गीय मुर्मू को दी गई श्रद्धांजलि मौके पर स्वर्गीय मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में स्वर्गीय मुर्मू की पत्नी सोना मुर्मू, सुहागी मुर्मू, झामुमो के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, पार्टी की केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, रमेश टुडू, यूदेश्वर सिंह, मदन महतो, राजेंद्र किसको,प्रखंड अध्यक्ष हैदरअली अंसारी, निर्मल रजवार, ईश्वर मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, अब्दुल कादिर, जंग बहादुर महतो, लक्ष्मी नारायण महतो समेत सैकड़ों लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top