कुड़माली छात्र संगठन की बैठक में 15 जुलाई को पैदल मार्च निकालने का निर्णय

धनबाद।कुड़माली छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं की बैठक गुरुवार को बलियापुर स्थित स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की समाधि स्थल पर हुई। इस दौरान बीबीएमकेयू धनबाद में कुड़माली भाषा को स्नातकोत्तर एवं बीएड में शामिल करने की मांग की ग ई। उक्त मांगों को लेकर 15 जुलाई को बलियापुर स्थित विनोद धाम से बीबीएमकेयू धनबाद तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिवाकर महतो, कार्तिक महतो, मुकेश महतो, मोनू महतो, दिनेश महतो, संजू कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, विश्वजीत महतो, निशा कुमारी, सुनीता कुमारी आदि थे।

Read More

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के सरताज बनी पीएमश्री बीटीएम स्कूल मालकेरा की टीम

प्रतियोगिता में अंडर 15 बालक एवं अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग में परचम लहराया धनबाद।प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 15 बालक तथा अंडर 17 के बालक व बालिका वर्ग में पीएमश्री बीटीएम उच्च विद्यालय मालकेरा की टीम के खिताब पर कब्जा जमा लिया। झारखण्ड शिक्षा परियोजना एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पीएमश्री बीटीएम उच्च विद्यालय मैदान में चले रहे दो दिनी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले ग ए फाइनल मैच के अंडर 15 बालक वर्ग तथा अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग में पीएमश्री बीटीएम उच्च विद्यालय की टीम विजेता बनी।अंडर 15 बालक वर्ग में उपविजेता उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन टोला छाताबाद, अंडर 17 बालक वर्ग में उपविजेता डी पी एल एम ए प्लस 2 उच्च विद्यालय, नावागढ़, अंडर 17 बालिका वर्ग में झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, बाघमारा उवविजेता बना।

Read More

कतरास स्थित श्यामडीह में गैस डिलीवरी बॉय से अज्ञात अपराधियों ने तीस सिलिंडर का पैसा छीन कर हुआ फरार

कतरास ।दिनांक 26/06/2025 दिन गुरुवार को कतरास गैस सर्विस के डिलीवरी बॉय पिंटू कुमार दास कतरास से गैस बेचकर वापस लेढ़ी डुमर स्थित गोदाम जाते समय राहुल चौक से पीछा कर रहे दो अज्ञात अपराधी जो होंडा शाइन में सवार थे। श्यामडिह चौक भारत फर्नीचर के सामने ओवरटेक कर डिलीवरी बॉय का गाड़ी रोक कर डिलीवरी बॉय पिंटू कुमार दास को गाड़ी से निचे उतार कर मारपीट करने लगा। एवं गैस का 30 सिलेंडर सेल का पैसा लगभग तीस हज़ार रूपये छीन कर भाग गया।मारपीट के दौरान पिंटू कुमार दास के माथे पर गंभीर चोट लगी है।कतरास थाना में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई।

Read More

कसमार में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाला कैंडल मार्च, नशा मुक्ति का लिया संकल्प

बोकारो:कसमार प्रखंड में नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु आज आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में सेविकाओं ने हिस्सा लिया। इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) द्वारा किया गया। मार्च में शामिल सेविकाओं और सुपरवाइजरों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नशा के खिलाफ जागरूकता संदेश दिए और आम जनता से आग्रह किया कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें, ताकि पूरे प्रखंड को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित किया जा सके। मार्च के दौरान सेविकाओं ने नारा दिया— “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, और बताया कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिससे मुक्ति पाकर ही बेहतर भविष्य संभव है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान से लोगों में जागरूकता आएगी और समाज में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित होंगे। इस मौके पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं, सुपरवाइजर और सीडीपीओ उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल और प्रेरणादायक बताया गया।

Read More

देश और संविधान बचाना है तो कांग्रेस को मजबूत करें। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

भाजपा शासित राज्यो में दलित आदिवासी और ओबीसी वर्ग सुरक्षित नही है।संतोष सिंह धनबाद।पूर्वी टुंडी मैनरवा टाड मे प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष योगेश रजक की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जिला के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी और प्रवेक्षक निशा सिंह उपस्थित थीं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संगठन सृजन के तहत पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारीयो और मंडल कांग्रेस अध्यक्षो को नियुक्ती पत्र दिया गया। नियुक्त मंडल अध्यक्ष को यह निर्देशित किया गया कि मंडल के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत से एक पदाधिकारी मंडल कमिटी में शामिल करें। बैठक में मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस ने वर्ष 2025 को संगठन सृजन का वर्ष मानकर काम करेगी। प्रत्येक पंचायत में प्रवेक्षक और प्रखंड कमिटी के पदाधिकारीयो को जाना है। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा देश और संविधान को बचाना है तो कांग्रेस को मजबूत करना होगा। जिनका देश की आजादी के आंदोलन और संविधान निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। जिन लोगों ने इस संविधान को बनाने में सहयोग नहीं किया। जो लोग हमेशा संविधान के खिलाफ बात करते रहे, वे आज तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जिस संविधान को बाबा साहेब अंबेडकर जी, नेहरू जी, गांधी जी और संविधान सभा ने तैयार किया था, उसे भी RSS के लोगों ने रामलीला मैदान में जलाया था। यही नहीं- RSS के लोगों ने बाबा साहेब अंबेडकर जी, नेहरू जी और गांधी जी का पुतला भी जलाया था।RSS के लोगों का कहना था कि जो संविधान बाबा साहेब अंबेडकर जी ने बनाया है, उसमें हमारी पारंपरिक संस्कृति और मनुस्मृति के अंश नहीं हैं, इसलिए हम इस संविधान को नहीं मानेंगे। दरअसल, BJP हमारे देशव्यापी ‘संविधान बचाओ आंदोलन’ से घबरा गई है, इसीलिए आज वे लोग फिर से इमरजेंसी की बात कर रहे हैं।सच्चाई ये है कि जो लोग अपने गवर्नेंस में नाकामयाब रहे और जिनकी खुद की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक बदहाली चरम पर है, वे आज लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा धनबाद में कांग्रेस संगठनन में कार्यकर्ताओ का सम्मान बड़ा है जिला कांग्रेस संगठन गांव ओर पंचायत में नजर आ रही है जिला कांग्रेस, प्रखंड नगर कांग्रेस पंचायत स्तर पर जब काम करती है तो व्यक्ति विशेष की राजनीति करने वाले स्लीपर सेल टाइप के लोगों के पेट मे दर्द होने लगता है । कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कार्यकर्ताओ को आह्वावान करते हुए कहा जब तक देश में अपने नेता श्री राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री नही बना लेते हैं चैन से नही बैठेंगे।संगठन सृजन कार्यक्रम में सर्व श्री पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश रजक, प्रवेक्षक निशा सिंह, असद कलीम, अब्दुल मजीद अंसारी, कालीचरण दास, देव रंजन ,मुली रामदा, रजक, बिट्टू गोस्वामी, मोहन दास, बबरू वाहन दे, निर्मल रक्षित, सलीम अंसारी, धीरू मोदक, मजीद हुसैन, मधुसूदन रक्षित, किशन दास, पार्वती भगताइन, गोपाल रखित, विपस रक्षित, लाटु दा, प्रणव दा, राजीव दा, विदेश मोदक, शंकर दा,रसक भगता, काजल देवी, परिचित दा,निवेदन दां, मनतोष रक्षित, लिलू दा राकेश कुमार दा,सहित अन्य सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने संगठन सृजन कार्यक्रम में सममल हुए।

Read More

रांची में टीम अंजनी कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस नेता रणविजय सिंह ने फीता काट कर किया।

रांची में भारत न्यूज के संस्थापक प्रिंस सिंह राजपूत और उनके साथियों द्वारा आयोजित टीम अंजनी कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय के उद्घाटन में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।श्री सिंह का स्वागत टीम अंजनी कंस्ट्रक्शन के सदस्यों ने शॉल,मोमेंट एवं बुके देकर किया।मौके पर श्री सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य बिहार के चर्चित यूट्यूबर एवं पत्रकार मनीष कश्यप,हिंदुत्व प्रचारक अमन कुमार,राहुल वाल्मीकि,निशिकांत,विवेक भागवत,मिक्कू सिंह,राहुल कुमार,पिंटू सिंह एवं सोशल मीडिया के सैकड़ो यूट्यूबर उपस्थित थे।

Read More

धनबाद की दो सरकारी शराब दुकानों पर पुलिस ने नकली शराब की सुचना को लेकर मारा छापा, पांच गिरफ्तार, 450 बोतल शराब जब्त

धनबाद। धनबाद में उत्पाद विभाग ने सरकारी शराब दुकानों पर छापेमारी की एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई नकली शराब की बिक्री और ग्राहकों से अधिक मूल्य वसूलने की मिल रही शिकायतों के बाद की गई। उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मेमको मोड़ और गोल बिल्डिंग स्थित दो सरकारी शराब दुकानों पर छापा मारा। इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब बरामद हुई, जिससे शिकायतों की पुष्टि हुई। मेमको मोड़ स्थित दुकान से राजेश कुमार, आकाश सिंह और अजय कुमार सिंह नामक तीन सेल्समैनों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गोल बिल्डिंग स्थित दुकान से रंजीत कुमार और ब्रिजेश कुमार नामक दो सेल्समैनों को हिरासत में लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी सेल्समैनों को आगे की जाँच और कार्रवाई के लिए धनबाद उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।उत्पाद अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सरकारी शराब दुकानों में नकली शराब खुलेआम बेची जा रही है और ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया और मामले की जानकारी धनबाद के उपायुक्त को दी। उपायुक्त के निर्देश पर, रवींद्र नाथ ठाकुर को दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया और उनके नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस सुनियोजित कार्रवाई के दौरान, मेमको मोड़ स्थित दुकान से लगभग 217 बोतलें और गोल बिल्डिंग स्थित दुकान से लगभग 233 बोतलें विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की गईं। जब्त की गई बोतलों में छोटी और बड़ी दोनों साइज की बोतलें शामिल थीं। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि जब्त की गई अधिकांश शराब नकली थी। दिलचस्प बात यह है कि छापेमारी की खबर फैलते ही शहर के अन्य सरकारी शराब दुकानों के सेल्समैन भी अपने दुकानों से नकली शराब हटाने में जुट गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नकली शराब का कारोबार व्यापक स्तर पर चल रहा था

Read More

कंजकिरो में महतो मार्केट एवं महतो बीज भण्डार का हुआ उद्घाटन

आजसू नेत्री यशोदा एवं खुशबू ने किया महतो मार्केट का उद्धघाटन नावाडीह। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के कंजकिरो मोड़ में कृषक मित्र लालमैन महतो एवं समाजसेवी गौतम कुमार महतो ने अपने क्षेत्र के समस्या को देखते हुए महतो मार्केट एवं महतो बीज भण्डार सहित टाइल्स दुकान का उद्धघाटन समारोह का आयोजन किया। महतो मार्केट एवं महतो बीज भण्डार सहित अन्य दुकानों का उद्धघाटन आजसू पार्टी केंद्रीय महासचिव सह डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी एवं जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव कुमारी खुशबू महतो ने किया उद्धघाटन समारोह में आजसू नेत्री यशोदा एवं खुशबू ने कहा कि इस तरह के विकास से सुदूर क्षेत्र का विकास होगा और गांव ग्राम के लोगों को अधिक सुविधा होगी ।इस नेक कार्य के लिए महतो मार्केट के संचालक लालमैन महतो एवं समाजसेवी गौतम कुमार महतो को ग्रामीणों ने सराहनीय कार्य बताया ।मौके पर आजसू युवा नेता टिकैत कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, समाजसेवी योधा महतो ,जयराम महतो ,अमृत महतो, अमर कुमार ,मनीष शर्मा ,शशि कुमार, बबलू प्रजापति, अमृत प्रजापति ,टूकामैन पाण्डेय ,सुरेन्द्र महतो ,भीम प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

इस्पात नगरी बोकारो में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

बोकारो इस्पात नगरी में आज दिनाँक 27 जून को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही धूम-धाम से निकाली गयी. विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देव प्रतिमाओं को मंदिर प्रांगण से बाहर लाया गया और रथ पर आसीन किया गया. रथ की सफाई का कार्य छेरा-पन्हारा बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) चित्त रंजन मोहापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी,अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवती, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, बोकारो महिला समिति की अध्यक्ष अनीता तिवारी तथा सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा श्रद्धालु उपस्थित थे.नगर वासियों के सम्मिलित प्रयास से रथ यात्रा जनवृत-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर से आरम्भ हुई. पूरे रास्ते नगरवासी तथा श्रद्धालु जन बारी-बारी से अपना योगदान देकर पुण्य अर्जन करते रहे. रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से बोकारो जनरल अस्पताल, गांधी चौक सिटी सेंटर, पत्थरकट्टा चौक तथा राम मंदिर चौक होते हुए राम मंदिर पहुंची. मार्ग में स्वयंसेवी संस्था महिला समिति, बोकारो के सदस्यों ने पानी और शरबत का वितरण किया जिसमें नगर के अन्य संस्थानों ने भी योगदान किया.महिला समिति बोकारो द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथ यात्रियों के लिए शरबत, चना, गुड़, बताशा, बुंदिया की प्रचुर व्यवस्था की गई। समिति की अध्यक्ष अनिता तिवारी ने पूजा के उपरांत सुरभि के सामने टेंट में उपस्थित समिति की अन्य सदस्ययाओ के साथ मिलकर पूजारियों तथा यात्रियों में ठंढा जल, शरबत, चना-गुड़ तथा बुंदिया का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी से उन्होंने बोकारोवासियों के मंगलमय जीवन के लिए कामना की. समिति की उपाध्यक्षगण अल्का मनवती, देवजानी मिश्रा, सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी, कोषाध्यक्ष अभिरुचि प्रिया, सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार, सुरभि प्रभारी अनिशा झा, साबुन व सैनिटरी प्रभारी प्रीति राजेश, विद्यालय प्रभारी आशा राज, समिता मोहंती आदि ने इस यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा भगवान जगन्नाथ की वापसी यात्रा की तैयारियों में जुट गए.

Read More

वेदांता ईएसएल, रेड क्रॉस सोसाइटी और सिटिज़न्स फाउंडेशन ने मिलकर बोकारो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

बोकारो, 27 जून 2025: समाज कल्याण के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता के तहत, वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (बोकारो चैप्टर) और सिटिज़न्स फाउंडेशन के सहयोग से आज बोकारो के ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर (OHC), 16 खाता में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह पहल वेदांता ईएसएल की सीएसआर इकाई के कर्मचारी वॉलंटियरिंग कार्यक्रम “V for Society” के तहत की गई। इस अवसर पर ईएसएल के कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर इस जीवनदायिनी कार्य में योगदान दिया। शिविर का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करना था, साथ ही दया, सेवा और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करना। शिविर में कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे श्री कुणाल दरिपा, प्रमुख-सीएसआर, ईएसएल। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे:• श्री सुरेश कुमार भुडिया, प्रमुख-आपदा प्रबंधन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी• श्री डी. एन. चौबे, अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, बोकारो• डॉ. प्रवीन पिट्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ईएसएल• श्री कुणाल दरिपा, प्रमुख-सीएसआर, ईएसएल इस अवसर पर बोलते हुए श्री कुणाल दरिपा ने कहा:“यह रक्तदान शिविर एक स्वस्थ और दयालु समाज के निर्माण में सामूहिक प्रयासों की शक्ति को दर्शाता है। मैं हमारे कर्मचारियों और भागीदारों पर गर्व करता हूँ जिन्होंने आगे आकर एक सच्ची समुदाय भावना का उदाहरण पेश किया।” डॉ. प्रवीन पिट्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ईएसएल ने भी सभी प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा:“रक्तदान केवल जीवन बचाने का कार्य नहीं है, बल्कि यह मानवता के लिए खड़े एक समुदाय के निर्माण का प्रतीक है। यह पहल ईएसएल के समावेशी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” भारत की अग्रणी मानवीय संस्थाओं में से एक, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्त संग्रह की संपूर्ण प्रक्रिया को सुरक्षित और चिकित्सकीय देखरेख में सुनिश्चित किया। देशभर में 1100 से अधिक शाखाओं के साथ, रेड क्रॉस आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही है। सह-आयोजक सिटिज़न्स फाउंडेशन, जिसकी स्थापना श्री गणेश रेड्डी द्वारा की गई थी, झारखंड, बिहार, असम और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में कार्यरत है। संस्था ने स्वास्थ्य, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आजीविका के क्षेत्रों में एक मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। यह रक्तदान शिविर वेदांता ईएसएल के “Transforming for Good” विजन की दिशा में एक और सार्थक कदम है, जो समाज के जीवन में स्थायी बदलाव लाने वाले कार्यों को समर्थन देता है।

Read More
Back To Top