शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सभी स्तर पर समन्वित प्रयास करें : डीडीसी

 बोकारो। गुरुवार को उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, एडीपीओ उदय कुमार सिंह,एपीओ अविनव सिन्हा, कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डन, बीआरपी, लेखापाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने द्वितीय व तृतीय श्रेणी में सफल छात्रों के अधिगम स्तर को बढ़ाकर अगले वर्ष प्रथम श्रेणी में लाने का निर्देश दिया। वहीं, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण ‘परख’ में जिले का औसत स्कोर अन्य जिलों की तुलना में बेहतर रहा, लेकिन कक्षा 9 में विज्ञान एवं गणित में 40% औसत स्कोर को लेकर चिंता व्यक्त की। संबंधित विषय शिक्षकों को विषयगत अवधारणाओं पर फोकस करते हुए छात्रों के अधिगम सुधार का निर्देश दिया।प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के 14,000 छात्रों को भुगतान नहीं हो पाया है। संबंधित त्रुटियों को सुधारते हुए शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा। निःशुल्क साइकिल वितरण में बेरमो प्रखंड के 76 छात्रों को साइकिल नहीं मिलने पर ब्रेकअप मांगा गया। सभी प्रखंडों को वितरण पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।समीक्षा बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति औसतन 87 प्रतिशत रही है, जबकि छात्रों की उपस्थिति मात्र 73 प्रतिशत  पाई गई। सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान को बायोमेट्रिक सत्यापन से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बीआरपी/सीआरपी को विद्यार्थियों की उपस्थिति की निगरानी के लिए निर्देशित किया।बैठक में “मेरा विद्यालय निपुण” एवं “मैं भी निपुण” कार्यक्रम के तहत कक्षा 01 व 02 में शैक्षणिक व संरचनात्मक मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन में प्रिंट रिच कक्षा, बाल साहित्य, टीएलएम, गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षक की जानकारी व सामुदायिक भागीदारी जैसे तत्वों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टीएनए  की समीक्षा करते हुए पाया गया कि कई शिक्षकों का प्रदर्शन औसत से कम है। उन्हें टीएनए पोर्टल पर उपलब्ध वीडियो की सहायता से अपनी विषयगत समझ व शिक्षण दक्षता में सुधार करने का निर्देश दिया गया। एक पेड़ मां के नाम’ योजना में जिले की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारण कर प्रगति सुनिश्चित करने का डीईओ को निर्देश दिया। कस्तूरबा विद्यालयों में अल्पसंख्यक एवं बीपीएल वर्ग की रिक्त सीटों को 07 दिनों के अंदर भरने हेतु विशेष बैठक एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सभी प्रखंडों को निर्देशित किया गया कि निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की अद्यतन स्थिति विद्यावाहिनी पोर्टल पर दो दिनों के भीतर अपलोड करें। वहीं, सिविल कार्यों को योजना अनुसार समयसीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

Read More

आहर्ता नहीं रखने वाले कार्डधारी, स्वयं करें राशन कार्ड सरेंडर, नहीं तो होगी कार्रवाईः डीडीसी

बोकारो। गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में ऐसे सभी राशन कार्डधारी जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एमएफएसए)/ग्रीन राशन कार्ड आदि की आहर्ता पूरी नहीं करते, वे स्वयं स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड सरेंडर करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपात्र कार्डधारी समय रहते स्वेच्छा से कार्ड नहीं लौटाता हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपात्र लाभुक या जिन्होंने पिछले 06 से 12 माह तक खाद्यान्न का उठाव नहीं किया है उनकी पहचान सुनिश्चित करते हुए उनके नामों की ग्राम सभाओं में घोषणा करें, और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके नाम राशन कार्ड से विलोपित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को ही योजना का लाभ मिले। अपात्र लोगों के कारण कई वंचित लोग लाभ से दूर हैं, जिसे तत्काल दुरुस्त किया जाना जरूरी है। डीडीसी ने जिले में संचालित मुख्यमंत्री दाल – भात केंद्रों में स्वच्छता को लेकर जरूरी दिशआ – निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं, केंद्र संचालकों को आमजनों को गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने की बात कहीं। कहा कि दाल-भात केंद्र जरूरतमंदों एवं श्रमिक वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजना है, ऐसे में इन केंद्रों की कार्यप्रणाली पर सतत निगरानी जरूरी है। बैठक में डीडीसी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली (जविप्र) दुकानों में खाद्यान्न वितरण संबंधित सभी अभिलेख – वितरण पंजी, स्टॉक पंजी आदि का विधिवत, अद्यतन एवं स्पष्ट संधारण करना जरूरी है। भले सभी कार्य आन लाइन निष्पादित हो रहा है। बावजूद अलग – अलग पंजी में प्रतिदिन संधारण होना चाहिए। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ)/ विपणन पदाधिकारी (एमओ) को इसके लिए सतत निगरानी करने एवं जविप्र दुकानदारों को निर्देशित करने को कहा। डीडीसी ने समीक्षा क्रम में पीजीएमएस पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि 534 प्राप्त आवेदनों में से 421 आवेदनों का निषअपादन हुआ है। अभी भी 113 आवेदन लंबित है, इसे भी जल्द निष्पादित करें। साथ ही, राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी कार्य को भी शत प्रतिशत पूरा करने को कहा, ताकि किसी भी जरूरतमंद का नाम राशन कार्ड से नहीं कटें। चंद्रपुरा एवं नावाडीह प्रखंड को इस पर विशेष ध्यान देने को कहा।वहीं, वित्तीय वर्ष 24 – 25 धान अधिप्राप्ति* को लेकर भी समीक्षा किया। जिसमें कसमार प्रखंड के मुरहुलसुदी, मधुकरपुर एवं पोटसो पैक्सों से धान अभी भी संबंधित मिलर को पहुंचा नहीं है। संबंधित पैक्सों को अविलंब धान पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। ताकि संबंधित किसानों को धान की राशि का भुगतान किया जा सके। ऐसा नहीं करने पर पैक्सों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस कार्य को उच्च प्राथमिकता के तहत बीएसओ/एमओ को सुनिश्चित करने को कहा।     मौके पर कृषि एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों को जिले के किसानों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। डीडीसी ने धान की खेती करने वाला कोई भी किसान विभाग में पंजीकरण कराने से वंचित नहीं रहे यह सुनिश्चित करें। ताकि धान विक्रय के समय उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला कृषि पदाधिकारी मो. साहिद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ), मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ), विभिन्न पैक्सों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Read More

बाराडीह पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने अपने निजी खर्च से शिव मंदिर परिसर का सफाई करवाई।         

पप्पू वर्मा :कसमार बोकारो ग्राम पंचायत बाराडीह के पंचायत मुखिया पुष्पा देवी ने   अपने निजी खर्च से,  बहादुरपुर के शिव मंदिर में जल जमाव  तथा कचरा कि सफाई करवाई  कारण  शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में दिक्कत होती थी जिसको देखते  यह कदम उठाई गई  मुखिया पुष्पा देवी ने कहा का बडा तालाब का   सुंदरीकरण  हुआ और कुछ ही दिनों के बदबू  राहगीरों को होने लगा इसकी सूचना मिलते मुखिया ने लोगो के हित में आज अपने निजी खर्च से आस पास कीचड को साफ करवाई          मुखिया पुष्पा देवी ने बताया कि होटल वालों कि मनमानी से कचड़ा फेंका जाता था कचड़े कि जमाव से बदबू आ रही थी जिसके चलते लोगों के हित में सफाई करवाई गई

Read More

समाजसेवी स्व: कमल महतो की स्मृति में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

कतरास।समाजसेवी स्व. कमल महतो की स्मृति में तीन दिवसीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। भेलाटांड मैदान में‌‌ उदघाटन मैच न्यू क्रांति क्लब धनबाद बनाम बलिहारी एकादश भागाबांध के बीच खेला गया। इस मैच में धनबाद की टीम ने भागाबांध को 2-0 से पराजित कर दिया। मैच शुरू होने से पहले विधायक शत्रुघ्न महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में जसवीर सिंह, सुरेश किस्कू, राम सिंह, दिनेश सोरेन थे। पहले दिन तीन मैच खेले ग ए। प्रतियोगिता मे छह टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का फाइनल 18 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

Read More

गुरुवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में रहेंगे डॉ मंगेश, सर्जरी में डॉ प्रभात कुमार

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में डॉ मंगेश और डॉ शीला रहेंगे। जबकि हड्डी रोग में डॉ हरेंद्र कुमार, सर्जरी में डॉ प्रभात कुमार, नेत्र में डॉ गोलु पिनाज, दंत रोग में डॉ स्नेहा केशरी, शिशु रोग में डॉ उमेन्द्र, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ अपूर्व दत्ता रहेंगे।वहीं गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुरभी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संध्या तिवारी तथा रात 8 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक डॉ रुमा प्रसाद रहेंगे।जेनरल इमर्जेंसी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ पीपी पांडेय, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ शीला तथा रात 9 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक डॉ मासूम आलम रहेंगे। वहीं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सदर अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे।

Read More

टनकुप्पा रेल हादसे में युवक की दर्दनाक मौत पर सूरज महतो ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर बांटा दुख

बाघमारा। टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से माटीगढ़ा निवासी 20 वर्षीय विवेक कुमार रजक की असमय मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।सूरज महतो ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा एक होनहार और मेहनती युवक का इस तरह असमय चला जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। यह परिवार के लिए ही नहीं, पूरे गांव के लिए दुःखद क्षण है। हम सभी इस संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं।इस दौरान दर्जनों लोग एवं स्थानीय युवक भी सूरज महतो के साथ मौजूद रहे। उन्होंने विवेक की परिजनों से मिलकर उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दी और कहा कि पार्टी और संगठन इस कठिन समय में उनके साथ है।

Read More

बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक

बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक बुधवार स्थान टू टैंक  गार्डन में की गई। शंभू कुमार ने आश्रितों को संबोधित करते हुए कहा आश्रितों का नियोजन की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए वरीय प्रबंधन के सी.जी. एम एच आर से आग्रह पूर्वक कहना चाहते है विगत 18 जून को जो संघ के साथ वार्ता हुई थी उसमें  नियोजित करने हेतु और महीना में 15-15 दिनों पर समीक्षा बैठक होना तय था।परन्तु प्रबंधन के द्वारा बैठक की कोई सूचना अब तक नहीं दी गई ।जिसके कारण संघ एवं संघ परिवारों में फिर से संशय की स्थिति उत्पन्न हो रही है।जिसके चलते  संघ एक बार फिर सोचने पर मजबूर हो रहा है। संघ के अध्यक्ष के बोकारो आगमन पर आगे के आंदोलन के लिए तिथि तय की जाएगी।चूंकि आज  विस्थापित अप्रेंटिस संघ एवम सेल बोकारो प्रबंधक के साथ वार्ता चल रही है।बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ वार्ता पर नजर बनाई हुई है। एवं संघ बोकारो प्रबंधक से मांग करती है, जितने भी बोकारो इस्पात संयंत्र से अप्रेंटिस किए हुए हैं उनको जल्द से जल्द नियोजित कर आश्रित एवं विस्थापित परिवारों में रोजगार मिल सके। अन्यथा आने वाला समय में शहीद प्रेम प्रसाद के पथ पर चलकर हमहम आश्रित शहीद होने के लिए भी तैयार रहेंगे।

Read More

बोकारो में एक ऐसा गांव जहां जाने के लिए गांव के लोगो को काफी जद्दोजहद करना पड़ता है

बोकारो में एक ऐसा गांव जहां जाने के लिए गांव के लोगो को काफी जद्दोजहद करना पड़ता है खासकर वर्षात के दिनो में। गांव और इस टोले के लोगो को इस तालाबनुमा कच्चे सड़क से होकर जाना पड़ता है तब जाकर वो अपने गांव से मुख्य सड़क तक पहुंच पता है। चास प्रखंड के कलापत्थर पंचायत के ये गोमदीडीह गांव का पिपराबेड़ा टोला है जो बोकारो मुख्यालय से महज 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन यहां तक जाने के लिए आपको पानी के जलजमाव और कच्ची पगडंडी से होकर गुजरना पड़ेगा। पंचायत के मुखिया के साथ साथ ग्रामीणों का कहना है देश के आजादी के 75 वर्ष बीत जाने बाद भी ये हाल है जब पंचायत और इस टोले के लोगो को अस्पताल और स्कूल जाने के लिए इस तालाब नुमा रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों और मुखिया का कहना है की बरसात के दिनो मे तो बच्चे स्कूल जाना बंद कर देते है और गांव और इस टोले के लोग घरों में ही कैद होकर रह जाते है। अगर कोई बीमार पड़े और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़े तो उसे खटिया में लादकर ले जाना पड़ता है। मुखिया दिनेश कुमार रजक ने कहा की इसकी जानकारी बोकारो उपायुक्त को दी गई जहां मौके पर अधिकारी पहुंचे और जल्द सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया। वही ग्रामीणों का कहना है की बहुत ही कष्ट उठाना पड़ता है खासकर बरसात के दिनो मे। पानी का जलजमाव और रास्ते का न बनने के चलते इस पंचायत, गांव और इस टोले के लोगों के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वही मौके पर पहुंची उप विकास आयुक्त ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है जल्द समाधान किया जाएगा।

Read More

स्कूल छात्रों की बाइक चेकिंग में दर्जनों पकड़े गए

 नाबालिगों को दे रखी थी गाड़ी, ट्रैफिक पुलिस ने की सख़्त कार्रवाई बोकारो : बुधवार को सुबह-सुबह ट्रैफिक डीएसपी विद्यासागर और चास एसडीएम प्रांजल ढांडा के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूल के छात्रों द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की सघन जांच की गई। यह अभियान शहर के प्रमुख स्कूलों – चिन्मया विद्यालय सेक्टर 5, अयप्पा स्कूल और जीजीपीएस के आसपास चलाया गया। अभियान के दौरान यह पाया गया कि कई छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। विशेष चिंता की बात यह रही कि इनमें से कई छात्र नाबालिग थे, जिन्हें उनके अभिभावकों ने बाइक दे रखी थी। ट्रैफिक नियमों की इस अनदेखी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही कई छात्रों पर चालान किया, वहीं कुछ मामलों में अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। ट्रैफिक डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि इससे पहले यह अभियान डीपीएस स्कूल में भी चलाया गया था और यह सतत प्रक्रिया है, जिससे छात्रों में ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाई जा सके। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके जीवन के लिए भी घातक हो सकता है। ऐसे मामलों में अब अभिभावकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। यह भी स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूलों से जुड़े रूटों पर नियमित निगरानी की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय प्रबंधन से भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान के दौरान छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी गई और यह भी बताया गया कि ट्रैफिक कानूनों का पालन न करना केवल जुर्माना भरने की बात नहीं है, बल्कि यह उनके और दूसरों के जीवन से जुड़ा मामला है। प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें और उन्हें ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक बनाएं, ताकि शहर की सड़कें सुरक्षित और अनुशासित बन सकें।

Read More

बोकारो एयरपोर्ट संचालन को लेकर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

वॉच टावर निर्माण, अतिक्रमण हटाने और वैकल्पिक मार्ग पर तेज हो कार्रवाई बोकारो : बोकारो एयरपोर्ट संचालन की दिशा में प्रगति लाने को लेकर बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने गोपनीय कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बीएसएल प्रबंधन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट संचालन राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और इसे समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना चाहिए। सभी विभागों को उनके दायित्वों का रोडमैप तैयार कर 15 दिनों के भीतर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को मासांत तक सतनपुर पहाड़ी पर वॉच टावर निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही बीएसएल को 10 वॉच टावरों के निर्माण हेतु पत्राचार तेज करने को कहा। एयरपोर्ट के चारों ओर अतिक्रमण हटाने के लिए अगस्त में विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने एयरपोर्ट परिसर की नियमित सफाई, इंट्री व एग्जिट प्लान तैयार करने, अग्निशमन वाहन की मॉक ड्रिल और वैकल्पिक मार्ग के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएमएफटी फंड से चार स्ट्रेचर वाले दो एंबुलेंस खरीदने की स्वीकृति दी गई। सिविल सर्जन को सभी एंबुलेंस में डबल स्ट्रेचर की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीएफओ रजनीश कुमार, अपार समहार्ता मो. मुमताज अंसारी, कुंदन कुमार, प्रिया सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More
Back To Top