राष्ट्रीय कोलारी मजदूरी यूनियन कार्यालय में इंटक के दिग्गज नेता सह पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का पुण्यतिथि मनाया गया

धनबाद।राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन के जोड़ापोखर स्थित कार्यालय में शनिवार को इंटक के दिग्गज नेता सह पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके स्मृति में विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर प्रसाद खीर का भोग लगाया गया। सर्वप्रथम प्रसाद गौ माता को अर्पित कर लोगों में वितरण  किया गया। कांग्रेस सहित यूनियन व आमजनों ने पूर्व मंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किया।वक्ताओं ने कहा कि कोयला उद्योग को झारखंड ने एक ऐसा रत्न सौंपा था जिसने तमाम मजदूरों के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था। श्रमिकों के हक अधिकार के लिए प्रखरता के साथ लड़ते थे।  अपने मुखर व्यक्तित्व के कारण ही सत्ता व विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने अपना लोहा मनवाया। राज्य की राजनीतिक दशा और दिशा बदलने के लिए लगातार संघर्षरत रहे। संचालन  सतपाल सिंह  ब्रोका ने किया।श्रद्धांजलि देने वालों में एसके झा, संजीव मंडल,  संतोष चौधरी, फैयाज अहमद रिजवी, टीपू शहजादा, मेराज खान, कृष्ण ठाकुर, अरुण रवानी, बलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलविंदर कौर, राजेंद्र कौर, सरिता देवी, मुनिया देवी, गीत देवी, राधा देवी, विक्की कुमार, सोनू सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top