कतरास। बीसीसीएल एरिया-4 के अंतर्गत अंगारपथरा काटा पहाड़ी बिजली सब स्टेशन में बिजली कटौती के विरोध में सैकड़ो ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया एवं इंजीनियर के विरोध में जमकर नरेवाजी की। समाजसेवी कृष्णा लाला के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति में कटौती के खिलाफ सब स्टेशन के बाहर जमकर हंगामा किया और मांग की पहले की तरह 24 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सीआईएसएफ के जवान बड़ी संख्या में मौके पर तैनात रहे। ग्रामीणों की एकजुटता और मांगों को देखते हुए आखिरकार बीसीसीएल प्रबंधन को झुकना पड़ा और क्षेत्र में पुनः 24 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में भी बिजली आपूर्ति में अनियमितता हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।मौके पर विकी लाला, रामप्रवेश पासवान, सुनील निषाद, रौनक गुप्ता,मनु चौहान,इत्यादि मौजूद थे।










Leave a Reply