The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
July 31, 2026
प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

महिला उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार, सरकारी योजनाओं और विपणन की दी गई जानकारी

बोकारो। महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सतत आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपने सीएसआर कार्यक्रम प्रोजेक्ट जीविका के तहत जीविका सृजन शक्ति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ओएफपीओ) के 31 सदस्यों के लिए ईएसएल स्किल स्कूल में हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य महिला उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, संस्थागत सहयोग तथा व्यवसाय विस्तार के अवसरों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस-चास के बीपीएम आनंद राज, जिला उद्योग केंद्र के जिला समन्वयक किशोर कुमार रजक, आरसेटी के आनंद कुमार, डीआईसी-चंदनकियारी के प्रखंड समन्वयक नरेंद्र कुमार तथा जिला परिषद प्रतिनिधि रामपद रबीदास ने विभिन्न योजनाओं और उद्यमिता विकास से जुड़ी जानकारी साझा की। ईएसएल स्टील की सीएसआर टीम के वेद प्रकाश सिंह, शिवजी कुमार और कामेश्वर गोस्वामी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में प्रोजेक्ट जीविका के भावी रोडमैप, वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग, कौशल विकास, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, विपणन तथा नए आजीविका अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने सफल ग्रामीण महिला उद्यमियों के अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए अपने उद्यम को अधिक सशक्त बनाने के उपाय भी सीखे।

कार्यक्रम के समापन पर जीविका सृजन शक्ति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बसंती देवी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में महिला उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि महिलाओं को ज्ञान, कौशल, बाजार और संस्थागत सहयोग से जोड़कर आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट जीविका के माध्यम से ईएसएल स्टील सामुदायिक सहभागिता और सामूहिक उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    July 31, 2026
  • बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    July 31, 2026
  • एमटीआई रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम को मिली सफलता

    एमटीआई रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम को मिली सफलता

    July 25, 2026
  • CRISIL ने ESL Steel की AA/Stable रेटिंग बरकरार रखी, वेदांता समूह की स्टील रणनीति को मिला बड़ा भरोसा

    CRISIL ने ESL Steel की AA/Stable रेटिंग बरकरार रखी, वेदांता समूह की स्टील रणनीति को मिला बड़ा भरोसा

    July 25, 2026
  • वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की “विविध वर्स” पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं

    वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की “विविध वर्स” पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं

    May 23, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    July 31, 2026
  • बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    July 31, 2026
  • एमटीआई रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम को मिली सफलता

    एमटीआई रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम को मिली सफलता

    July 25, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (507)
  • Delhi (3)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (837)
  • Kodarma (3)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (9)
  • Uncategorized (54)
Scroll to Top
%d