जनता से अच्छे संबंध बनाने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश
कसमार : शुक्रवार को बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा कसमार थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने पुलिस कर्मियों से जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने अवैध धंधों पर सख्त रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी कदम उठाने का भी निर्देश दिया।इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस सेवा को बेहतर बनाना और स्थानीय स्तर पर शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया।








Leave a Reply