नशा मुक्ति अभियान के तहत को गायत्री परिवार कथारा द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में गायत्री समाज से जुड़े श्रद्धालू गण शामिल हुए। जागरूकता रैली गायत्री ज्ञान मंदिर से चलकर कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप तक गयी।
जानकारी के अनुसार नशा मुक्ति रैली गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा से प्रारंभ होकर कथारा मोड़, एक नंबर कॉलोनी, दो नंबर कॉलोनी, तीन नंबर तथा चार नंबर होते दुर्गा मंडप पहुंची। जहां नशा से होने वाले बुराई पर वक्ताओं ने समाज को जागरूक करने का काम किया।
शांतिकुंज हरिद्वार से आये साधक नीरज कुमार ने अपने उद्बोधन में गायत्री परिवार द्वारा समाज हित, राष्ट्र हित तथा मानव हित में किए जा रहे कार्यों को बताया। यहां गायत्री परिवार कथारा के हनुमान दयाल सिंह, चन्द्रभूषण प्रसाद ने बताया कि नशा सेवन से केवल व्यक्ति हीं नहीं बल्कि उसके परिवार तथा उसके अगली पीढ़ी पर भी इसका दुष्प्रभाव होता है। इसलिए स्वयं के साथ अपने आसपास के समाज को भी नशा से दुर रखना प्रत्येक जनमानस का नैतिक कर्तव्य है।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा बताया गया गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में सामूहिक जप, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार तथा युग संगीत के अलावा दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया है। साथ ही आगामी 12 जुलाई को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसमें मुख्य रूप से बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के शामिल होने की संभावना है। रक्तदान शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि रक्तदान करें और स्वस्थ रहें। आपके रक्त का एक अंश, किसी की जिंदगी बचा सकता है। इस अवसर पर रैली बोडिया बस्ती होते हुए गायत्री ज्ञान मंदिर पहुंचा, जहां आरती के पश्चात शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गयाजागरूकता कार्यक्रम व् रैली को सफल बनाने में गायत्री समाज कथारा के हनुमान दयाल सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद, लाल बाबू सिंह, जयप्रकाश विश्वकर्मा, सीताराम चौहान, जितेंद्र चौहान, झरी बरनवाल, रामचंद्र सिंह, रामसेवक पांडेय, धीरज शर्मा, जीवन राम, हीरालाल प्रजापति, रीना सिन्हा, पुष्पा सिंह, सीता देवी, पीहू गोस्वामी, फुलवा देवी, सुनीता चौहान, रेखा बरनवाल, हेमिया देवी, कलावती देवी, कुर्मी देवी, पुष्पा देवी आदि ने सराहनीय सहयोग किया।








Leave a Reply