बालीडीह थाना की कार्रवाई: सुंदरम स्टील कंपनी से स्पंज आयरन चोरी का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

बोकारो :बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुंदरम स्टील कंपनी से स्पंज आयरन की चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक अनुराग सिंघानिया द्वारा 28 जून 2025 को बालीडीह थाना में दिए गए एक लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया कि कंपनी के ही कुछ स्टाफ लंबे समय से योजनाबद्ध ढंग से स्पंज आयरन की चोरी कर बाजार में बेच रहे हैं, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 214/25, धारा 306/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गोपाल भंडारी और मुकेश रवानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि चोरी की गई स्पंज आयरन को टुंडी, धनबाद स्थित एक कबाड़ी दुकान में छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए टुंडी बाजार से चोरी गई 13,730 किलोग्राम स्पंज आयरन पिलेट्स बरामद की। साथ ही, इस गोरखधंधे में शामिल तीसरे आरोपी काशीनाथ रवानी उर्फ रोहित रवानी को भी टुंडी बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नवंबर महीने से यह गिरोह सक्रिय था। कांटा मशीन ऑपरेटर गोपाल भंडारी की मिलीभगत से ट्रकों में अधिक मात्रा में माल लोड कर उसे कम वजन का दिखाया जाता था। इसके लिए कांटा करते समय वाहन का चक्का आगे बढ़ा दिया जाता था ताकि स्केल पर कम वजन दिखे। इसके बाद अतिरिक्त माल को टुंडी ले जाकर कबाड़ी दुकानों में स्टॉक कर बेच दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में जिन सामानों को ज़ब्त किया है, उनमें दो ट्रक शामिल हैं — एक ट्रक (NL01AB-4580) में 75 टन लोड को 67 टन बताया गया था, जबकि दूसरे ट्रक (JH09AX-3629) में 81 टन लोड को 72 टन बताया गया। इसके अलावा टुंडी बाजार स्थित काशीनाथ रवानी की कबाड़ी दुकान से 13,730 किलोग्राम स्पंज आयरन पिलेट्स और 20,000 रुपये नकद जब्त किए गए। आरोपी गोपाल भंडारी के जैनामोड़ स्थित किराए के मकान से 26,540 रुपये, कंपनी का एक मोबाइल फोन और कांटा मशीन की पर्चियाँ भी बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल भंडारी (32 वर्ष), निवासी सोहनाद, थाना पूर्वी टुंडी, धनबाद; मुकेश गोराई (26 वर्ष), निवासी चितमु, थाना कोटशिला, जिला पुरुलिया; और काशीनाथ रवानी उर्फ रोहित रवानी, निवासी टुंडी बाजार, धनबाद शामिल हैं। इस कार्रवाई में बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। टीम में वीरमणि कुमार, शशिकांत ठाकुर, जितेन्द्र यादव, संदीप कुमार, उमेश कुमार सिंह और मरियानुस जोजो शामिल थे। बालीडीह पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने औद्योगिक क्षेत्र में चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

Read More

उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

उत्कृष्ट कार्य करने हेतु दो महिला पर्यवेक्षिका को उपायुक्त ने सौंपा टैब 2 हफ्ते के अंदर 70-80% आंगनबाड़ी केंद्रों का महिला पर्यवेक्षिका ने किया निरीक्षण, पूरी टीम बधाई के पात्र- उपायुक्त धनबाद।दिनांक 28 जून 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने प्रोजेक्ट किलकारी के तहत पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देश के अनुरूप सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण की समीक्षा ऐप के माध्यम से की गई। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि 10 से 11 दिनों में सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सीडीपीओ द्वारा धनबाद जिला के लगभग 70 से 80% आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है, इसके लिए पूरी टीम को उन्होंने बधाई दी। इसी तरह उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले सभी महिला पर्यवेक्षिका को बधाई दिया। साथ ही दो महिला पर्यवेक्षकों को प्रोत्साहित करने हेतु टैब देकर सम्मानित भी किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे ही बेहतर कार्य करने वाले सभी सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ को सम्मानित किया जाएगा। धीरे-धीरे जिले के सभी महिला पर्यवेक्षिका को टैब सौंपा जाएगा। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के असेसमेंट, सेविका सहायिका के कार्य के प्रति निष्ठा, केंद्र के साफ सफाई, सामानों के रख-रखाव, संसाधनों का बेहतर प्रयोग, बच्चों में आदर और अनुशासन, पंजी का संधारण, बच्चों को हाइजीन मेंटेन, किचन गार्डन निर्माण, सोख पीट निर्माण, समय पर बच्चों को नाश्ता और खाना उपलब्ध कराने, किचन में साफ सफाई रखने समेत कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस असेसमेंट में जो भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे वैसे 200 आंगनबाड़ी को चिन्हित करते हुए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा।उपायुक्त ने एमटीसी केंद्रों में एक भी बेड रिक्त ना हो इसके लिए महिला पर्यवेक्षिका एवं सीडीपीओ को बेड से टैग किया गया है। अब यह सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सीडीपीओ की जिम्मेदारी है कि वह उस टैग बेड पर कुपोषित बच्चों को इलाज हेतु लाएं। साथ ही डीएमएफटी टीम के द्वारा नो कॉस्ट/लो कॉस्ट एवं हाई कॉस्ट पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति देकर एक्टिविटी भी महिला पर्यवेक्षिका को कराया गया। उपायुक्त द्वारा सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सीडीपीओ को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कराने हेतु निर्देशित किया।मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर समेत सभी सीडीपीओ एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका समेत डीएमएफटी की टीम मौजूद थी।

Read More

 केशलपुर में पुनर्वास रोजगार को लेकर ग्रामीणों ने बी सी सी एल 4 के द्वारा जमीन काटने का विरोध किया

कतरास। केशलपुर में बीसीसीएल कतरास एरिया 4 के द्वारा ग्रामीणों के जमीन को काटने के सवाल पर ग्रामीनो का विरोध करने पर प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया गया। लाठी चार्ज का खबर पाते ही भाकपा-माले  के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर हस्तक्षेप कर मामला को शांत कराया ।पुलिस प्रशासन को बीसीसीएल के कारगुजारी से अवगत करवाया। और उन्होंने कहा कि बीसीसीएल 2 वर्ष से पुनर्वास करने को लेकर ग्रामीणों के साथ ताल मटोल कर रही है।  लाठी चार्ज की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए। बिना मजिस्ट्रेट रिपोर्ट में लाठी चार्ज करना गुनाह है। पुनर्वास, रोजगार के बिना विस्थापित माले बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिना मजिस्ट्रेट नियुक्त किए लाठी चार्ज करना गैर कानूनी है। लाठी चार्ज का उच्च स्तरीय जांच किया जाए। जांच कर विस्थापन के मुद्दा को जिला प्रशासन हस्तक्षेप करके निपटारा करें। मौक़े पर भाकपा-माले नेता व बीसीकेयू कतरास क्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार महतो, माले नेता ठाकुर महतो, रॉबिन महतो इत्यादि घटनास्थल पर मौजूद थे।

Read More

विधायक रागिनी सिंह ने किया भगवान जगन्नाथ जी का पूजा अर्चना, कोयलांचल वासियों की सूख शांति के लिए की कामन

धनबाद।इस्कॉन मंदिर जगजीवन नगर की ओर से स्टील गेट स्थित शिव मंदिर प्रांगण से शुक्रवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने इलेक्ट्रॉनिक रथ पर प्रभु जगन्नाथ कि यात्रा निकाली गई। जहां झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए कोयलांचल वासियों के लिए सुख शांति की कामना किया साथ ही रथ यात्रा में शामिल हो भक्तों के साथ रथ को खींचा, इस दौरान विभिन्न झांकियां का प्रदर्शन हुआ इसमें बंगाल, उड़ीसा और झारखंड्डी परंपरा का समावेश देखने को मिला। झरिया विधायक सिंह ने सभी को रथ यात्रा की विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने हत्या के आरोप सजा सुनाई

बोकारो  तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने हत्या के आरोप में तौहीद अंसारी, राजू उर्फ शराफत, सफदर अंसारी, कुद्दुस अंसारी, कबीर अंसारी, मुख्तार अंसारी , कयूम अंसारी और सगीर अंसारी को सिद्ध दोषी पाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मालूम हो कि गोमिया थाना क्षेत्र के लोधी निवासी पूर्व पंसस मो. ऐनुल अंसारी ने 20 मई वर्ष 2014 को सामुदायिक अस्पताल गोमिया में थाना प्रभारी के समक्ष बयान दर्ज कराया कि वह लोधी पंचायत का पंचायत समिति सदस्य है। सुबह जब सूचक ऐनुल का भतीजा शम्मीउलाह को गांव का ही वाहिद अंसारी ने अपने घर के पास पकड़ कर मारपीट कर दिया। इस बारे में जानकारी उसने घर पर आकर दिया। तब सूचक उसे साथ लेकर मो. इस्लाम अंसारी को कहने गया कि तुम्हारे साला वाहिद अंसारी ने मेरे भतीजा शम्मीउलाह के साथ मार पीट किया। इस पर इस्लाम अंसारी ने गाली गलौज करते हुए घर से रॉड निकाल कर सूचक के साथ आए भतीजा शमशेर अंसारी को मार दिया। इस पर झगड़ा हुआ और समसुद मियां, शकूर मियां और उनके साथ अन्य शामिल हो जिसमें सभी के पास लाठी, फरसा, लोहे का रॉड और चाकू था। जिसमें वाहिद अंसारी ने अपने हाथ में लिए फरसा से शमशेर अंसारी के सिर पर मारा, जिससे वह गिर गया और उसके माथा से खून बहने लगा। जब उसे सूचक और उसके भतीजा हबीबुल्लाह बचाने गए तो सभी मिलकर सूचक एवं अन्य के साथ भी मारपीट की। मारपीट में शमशेर अंसारी की मृत्यु हो गई और हबीबुल्लाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  उक्त बयान के आधार पर गोमिया थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोप पत्र समर्पित होने के बाद मामला स्थानांतरित होकर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी के न्यायालय में आया। न्यायालय में उपलब्ध गवाह एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बहस सुनने के बाद जिला जज द्वितीय त्रिपाठी ने हत्या के मामले में आरोपी तौहीद अंसारी, राजू उर्फ शराफत, सफदर अंसारी, कुद्दुस अंसारी, कबीर अंसारी, मुख्तार अंसारी, कयूम अंसारी और सगीर अंसारी को सिद्ध दोषी पाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू के साथ सूचक के अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा ने बहस किया।

Read More

एसपी ने किया दो थाने का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

गोमिया: बोकारो के नए पुलिस अधीक्षक हरविंद्र सिंह ने गुरुवार को  बेरमो अनुमंडल के गोमिया और आई ई एल  थाने का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उनके द्वारा  पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आवास, थाना सिरिस्ता, मालखाना, हाजत रूम, सी०सी० टी०एन०एस० एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।थाना में संधारित पंजियों का अवलोकन कर अद्यतन रखने का, लंबित कांडों में कार्रवाई पूर्ण कर शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया। थाना में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई। उन्होंने थाना क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध बालू, अवैध कोयला धंधे पर पैनी नज़र  रखने और अभियान चलाए जाने सहित  लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों / वारंटी की गिरफ्तारी करने का निर्देश।सुरक्षा व्यव्यस्था के मद्देनजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप अन्य वित्तिय संस्थाओं पर निगरानी रखने का,रात्रि गश्ती एवं वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने, यातायात थाना एवं वित्तंतु कक्ष का भी निरीक्षण एवं कार्यों का समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। चोरी गये अन्य सामान, जिसमें पेन्सिल बैटरी, सेविंग ब्रश, रेजर, बिरकिट, तेल, कीग, पाउडर बरामद किया गया है।बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने आगे कहा की चोरी के दौरान मुह को ढकने हेतू उपयोग किया गया लाल गमछा, दुकान का एस्बेस्टस तोड़ने में उपयोग किया गया लोहे का रॉड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

Read More

चोरी के मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर उद्भेदन क्या

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के राशन दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है और राशन दुकान से चुराए गए राशन को भी बरामद कर लिया है। घटना के बारे में बताते चले की हरविन्द कुमार गुप्ता जो बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में राशन दुकान चलता है जिसके राशन दुकान से 25 जून की रात्री में अज्ञात अपराधियों द्वारा दुकान का एलवेस्टर तोड़कर दुकान के अन्दर से राशन के सामानों की चोरी कर लेता है। जिसको लेकर बालीडीह थाना में 26 जून को लिखित आवेदन दिया जाता है उक्त आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना में मामला दर्ज करते हुए काण्ड के उदभेदन एवं बरामदगी हेतू कारवाई प्रारंभ की जाती है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर 24 घंटे के अंदर काण्ड में संलिप्त अपराधी राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाता है जो बालीडीह थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दुकान से चोरी गई सभी सामानों एवं घटना में प्रयुक्त औजार एवं गमछा को बरामद कर लिया गया है। इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी हेतू, छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है तथा इसके निशानदेही पर चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त सामान जप्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है। बालीडीह थाना प्रभारी ने कहा की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चोरी गये 7 डब्बा हॉरलिक्स, 14 पीस डियोडरेन्ट, 5 पीस व्यवनप्राश, 7 पीस भिन्न भिन्न कंपनी का शैम्पू, 10 पीस पियर्स साबुन चोरी गये अन्य सामान, जिसमें पेन्सिल बैटरी, सेविंग ब्रश, रेजर, बिरकिट, तेल, कीग, पाउडर बरामद किया गया है।बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने आगे कहा की चोरी के दौरान मुह को ढकने हेतू उपयोग किया गया लाल गमछा,दुकान का एस्बेस्टस तोड़ने में उपयोग किया गया लोहे का रॉड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

Read More

नगर निगम के सभागार में परिवेष्य वायु गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से नगर स्तरीय कार्या नव्यन समिति की बैठक हुई

धनबाद।नगर निगम के सभागार में परिवेषीय वायु गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से नगर स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने की। बैठक में एसडीओ धनबाद, डीटीओ, डीएसपी ट्रैफिक, प्रो. सुरेश पांडियन (आईआईटी-आईएसएम), बीआईटी सिंदरी, जिला खनन पदाधिकारी, वन विभाग, जेएसपीसीबी, आरसीडी, बीसीसीएल, एएस एआर, एनजीओ प्रतिनिधियों सहित कई विभागीय एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया।बैठक की शुरुआत प्रो. सुरेश पांडियन द्वारा धनबाद की वायु गुणवत्ता, प्रमुख प्रदूषकों एवं स्रोतों पर एक विस्तृत प्रस्तुति के साथ हुई। इसके उपरांत नगर आयुक्त द्वारा धनबाद को गैर-प्राप्ति शहर घोषित किए जाने एवं राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की जानकारी दी गई।बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश बीसीसीएल को सभी डंप ट्रकों को तिरपाल से ढके, फॉग कैनन की तैनाती करे तथा खनन स्थलों पर जल छिड़काव की आवृत्ति बढ़ाए। सभी खनन वाहनों की प्रदूषण जाँच रिपोर्ट की जानकारी 30 दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।जेएसपीसीबी को शहर में चल रहे डीजी सेट्स, अवैध कोक प्लांट्स तथा हार्ड कोक जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु डेटा प्रस्तुत करने एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।डीटीओ को प्रदूषण जांच केंद्रों की औचक जांच, पीयूसी विफल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तथा वाहन स्क्रैपिंग नीति के क्रियान्वयन की प्रगति पर रिपोर्ट देने को कहा गया।आरसीडी को शहर में सड़कों की स्थिति, गड्ढों की मरम्मत एवं पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को खाली पड़ी सरकारी भूमि पर हरित क्षेत्र विकसित करने एवं मियावाकी तकनीक अपनाने की संभावनाओं को तलाशने को कहा गया आईआईटी-आईएसएम, सीआईएमएफआर और बीआईटी सिंदरी को वायू प्रदूषण पर वैज्ञानिक सुझाव एवं स्रोत विश्लेषण अध्ययन करने हेतु निर्देशित किया गया। एएस एआर एवं अन्य गैर सरकारी संगठनों को नागरिकों में जन जागरूकता लाने हेतु आइसीई गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।नगर आयुक्त  ने सभी विभागों से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए संयुक्त, समन्वित एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया तथा आगामी समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Read More

 कांग्रेस नेता रणविजय सिंह को रांची के संजय सिंह ने तलवार एवं बुक्के देकर सम्मानित किया

धनबाद।रांची के संजय सिंह द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित हुए कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह।संजय सिंह ने श्री सिंह को बुके एवं तलवार देकर सम्मानित किया।मौके पर बिहार के चर्चित यूट्यूबर पत्रकार मनीष कश्यप भी उपस्थित थे।रांची में करनी सेना के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह और उनके साथियों ने कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह से मुलाकात की और श्री सिंह को बुके भेंट कर सम्मानित भी किया।रांची में बिहार के चर्चित यूट्यूबर एवं पत्रकार मनीष कश्यप ने कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और श्री सिंह का आशीर्वाद भी लिया एवं श्री सिंह ने कश्यप के कार्यों का भी प्रशंसा की।

Read More

कैथा रथ मेला में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

रथ यात्रा मे मंत्री योगेंद्र, सांसद मनीष, सांसद चंद्रप्रकाश, विधायक ममता व डुमरी विधायक जयराम टाइगर पहुँचे  मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नवनिर्मित रथ का फीता काटकर उद्घाटन किया जगन्नाथ स्वामी झारखण्ड मे सुख- समृद्धि-हरियाली और खुशहाली दे: सांसद मनीष  रजरप्पा:”रामगढ़ जिला का सुप्रसिद्ध रथ मेला  कैथा रामगढ़ मे प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष में भी आयोजन किया गया। आषाढ़ महीना के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को रथ मेला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता एवं उत्पाद मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो विशिष्ट अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी रामगढ़ विधायक ममता देवी डुमरी विधायक जयराम टाइगर मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी अतिथियों ने महाप्रभु भगवान जगन्नाथ स्वामी का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के पश्चात अतिथियों के द्वारा महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया, रामगढ़ जिला का कैथा रथ यात्रा मेला ऐतिहासिक है पिछले 76 वर्षों से ग्रामीणों द्वारा आयोजन किया जा रहा और प्रत्येक वर्ष बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है जहाँ रामगढ़ सहित पास पड़ोस से हज़ारों हज़ार की संख्या मे श्रद्धालू पहुंचते है भगवान जगन्नाथ स्वामी का दर्शन कर पूजा अर्चना करते है महप्रभु जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि विधान से पूजा कर अपनी जीवन की सुखमय के लिए मनोकामनायें करते है। जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भागवत नारायण चटर्जी के द्वारा पूजा अर्चना कराया गया एवं उपस्थित उमड़ी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया गया।  भगवान जगन्नाथ स्वामी क्षेत्र मे राज्य के सुख समृद्धि और प्रगति की कामना किये  :मंत्री योगेंद्र प्रसाद  रथ मेला के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि  पूरे झारखण्ड मे भगवान जगन्नाथ स्वामी सुख शांति और प्रगति के प्रति निरंतर आशीर्वाद दे। मंत्री योगेंद्र ने 35 वर्षों के बाद नवनिर्मित रथ का फीता काटकर उद्घाटन किया।  विशिष्ट अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ हज़ारीबाग मे सुख समृद्धि हरियाली और खुशहाली बना रहे, क्षेत्र में भगवान महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी प्रदान करें क्षेत्र की उन्नति हो अच्छी बारिश हो पूरा रामगढ़ जिला मैं खुशी का माहौल बना रहे यही कामना किया गया, रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि रथ मेला बहुत ही ऐतिहासिक मेला है और बड़े ही भव्य तरीके से मनाने की आवश्यकता है मेला आयोजन होने से आपस में प्रेम भाव और सद्भावना बना रहता है आपस में मिलजुल कर सुखद आनंद का अनुभव करते हैं। इस मौके पर जे एलकेएम के सुप्रीमो डुमरी विधायक जयराम महतो टाइगर भी शामिल हुए, मंत्री सांसद विधायक के द्वारा बारी बारी से स्टॉल मे महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया,  रथ मेला आयोजन समिति के द्वारा मेला में सभी उपस्थित अतिथियों को बुके देकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा धार्मिक संस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल,मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष हंसपाल महतो उर्फ़ सुदर्शन सचिव संतोष महतो, कोषाध्यक्ष कुलदीप महतो, ध्यान चंद महतो, मुख्य संरक्षक देवधारी महतो, संजय करमाली, माधव करमाली, सुरेश करमाली, राजन महतो अशेश्वर,छोटेलाल पंकज, धमेन्द्र रंजीत, संजय, रूपेंद्र, परितोष कृष्णा, विक्की,अजय, प्रेम कुमार  सोमनाथ,चुनीलाल,राजकुमार,सहित कई का योगदान रहा।

Read More
Back To Top