बोकारो। चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत पंचायत नयावन के तलगड़िया गांव में ऐतिहासिक रथयात्रा मेला की तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह मेला 1957 से लगातार आयोजित होता आ रहा है, जिसकी नींव स्व. रामेश्वर सिंह बाबाजी ने रखी थी। उन्होंने नयावन गांव में एक श्रीश्री मत् स्वामी उत्तमानंद परमहंस देव जी आश्रम की स्थापना कर धार्मिक चेतना का संचार किया, और तब से हर वर्ष यहां रथयात्रा मेला का आयोजन हो रहा है।इस वर्ष रथयात्रा मेला 27 जून (शुक्रवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। मेला का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे पूजन-अर्चना के साथ किया जाएगा, जिसे आचार्य राजेन्द्र पांडेय (तारानारी, धनबाद) एवं भोलानाथ पांडेय (तलगडिया) द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
पूरे आयोजन की देखरेख में “सोलह आना कमिटी” पूरी तन्मयता से लगी हुई है, जो मेले की सभी व्यवस्थाओं को संभाल रही है।
मेले में भाग लेने वाले प्रमुख गांवों में तलगडिया, सिलफोर, पडुवा, पर्वतपुर, नयावन, बाबुग्राम, बिनोर, तिलाटांड़, रोहिनियाटांड़, लेटरागोड़ा, पाबराटांड़, डिबरदा, अलुवारा-मांचाटांड़, कुलटांड, नवाडीह, सबरढुबी, मुनिडीह, टेटेंगाबाद सहित दर्जनों गांव शामिल हैं।
स्थानीय लोगों में मेले को लेकर उत्साह चरम पर है। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण एकजुटता का यह मेला वर्षों से समाज को जोड़ने का कार्य करता आया है।








Leave a Reply