समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
धनबाद।दिनांक 30 मई 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।जनता दरबार में मुख्यतः रोजगार, चिकित्सा हेतु सहायता, मुहल्ले में नाली निर्माण कार्य, बिजली बिल, अतिक्रमण, निजी अस्पताल की मनमानी, पेंशन, जमीन विवाद संबंधी, सड़क निर्माण,सरकारी विद्यालय के जमीन पर अतिक्रमण, तालाब खुदाई एवं जीर्णोद्धार, जाति आवासीय प्रमाण पत्र बनाने समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए। उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।








Leave a Reply