The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  नवनिर्मित बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा का  किया अनावरण

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
May 21, 2025
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  नवनिर्मित बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा का  किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड राज्य के अगुवा, पुरोधा और मार्गदर्शक बिनोद बिहारी महतो जी के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय काफी कम समय में गढ़ रहा  कई नए आयाम

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कई विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बीच इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा

मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य की उन्नति के लिए व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाने का प्रयास जारी

यह राज्य आंदोलन की उपज है , शहीदों के नाम से जाना जाता है झारखण्ड

शहीदों और आंदोलनकारियों को सम्मान देने की परंपरा का कर रहे निर्वहन

 आदिवासियों- मूलवासियों को उनका हक -अधिकार देना हमारी प्रतिबद्धता

शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि  और कमियों को दूर करने का प्रयास निरंतर जारी।श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

धनबाद।माननीय राज्यपाल- सह -कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय , धनबाद के परिसर में झारखंड राज्य के अगुवा, पुरोधा और मार्गदर्शक बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा का  अनावरण किया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिनोद बिहारी महतो जी के नाम से स्थापित यह विश्वविद्यालय बहुत कम समय में ही कई नए आयाम गढ़ रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

 शिक्षा व्यवस्था को बना रहे बेहतर

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक संरचना के मद्देनज़र यहां के लोगों को अधिक से अधिक  सुविधा मुहैया करने के लिए हमारी सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय की स्थापना धनबाद जिले में की गई, ताकि यहां के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सके। आज यह विश्वविद्यालय पूरे राज्य की शोभा बढ़ा रहा है । यहां के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का काम यह विश्वविद्यालय  बखूबी निभा रहा  है।

शहीदों और झारखंड आंदोलनकारी के नाम पर कई संस्थानों का नामकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन की उपज है।  इसी वजह से यह राज्य शहीदों के नाम से जाना जाता है। इस राज्य के निर्माण में हमारे पूर्वजों का अहम योगदान रहा है । ऐसे में अपने शहीदों और आंदोलनकारियों  को सम्मान देने की परंपरा हम निभाते आ रहे हैं।  इसी कड़ी में कई संस्थानों का नामकरण यहां के शहीदों के नाम से किया गया है। धनबाद का बिनोद बिहारी महतो  कोयलांचल विश्वविद्यालय भी इसी का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के कई शहर – गांव , टोला- मोहल्ला और गली शहीदों के नाम से जाने जाते हैं । यहां के चौक -चौराहों पर हमारे शहीदों, आंदोलनकारियों की लगी प्रतिमा यह बताने के लिए काफी है कि इस राज्य के निर्माण में उनका कितना अहम योगदान रहा है। हम अपने शहीदों एवं आंदोलनकारियों के सम्मान की खातिर उनके कार्यो को स्थापित करने की दिशा में निरंतर कदम बढ़ा रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बदलाव का दिख रहा परिणाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे प्राथमिक शिक्षा हो या माध्यमिक अथवा उच्च शिक्षा। हमारी सरकार ने काफी कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है । सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बीच इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे ही कई और बदलाव  करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और उसकी कमियों को दूर करने का प्रयास निरंतर जारी है।इस अवसर पर   मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी,  विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो,  विधायक श्री अरुप चटर्जी, विधायक श्री चंद्रदेव महतो, विधायक श्री राज सिन्हा, विधायक श्री उमाकांत रजक, विधायक श्री  जयमंगल सिंह,  विधायक श्री शत्रुघ्न महतो , विधायक श्री जयराम महतो, झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बेबी देवी समेत कई अन्य गणमान्य लोगों सहित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर के सिंह और जिले के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक  तथा विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026
  • अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    January 22, 2026
  • बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    January 22, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (488)
  • Delhi (2)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (816)
  • Kodarma (2)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (51)
Scroll to Top
%d