मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज भाई स्व भरत कपूर के दिवंगत आत्मा को हज़ारों ने श्रद्धांजलि दिया

विस अध्यक्ष मंत्री सांसद पूर्व मंत्री विधायक व जिलों के आला अधिकारी श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल

रजरप्पा  झारखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के छोटे भाई स्व भरत कपूर का 12 वीं तिथि को चितरपुर प्रखंड के पैतृक गाँव मुरुबंदा में ब्राह्मण भोज श्राद्ध कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे झारखण्ड के विभिन्न जिलों से हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए और मृतक स्व भरत कपूर के फोटो चित्र पर नम आँखों से श्रद्धांजलि दिया गया।

श्राद्ध कार्यक्रम में झारखण्ड सरकार के विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री सुदीप कुमार सोनू,पूर्व मंत्री व विधायक मथुरा प्रसाद महतो,बेबी देवी,जेपी भाई पटेल, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल,गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,राज्यसभा सांसद खिरू महतो, सांसद आदित्य साहू, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, यदुनाथ पांडेय,गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, चंदनक्यारी पूर्व विधायक उमाकांत रजक पूर्व विधायक बोकारो विरंची नारायण,हज़ारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी,मांडू विधायक निर्मल उर्फ़ तिवारी महतो सिल्ली विधायक अमित महतो, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, खूंटी विधायक रामसाय मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया,विधायक व राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के द्वारा मुख्य रूप से दिवंगत आत्मा के फोटो चित्र पर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गई।

विभिन्न जिलों से कई अधिकारी भी हुए शामिल जिसमे आईजी क्रांति कुमार,डीआईजी हज़ारीबाग संजीव कुमार, रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज़, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा रामगढ़ डी डीसी आशीष अग्रवाल, उत्पाद विभाग डिप्टी कमिश्नर सुधीर कुमार,कमिश्नर संजय मेहता, जेएटी प्रवीण प्रकाश, जेएसएससी अधिकारी मधुमिता कुमारी गोरांग महतो प्रभाष दत्ता, डीटीओ रामगढ़ मनीषा वत्स, डीएसपी लीलेश्वर महतो, अरविन्द कुमार सिंह,रामगढ़ जिला के कई बीडीओ सीओ विभागीय अभियंता सहित कई दर्ज़न अधिकारिओं ने भाग लिया।

बीजेपी, आजसू,जेएमएम, राजद जदयू जेएलकेएम आदि राजनीतीक दल के लोग पहुँचे जिसमे जेएमएम केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो,रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू महेन्द्र मुंडा गोरंग राय,सुनील चक्रवर्ती,जगरनाथ महतो, चितनारायण करमाली, आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ज्योतिन्द्र चौधरी,हसन अंसारी,मंगल महतो, अमृत लाल मुंडा नरेश महतो,धनेश्वर महतो राजद प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार महासचिव रमेश प्र यादव अमरेश गणक,कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर बजरंग महतो,मनोज कुमार,सुधीर मंगलेश, देवकी महतो बीजेपी शिवलाल महतो राजीव जायसवाल,अर्जुन वर्मा युगेश महतो,जैननंदू प्रसाद रूपा कुमारी निशा देवी सहित हज़ारों महिला पुरुष ने ब्राह्मण भोज में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top