गोला प्रखंड के डभातू गांव में प्रेम इलेक्ट्रीशियन एंड सेनेटरी नामक दुकान का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक माननीया श्रीमती ममता देवी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दुकान के खुल जाने से स्थानीय लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मोटर पम्प समेत सभी आवश्यक सामग्री उचित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। यह प्रतिष्ठान क्षेत्र के लिए एक मिसाल कायम करेगा और स्थानीय विकास में योगदान देगा।माननीया विधायक ने प्रेम इलेक्ट्रीशियन एंड सेनेटरी के संचालक देवेंद्र राम डांगी एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही उन्होंने कामना की कि यह प्रतिष्ठान भविष्य में और आगे बढ़े और निरंतर तरक्की करे ।
मौके पर संचालक प्रेम कुमार, देवेंद्र दांगी, कुशवाहा समाज के रामगढ़ जिला अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक चतुर्भुज कश्यप, गोलक महतो, रितु लाल महतो, बासुदेव महतो, भागीरथ महतो, बौड़ी महतो, भकुर महतो, कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष सोनी, गौरी शंकर महतो, साधु महतो, बैजनाथ दांगी, रेशमी देवी, नमिता कुमारी, विकी कुमार, उपमा कुमारी, शशि कुमार, रंजीत महतो, अनिल महतो, मनीष प्रसाद, विकास कुमार, प्रभात कुमार, राहुल कुमार, संजय महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.








Leave a Reply