भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली कुंवर मांझी मुठभेड़ में ढेर, एक अन्य अज्ञात शव बरामद

बोकारो, झारखंड पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान आज सुबह गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली इलाके में एक भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता एवं पाँच लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी मारा गया। घटनास्थल से एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने मंगलवार रात इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। बुधवार सुबह लगभग 6:00 से 6:30 बजे के बीच नक्सलियों के सशस्त्र दस्ते ने पुलिस पार्टी पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस बल द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद जब गोलीबारी रुकी, तब इलाके की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नक्सली वर्दी में एक शव तथा एक सादे लिबास में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। वर्दीधारी शव की पहचान कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी (पिता – करमा मांझी, निवासी – बिरहोरडेरा, थाना गोमिया, जिला बोकारो) के रूप में की गई, जो भाकपा (माओवादी) का SZCM सदस्य था एवं उस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंवर मांझी 21 अप्रैल 2025 को हुई एक अन्य मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें कोबरा 209 बटालियन का एक जवान प्रानेश्वर कोच (निवासी – कोकराझार, असम) शहीद हो गया था। कुंवर मांझी के विरुद्ध बोकारो एवं हजारीबाग जिलों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटनास्थल से एक AK-47 राइफल, एक मैगजीन (राउंड्स के साथ) तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियाँ बरामद की गई हैं। पुलिस का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है और क्षेत्र में सघन एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है। अज्ञात शव की पहचान एवं नक्सली गतिविधियों के अन्य पहलुओं की जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के मनोबल को गहरी चोट पहुँची है और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Read More

वित्तीय समावेशन विशेष अभियान अंतर्गत जन-कल्याण शिविर का हुआ आयोजन

धनबाद। जिले में वित्तीय समावेशन विशेष अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जन-कल्याण शिविरों का आयोजन जिले के चयनित पंचायतों में सफलतापूर्वक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बैंकिंग, बीमा, पेंशन, डिजिटल लेनदेन, और सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी देना एवं पात्र लाभार्थियों को इन सेवाओं से जोड़ना रहा। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिन्होंने मौके पर ही कई सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।शिविरों का आयोजन पंचायत – सुसुनलिया, आमटाल, कुलबेरा, तथा रंगामाटी पंचायतों में किया गया, जहां बैंक ऑफ इंडिया (नोडल बैंक) के विभिन्न शाखा प्रबंधकों, बीसी प्रतिनिधियों, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, एवं सक्रिय CFL टीम(बबलू कुमार रावानी,राकेश रोशन गुप्ता ,समीर कुमार प्रामाणिक ,प्रसिद्धा कुमार मंडल) की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर ग्रामीणों को जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा, और डिजिटल लेन-देन से जुड़ी जानकारी प्रदान की कई और लाभार्थियों का पंजीकरण एवं खाता खोलने की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई।इस अभियान की मॉनिटरिंग जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM) श्री अमित कुमार एवं CFL जिला प्रभारी श्री अमन दीप गुप्ता द्वारा की गई। उन्होंने शिविर स्थलों का दौरा कर समग्र व्यवस्था की समीक्षा की और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। जिला प्रशासन, बैंकिंग प्रतिनिधियों एवं CFL टीम के समन्वित प्रयास से आज का दिन धनबाद जिले के वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है—हर व्यक्ति तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन सेवाएं पहुँचाना।

Read More

बलियापुर स्थित धोखरा में बनेगा प्रखंड स्तरीय मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स, जिला खेल पदाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षन

धनबाद। बलियापुर में  अपर समाहर्ता के निर्देश पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा बुधवार को बलियापुर प्रखंड के धोखरा पहुंचे। धोखरा मौजा में खेल स्टेडियम का निर्माण होना है। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि विधायक चंद्रदेव महतो के पहल पर खेल स्टेडियम हेतु भूमि का निरीक्षण करने आए हैं। करीब 11 एकड़ भूमि पर सरकार की ओर से प्रखंड स्तरीय मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण होना है। निरीक्षण रिपोर्ट जिला अपर समाहर्ता को सौंपेंगे। प्रखंड स्तरीय मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण होने से बलियापुर जैसे ग्रामीण इलाके में खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान बढ़ेगा। मौके पर रोहित कुमार महतो, रंजीत महतो, आमोद बाउरी, महेंद्र निषाद आदि थे।

Read More

शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह

आंगनबाड़ी, विद्यालय सहित सभी सरकारी भवनों में किया जाएगा झंडोत्तोलन परेड में शामिल होंगे चौकीदार व एक विद्यालय धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य समारोह की सारी तैयारियां 13 अगस्त तक पूरी कर लेने, साफ सफाई, रणधीर वर्मा स्टेडियम में अग्निशमन वाहन के साथ एंबुलेंस व चिकित्सक की टीम रखने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी विद्यालय सहित जिले के सभी सरकारी भवनों में झंडोत्तोलन करने तथा परेड में चौकीदार एवं एक विद्यालय को शामिल करने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर पूर्वाह्न 9:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद धनबाद समाहरणालय में 10:00 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10:20 बजे, मिश्रित भवन में 10:30 बजे, गांधी सेवा सदन 10:40 बजे, रेड क्रॉस सोसाइटी में 10:50 बजे तथा पुलिस लाइन में 11:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।उपायुक्त द्वारा उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में सुबह 8:00 बजे, शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे तथा समाहरणालय में सुबह 10:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। वहीं उप विकास आयुक्त द्वारा मिश्रित भवन में, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) द्वारा गांधी सेवा सदन में तथा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल कार्यालय तथा रेड क्रॉस सोसायटी में झंडोत्तोलन किया जाएगा। जबकि वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ड्राई डे घोषित रहेगा। 13 अगस्त को उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में परेड के पूर्वाभ्यास व समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।मुख्य समारोह में डीएपी व एनसीसी के दो – दो प्लाटून तथा सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, आरपीएसएफ, भारतीय स्काउट एंड गाइड, चौकीदार व विद्यालय के एक – एक प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे। 9 अगस्त से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में किया जाएगा। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ साथ विभिन्न विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त व 15 अगस्त की संध्या शहर के श्रमिक चौक, स्टील गेट, रणधीर वर्मा चौक, अंबेडकर चौक सहित अन्य प्रमुख चौक चौराहों तथा समाहरणालय भवन, अनुमंडल कार्यालय भवन, मिश्रीत भवन, वाणीज्य कर कार्यालय व अन्य प्रमुख भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। सभी चौक चौराहे पर स्थापित मूर्तियों की साफ सफाई भी की जाएगी।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में किया जाएगा। बैठक में मंच संचालन, गोल्फ ग्राउंड का समतलीकरण, साज सज्जा, साफ सफाई, परेड, सुरक्षा, आगंतुकों के स्वागत तथा उन्हें निर्धारित स्थान पर बैठाने, विधि व्यवस्था, सोशल मीडिया में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण इत्यादि पर उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, नजारत उप समाहर्ता दीपक दुबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथलेश प्रसाद सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

धनबाद।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बुधवार को कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने ईवीएम कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह एक मासिक रूटीन निरीक्षण है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, निर्वाचन शाखा के सागर कुमार (भजोहरि), राकेश कुमार, रजक अंसारी सजल मंडल व अन्य कर्मी मौजूद थे।

Read More

कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा शिविर हेल्थ कैम्प का सुभारम्भ

धनबाद।कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला कृषकों एवं युवतियों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा शिविर ( हेल्थ कैंप) का शुभारंभ बुधवार को हुआ। शिविर में महिला कृषकों के साथ-साथ प्रोजेक्ट हाई स्कूल बलियापुर के पांच दर्जन से भी अधिक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर के साथ-साथ अन्य बीमारियों की जांच की गई । उपस्थित लोगों को खाद्य एवं पोषण सलाह दिया गया। फल एवं सब्जियों को शारीरिक पोषण वाटिका बेहतर बताया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर दीपक कुमार दास, डॉक्टर रिंकी कुमारी, बी प्रताप के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ देवकांत प्रसाद, डॉक्टर राजीव कुमार, डॉ सीमा सिंह, रमन कुमार श्रीवास्तव आदि थे।

Read More

ड्राइंग- पेंटिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

धनबाद।स्व. रूपेश कुमार सिन्हा की जयंती के अवसर पर बुधवार को बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में वर्षा जल संरक्षण विषय पर ड्राइंग -पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया। सर्वप्रथम दिवंगत की तस्वीर पर पत्नी डॉ मीतू सिन्हा, ससुर अजय प्रकाश सिन्हा, झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार सिन्हा, मदन प्रसाद, लवलेश प्रसाद, अरुण कुमार, विद्यालय प्रधान अंजुला गुप्ता एवं सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता‌ में शामिल 50 विद्यार्थियों को पांच ग्रुप में बांटा गया था, ताकि उनके रचनात्मक क्रियाशिलन की जांच की जा सके। सभी ग्रुप से प्रथम तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-  छात्राओं को स्व. रूपेश कुमार सिन्हा की स्मृति चिन्ह और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राएं रूपाे नंदी, आईशॉ  कुमारी, कोमल कुमारी,पल्लवी कुमारी, श्रद्धा कुमारी दुबे, सरिता कुमारी, अर्पिता श्रीवास्तव, ऋषिका सिन्हा, शिवम कुमार, आरोही कुमारी, अनन्या कुमारी,तृप्ति कुमारी, पिया कुमारी, सानिया सिंह,राधिका कुमारी आदि शामिल हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वo रूपेश की धर्मपत्नी डॉo मीतू सिन्हा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद एवं रचनात्मक सहयोग प्रदान करने वालों में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजुला गुप्ता, संचालक संजय कुमार, रेणु कुमारी, कुमारी पूनम शर्मा, अरविंद कुमार, रत्नेश कुमार, प्रीति कुमारी, नागेंद्र प्रसाद, इंदु कुमारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, चंद्रदेव कुमार गुप्ता, अशर्फीलाल सरोज, मनोज कुमार, छोटी कुमारी समेत सभी छात्र/छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More

नवरात्र से पहले झटका: रेलवे ने 32 ट्रेनों को किया रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

धनबाद। धनबाद। 22 सितंबर से नवरात्र शुरू होंगे। नवरात्र से ठीक पहले यात्रा मुश्किल होगी। यात्रियों को विकल्प ढूंढना होगा। रेलवे ने अलग-अलग दिनों में 32 ट्रेनों को रद करने की घोषणा कर दी है। इनमें धनबाद होकर चलने वाली धनबाद हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, शिप्रा समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही राजधानी, शताब्दी व वंदे भारत जैसी ट्रेनें अलग-अलग दिनों में देर से चलाई जाएंगी। रांची-कामाख्या एक्सप्रेस व मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस दुर्गापुर नहीं जाएंगी। पूर्व रेलवे से जारी सूचना में बताया गया कि धनबाद हावड़ा रेल मार्ग के दुर्गापुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेन अस्थाई रूप से रद रहेंगी। 20976 आगरा कैंट हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 18 सितंबर 12177 हावड़ा मथुरा चंबल एक्सप्रेस 19 सितंबर 12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 20 सितंबर 12175 हावड़ा ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस 21 सितंबर 12329 सियालदह आनंद विहार बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 16 सितंबर 12330 आनंद विहार सियालदह बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 17 सितंबर 12339 हावड़ा धनबाद कोलफील्ड एक्सप्रेस 21 सितंबर 12340 धनबाद हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस 22 सितंबर 12357 कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 16 सितंबर 12358 अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 18 सितंबर 13025 हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस 15 सितंबर 13026 भोपाल हावड़ा एक्सप्रेस 17 सितंबर 13167 कोलकाता आगरा कैंट एक्सप्रेस 18 सितंब13168 आगरा कैंट कोलकाता एक्सप्रेस 20 सितंबर 22387 हावड़ा धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 21 व 22 सितंबर 22388 धनबाद हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 20 व 21 सितंबर 22912 हावड़ा इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 18 और 20 सितंबर 22911 इंदौर हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस 16 और 18 सितंबर देर से चलने वाली ट्रेनें- 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस एक व दो सितंबर को हावड़ा से दो घंटे विलंब से चलेगी। 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस एक, 10 व 13 सितंबर को रांची से दो घंटे देर से चलेगी। 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 30 अगस्त को जबलपुर से दो घंटे देर से चलेगी। 22303 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस एक व दो सितंबर को हावड़ा से एक घंटे 20 मिनट देर से चलेगी। 22304 गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 31 अगस्त को ढाई घंटे, एक व दो सितंबर को एक घंटे 10 मिनट, 10 व 13 सितंबर को दो घंटे एवं 21 सितंबर को एक घंटे देर से चलेगी। 22388 धनबाद हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 31 अगस्त को तीन घंटे 30 मिनट, 10 व 13 सितंबर को तीन घंटे 15 मिनट और 21 सितंबर को दो घंटे विलंब से रवाना होगी। 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस 21 सितंबर को सियालदह से एक घंटे 20 मिनट विलंब से चलेगी। 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 21 सितंबर को सियालदह से एक घंटे 20 मिनट विलंब से चलेगी। 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस एक व दो सितंबर को एक घंटे 15 मिनट देर से चलेगी। ये ट्रेनें नहीं जाएंगी दुर्गापुर- 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक,दो नौ, 11, 14 एवं 18 से 22 सितंबर तक आसनसोल से हटिया तक चलेगी। 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू 31 अगस्त, एक, 10, 13 एवं 17 से 21 सितंबर तक हटिया से आसनसोल तक चलेगी। 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 13 व 20 सितंबर को दुर्गापुर से आसनसोल के बदले सैंथिया व अंडाल होकर चलेगी। 15662 कामाख्या-रांची एक्सप्रेस नौ व 16 सितंबर को दुर्गापुर से आसनसोल के बदले सैंथिया व अंडाल होकर चलेगी। 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस आठ व 15 सितंबर को आसनसोल से दुर्गापुर के बदले अंडाल व सैंथिया होकर चलेगी। 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस 10 व 17 सितंबर को आसनसोल से दुर्गापुर के बदले अंडाल व सैंथिया होकर चलेगी।

Read More

स्वास्थ्य बनाम स्वादः समोसा और जलेबी से सावधान!-ललित गर्ग-

भारत जैसे विविधताओं वाले देश में जहां हर नुक्कड़ पर समोसे की महक और जलेबी की मिठास लोगों को आकर्षित करती है, वहीं यह स्वादिष्ट व्यंजन अब स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी बनते जा रहे हैं। हमारी परंपराओं और खानपान में गहराई से जुड़े समोसा, कचोरी और जलेबी जैसे तली-भुनी और अत्यधिक मीठी चीजें अब मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण बन गई हैं। इन्हीं कारणों से देशभर में एक जागरूकता अभियान शुरू करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए जनजागृति अभियान शुरु हुआ है। तले हुए व्यंजनों के उपभोग को कम करने की दिशा में किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय एवं बढ़ती स्वास्थ्य चिन्ताओं को देखते हुए क्रांति का शंखनाद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान के तहत तेल और चीनी का उपभोग कम करने का आह्वान किया था। केन्द्र सरकार की सक्रियता से जैसे सिगरेट के पैकेट पर स्वास्थ्य चेतावनी होती है, ठीक वैसी ही चेतावनी इन तैलीय और मीठे खाद्य पदार्थों के बारे में जारी होगी। बड़े पैमाने पर इस बात का प्रचार रेडियो एवं अन्य टीवी चैनलों के माध्यमों से किया जा रहा है कि तैलीय या जरूरत से ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थों के उपभोग से दूर रहा जाए।मोटापे एवं अन्य असाध्य बीमारियों की गंभीर स्थिति से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य चिन्ताजनक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ चीनी और ट्रांस वसा को मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग के मुख्य कारणों में गिनते हैं। भारत में हर 5 में से 1 व्यक्ति मोटापे का शिकार है, और इसके पीछे मुख्य कारण अत्यधिक तला-भुना भोजन है। दुनिया में मोटापे के मामले में भारत दूसरे नम्बर पर है। डब्लूएचओ के अनुसार, भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 2045 तक 13.4 करोड़ तक पहुंच सकती है, जो दुनिया में सबसे अधिक होगी। बच्चों में बढ़ती मोटापे की दर का एक बड़ा कारण स्कूलों के आसपास मिलने वाले समोसा, कचोरी, बर्गर जैसी चीजें हैं। समोसा और कचोरी जैसी चीजों को बार-बार एक ही तेल में तला जाता है, जिससे उसमें ट्रांस फैट और कैंसरकारी तत्व (ऐक्रिलामाइड) पनपने लगते हैं। ये हृदय की धमनियों को सख्त कर देते हैं और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। जलेबी को चीनी के गाढ़े सिरप-चासनी में डुबोया जाता है, जिससे शरीर में तुरंत ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है। यह स्थिति इंसुलिन रेजिस्टेंस, टाइप-2 डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी बीमारियों को न्योता देती है। समोसा और कचोरी में मैदा का अत्यधिक उपयोग होता है, जो पाचन को धीमा करता है। इससे गैस, कब्ज, अम्लपित्त और मोटापा जैसे विकार उत्पन्न होते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय-समय पर देशवासियों को न केवल सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए प्रेरित किया है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का भी आह्वान किया है। हाल ही में उन्होंने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए देशवासियों से खाद्य पदार्थों में तेल की मात्रा कम करने और मोटापे जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचने की अपील की है। मोदी ने इस बढ़ती स्वास्थ्य समस्या पर चिंतन करते हुए कहा हमें अपने खान-पान में बदलाव करना होगा। कम तेल, कम नमक और कम चीनी-यही स्वास्थ्य की कुंजी है।’ मोदी का आह्वान -तेल कम करें, जीवन स्वस्थ बनाएं है। क्योंकि अति तेल में तंदुरुस्ती नहीं, बीमारी का प्रवेश द्वार है। ध्यान रहे, देश में मोटापा बढ़ रहा है और इसके खिलाफ जागरूकता भी बढ़ रही है। यह भी कहा गया है कि लोग अपने भोजन में तेल को कम करके विकसित भारत बनाने में सहायक हो सकते हैं। इसी कड़ी में समोसे, जलेबी और स्वास्थ्य के लिए घातक व्यंजनों को अगर आधिकारिक रूप से निशाने पर लिया गया है, तो अचरज की बात नहीं, बल्कि वक्त की बड़ी जरूरत है।भारत में रसोई का अभिन्न हिस्सा है तेल। परंतु आज जिस प्रकार से हर व्यंजन में अत्यधिक तेल का प्रयोग बढ़ता जा रहा है, इससे मोटापा भारत की बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गयी है, उसने अन्य अनेक बीमारियों को प्रोत्साहन देते हुए स्वास्थ्य संकट को जन्म दे दिया है। तले-भुने खाद्य पदार्थ जैसे समोसा, कचोरी, पकौड़ी, पूड़ी, जलेबी, फास्ट फूड, आदि मोटापा, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों का कारण बनते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों को कैफेटेरिया और सार्वजनिक स्थानों पर साफ तौर पर ‘तेल और चीनी के चेतावनी बोर्ड’ लगाने का निर्देश दिया गया है। ये सूचनात्मक पोस्टर खासे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में वसा और चीनी की मात्रा को उजागर करेंगे। तले हुए और चीनी से भरपूर खाद्य पदार्थों को हतोत्साहित करने का समय आ गया है। इसकी शुरुआत अस्पतालों में चल रहे लापरवाह रेस्तरां से होनी चाहिए। तमाम रेस्तरां और मिष्ठान भंडारों पर इस चेतावनी को लटकाना आवश्यक है। ऐसा नहीं है कि लोग समोसा या जलेबी खाना छोड़ देंगे, पर उनमें सजगता आएगी। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिमल छाजेड़ पिछले तीन दशकों से ‘जीरो ऑयल’ की खानपान पद्धति के माध्यम से हृदय रोगियों का प्रभावी इलाज कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।प्रधानमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली के सूत्र प्रस्तुत करते हुए जनता से आह्वान किया है कि तेल का सीमित उपयोग करते हुए पकवानों को तलने के बजाय भूनें, उबालें या भाप में पकाएं। शारीरिक गतिविधि बढ़ाने के लिये रोज़ाना योग, प्राणायाम, टहलना या व्यायाम करें। घर में जंक फूड बंद करें, बच्चों को ताजे फल, सूखे मेवे, अंकुरित अनाज दें। रोगों से नहीं, आदतों से लड़ें। खानपान में नियंत्रण सबसे बड़ा उपचार है। अतः बचाव के उपाय जरूरी हैं। पिछले दिनों, हर व्यक्ति से अपने भोजन में तेल की खपत को दस प्रतिशत तक कम करने की अपील की गई है। कुछ लोग अवश्य सुधार की ओर बढ़े होंगे और अब जब समोसे, जलेबी जैसे खाद्य पदार्थों पर चेतावनी रहेगी, तो खानपान में सुधार की गति को और बल मिलेगा। मोदीजी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का संदेश है। यह देश को बीमारियों के बोझ से मुक्त करने की दिशा में उठाया गया क्रांतिकारी कदम है। इस आंदोलन में लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि स्वस्थ व्यक्ति ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है।फिट इंडिया अभियान में ज्यादा ईमानदारी की जरूरत है और साथ ही, शुद्ध भोजन के लिए जिम्मेदार सरकारी महकमों को ईमानदारी से ज्यादा सचेत एवं सावधान होना पड़ेगा।…

Read More

मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज भाई स्व भरत कपूर के दिवंगत आत्मा को हज़ारों ने श्रद्धांजलि दिया

विस अध्यक्ष मंत्री सांसद पूर्व मंत्री विधायक व जिलों के आला अधिकारी श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल रजरप्पा  झारखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के छोटे भाई स्व भरत कपूर का 12 वीं तिथि को चितरपुर प्रखंड के पैतृक गाँव मुरुबंदा में ब्राह्मण भोज श्राद्ध कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे झारखण्ड के विभिन्न जिलों से हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए और मृतक स्व भरत कपूर के फोटो चित्र पर नम आँखों से श्रद्धांजलि दिया गया। श्राद्ध कार्यक्रम में झारखण्ड सरकार के विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री सुदीप कुमार सोनू,पूर्व मंत्री व विधायक मथुरा प्रसाद महतो,बेबी देवी,जेपी भाई पटेल, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल,गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,राज्यसभा सांसद खिरू महतो, सांसद आदित्य साहू, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, यदुनाथ पांडेय,गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, चंदनक्यारी पूर्व विधायक उमाकांत रजक पूर्व विधायक बोकारो विरंची नारायण,हज़ारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी,मांडू विधायक निर्मल उर्फ़ तिवारी महतो सिल्ली विधायक अमित महतो, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, खूंटी विधायक रामसाय मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया,विधायक व राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के द्वारा मुख्य रूप से दिवंगत आत्मा के फोटो चित्र पर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न जिलों से कई अधिकारी भी हुए शामिल जिसमे आईजी क्रांति कुमार,डीआईजी हज़ारीबाग संजीव कुमार, रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज़, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा रामगढ़ डी डीसी आशीष अग्रवाल, उत्पाद विभाग डिप्टी कमिश्नर सुधीर कुमार,कमिश्नर संजय मेहता, जेएटी प्रवीण प्रकाश, जेएसएससी अधिकारी मधुमिता कुमारी गोरांग महतो प्रभाष दत्ता, डीटीओ रामगढ़ मनीषा वत्स, डीएसपी लीलेश्वर महतो, अरविन्द कुमार सिंह,रामगढ़ जिला के कई बीडीओ सीओ विभागीय अभियंता सहित कई दर्ज़न अधिकारिओं ने भाग लिया। बीजेपी, आजसू,जेएमएम, राजद जदयू जेएलकेएम आदि राजनीतीक दल के लोग पहुँचे जिसमे जेएमएम केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो,रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू महेन्द्र मुंडा गोरंग राय,सुनील चक्रवर्ती,जगरनाथ महतो, चितनारायण करमाली, आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ज्योतिन्द्र चौधरी,हसन अंसारी,मंगल महतो, अमृत लाल मुंडा नरेश महतो,धनेश्वर महतो राजद प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार महासचिव रमेश प्र यादव अमरेश गणक,कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर बजरंग महतो,मनोज कुमार,सुधीर मंगलेश, देवकी महतो बीजेपी शिवलाल महतो राजीव जायसवाल,अर्जुन वर्मा युगेश महतो,जैननंदू प्रसाद रूपा कुमारी निशा देवी सहित हज़ारों महिला पुरुष ने ब्राह्मण भोज में शामिल हुए।

Read More
Back To Top