Anil Kumar

बीएसएल में ” साइंस एंड प्रैक्टिस ऑफ हैप्पीनेस ” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो ।बीएसएल के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची के सहयोग से “साइंस एंड प्रैक्टिस ऑफ हैप्पीनेस” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी के साथ भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची की वरीय फैकल्टी तनुश्री दत्ता उपस्थित थीं. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा के स्वागत भाषण से हुई जिन्होंने अतिथियों के साथ सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम में स्वागत किया तथा नेतृत्व विकास में भावनात्मक कल्याण के महत्व पर जोर दिया. कार्यक्रम के विषय पर विस्तार से चर्चा करते हए नीता बा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में त्वरित निर्णय, भावनात्मक लचीलापन और प्रामाणिकता जैसी चुनौतियों में अपने ब्यवसायिक जीवन को खुशहाल और स्वस्थ रखने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में बीएसएल के कुल 26 वरीय अधिकारी प्रतिभागी के रूप में शामिल थे तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची की वरीय फैकल्टी सुश्री तनुश्री दत्ता के साथ प्रोफेसर गौरव मनोहर मराठे एवं प्रोफेसर राजशेखर डेविड उपस्थित थे. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी ने सभी को सुरक्षा शपथ दिलाने के उपरांत अपने सम्बोधन में आज के कठिन और चुनौतीपूर्ण इस्पात व्यवसाय के व्यावसायिक परिदृश्य में ऐसे कार्यक्रमों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आईआईएम, रांची की फैकल्टी द्वारा इस विषय पर वैज्ञानिक तरीकों से तैयार की गई व्यावहारिक बिंदुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया. कार्यक्रम का संचालन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के सहायक महाप्रबंधक अमित आनंद द्वारा किया गया तथा ऋषिकेश रंजन और सिद्धो चरण मुर्मू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा|

Read More

बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप में पहले दिन 07 स्वर्ण पदक जीतकर एमजीएम स्कूल का दबदबा बरकरार

बोकारो। सातवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जूडो संघ के द्वारा दिनांक 26 एवं 27 जुलाई को डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में किया जा रहा है प्रतियोगिता में बोकारो जिला के सभी सरकारी अथवा गैर सरकारी स्कूलों से 500 बच्चे भाग ले रहे हैं जिसमें आज पहले दिन एमजीएम स्कूल ने 07 स्वर्ण पदक 04 रजत एवं 05 कास पदक जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा है प्रतियोगिता का उद्घाटन के द्वारा किया गया उद्घाटन समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल स्कूल की प्राचार्य अनुराधा सिंह, बोकारो जूडो संघ के अध्यक्ष विनय आनंद एमजीएम हायर सेकेंडरी सपना जोशी एवं श्री रंगनाथन के मैनेजर बीएसएल बोकारो मौजूद रहे तथा अपने स्वागत भाषण में बच्चों को जूडो खेलने के प्रति प्रोत्साहित किया बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिनजीजीपीएस सेक्टर 5 को 04 स्वर्ण पदक एवं 07 कास पदक बोकारो मार्शल आर्ट एकेडमी को 05 स्वर्ण पदक,03 रजत पदक एवं08 कास पदक चिन्मया स्कूल ने 01 स्वर्ण पदक, 03 रजत पदक जीता संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किड्स,सब जूनियर कैटिगरी की प्रतियोगिताएं समाप्त हो गई और सभी केटेगरी में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी बेस्ट फाइटर स्कॉलरशिप के लिए लड़ेंगे।प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ी अगले मांह होने वाले झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Read More

700 श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को डाक बम सेवा समिति चास की देखरेख में देवघर के लिए हुआ रवाना

बोकारो;- डाक बम सेवा समिति चास, बोकारो के तत्वावधान में इस वर्ष भी 700 श्रद्धालुओं का डाक बम जत्था को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बाबा नगरी देवघर के लिए शनिवार को रवाना हुआ। यह जत्था पिछले 43 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जा रहा है। जत्था जोधाडीह मोड़ स्थित हनुमान मंदिर से रवाना हुआ।इस जत्था को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक प्रतिनिधि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सांसद ढुलू महतो ने कहा गर्व हो रहा है कि चास से देश का सबसे बड़ा डाक बम जा रहे है। अत्यंत खुशी की बात है। मैं बाबा भोलेनाथ से ही प्रार्थना करूंगा कि सभी लोग कुशल पूर्वक जाए और भोले बाबा पर जल अर्पित करे।। जत्था की रवाना होने से पहले मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कानपुर, बनारस और बंगाल से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी । जिससे श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए।सभी श्रद्धालु 27 जुलाई को सुल्तानगंज पहुंचेंगे, जहां शाम को 700 शिव भक्त सामूहिक रूप से गंगा आरती में भाग लेंगे। इसके बाद 28 जुलाई को सुल्तानगंज से जल भरकर डाक बम के रूप में देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे।श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सुल्तानगंज से देवघर तक विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे। लगभग 200 शिव भक्त सेवा शिविरों में कार्य करेंगे और डाक बमों को भोजन, जलपान, प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं प्रदान करेंगे। इस मौके पर डीएसपी प्रवीण सिंह, सावित्री देवी,डॉक्टर रतन केजरीवाल, जयदेव राय, परिंदा सिंह,अभिनाश कुमार समेत कई गण मान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को डाक बम सेवा समिति के सचिव मुकेश रॉय,टिंकू तापड़िया सुभाष महतो, मनोज सिंह, कर्ण सिंह, उत्तम दे, अरविंद राय, जय प्रकाश तापड़िया, धीरज सिंह, अभिषेक अग्रवाल, सोनू मिश्रा, अमित अग्रवाल, धर्मवीर कुमार, संतोष ठाकुर, अमिताभ मिश्रा, कुणाल सिंह, चंदन यादव, संदीप कुमार, समेत 60 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं सेवा भाव के साथ भाग लेने की अपील की है।

Read More

छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया

बोकारो।चिन्मय विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की समग्र भलाई और विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना था।सेशन में विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि बच्चों का केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं, बल्कि भावनात्मक, रचनात्मक और सामाजिक विकास भी समान रूप से जरूरी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को रचनात्मकता और कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लेना चाहीए।उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत अब शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल-कूद, नृत्य, कला, नाटक जैसी गतिविधियाँ भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।प्राचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय दें, उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ें, उनके खान-पान पर ध्यान दें, उनका मनोबल बढ़ाएं, और डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से बचाएं।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे वे भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।इस अवसर पर विद्यालय के हेडमास्टर श्री गोपाल चंद्र मुंशी, समन्वयक श्री राहुल राय, और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया चौधरी ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में संजीव सिंह, रजनीश चौधरी, रणधीर नारायण, पंचानंद शर्मा, स्मृति वोहरा और अंजनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More

सृजन संस्था बोकारो के द्वारा कारगिल दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पेटरवार : पेटरवार कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सृजन नामक संस्था बोकारो के द्वारा प्रखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन दिन शनिवार को किया गया। इस चित्रकला प्रतियोगिता में पेटरवार प्रखंड के स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार, चिल्ड्रन पैराडाइस पब्लिक स्कूल एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता बच्चों के बीच देश भक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में कारगिल विजय से संबंधित एवं पर्यावरण से संबंधित विषय प्रतियोगिता के लिए दिए गए थे। प्रतियोगिता में लगभग 300 बच्चों ने अत्यंत ही उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में बांट कर प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक ग्रुप से चयनित प्रतियोगियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर लीला जानकी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूमिका कुमारी ने कहा कि,इस तरह की प्रतियोगिता हमारे बच्चों के व्यक्तित्व विकास में बहुत सहायक होंगे। सृजन की निर्देशिका श्रीमती अर्पिता सिन्हा ने लीला जानकी पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन पैराडाइस पब्लिक स्कूल एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार के शिक्षक -शिक्षिकाएं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक हेतु बोकारो स्टील सिटी के श्री सुदीप सिन्हा,जो एक राष्ट्रस्तरीय चित्रकार है को चयन किया गया है।प्रतियोगिता के आयोजन में पेटरवार के पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी पंकज कुमार सिन्हा एवं अरुण कुमार सिन्हा बोकारो सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं का सराहनीय योगदान रहा।

Read More

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के तीन पूर्व छात्रों ने जेपीएससी प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2025 में लहराया परचम।

बोकारो। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2025 में अपने पूर्व छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों पर गर्व करता है। राजेश कुमार, सूरज कुमार रजक और दीपक कुमार बरनवाल की उल्लेखनीय सफलता दृढ़ता, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति स्कूल की अटूट प्रतिबद्धता का एक ज्वलंत प्रमाण है।2006 में पिट्स मॉडर्न स्कूल से उत्तीर्ण, राजेश कुमार ने जेपीएससी परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में असाधारण 20वीं रैंक हासिल की। एचएसबीसी बैंक में 10 साल तक काम करने के बाद, उन्होंने जनसेवा के अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला किया। उनके अनुशासित दृष्टिकोण और स्पष्ट दृष्टि ने इस प्रतिष्ठित उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त किया। राजेश गोमिया पंचायत के पंसारी टोला के निवासी हैं। उनके दिवंगत पिता रामजीत यादव, आई ई पी एल एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। एकाग्रता और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण उनकी शैक्षणिक यात्रा ने उन्हें क्षेत्र के महत्वाकांक्षी सिविल सेवकों के लिए एक आदर्श बना दिया है। 2018 में उत्तीर्ण हुए दीपक कुमार बरनवाल ने जेपीएससी परीक्षा में 69वीं रैंक हासिल की। शुरुआत में अपने पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ाने में व्यस्त रहने के बाद, उन्होंने बाद में सिविल सेवा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण करना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण को दर्शाता है। गोमिया के गुरुद्वारा रोड निवासी दीपक, श्री विजय कुमार बरनवाल और श्रीमती ममता देवी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया से पूरी की। उनकी यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प और लक्ष्य-केंद्रित प्रयास के महत्व को दर्शाती है।2004 बैच के सूरज कुमार रजक ने वर्षों के अथक प्रयास के बाद जेपीएससी परीक्षा में 256वीं रैंक हासिल की। जेपीएससी के पाँच प्रयासों में शामिल होने और चार साक्षात्कार दौर तक पहुँचने के बाद, उन्हें अंततः सफलता मिली। उन्होंने राजस्व निरीक्षक के पद के लिए भी अर्हता प्राप्त की है, जिससे उनकी यात्रा में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। सूरज गोमिया पुलिस स्टेशन के पास रहते हैं। उनके पिता रामचंद्र रजक, आईईएल एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और उनकी माता कांति देवी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया से पूरी की। उनकी कहानी अथक प्रयास, दृढ़ता और आत्मविश्वास की कहानी है।पिट्स मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा: ” यह हमारे विद्यालय और पूरे गोमिया क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है । हमारे तीन होनहार पूर्व छात्रों ने जेपीएससी प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है यह उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है, जिसने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की।” साथ ही, उन्होंने कहा कि यह सफलता दर्शाता है कि पिट्स मॉडर्न स्कूल अपने छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा और एक ऐसा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है।हम हमेशा अपने छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में उसे उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनकी यह उपलब्धि वर्तमान और भविष्य के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।अभिषेक विश्वास महाप्रबंधक, आई ई पी एल (ओरिका) गोमिया और गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने कहा: “हमारे पूर्व छात्रों को ऐसे उत्कृष्टता प्राप्त करते देखना अत्यंत हर्षजनक है। उनकी उपलब्धियाँ पिट्स मॉडर्न स्कूल के शैक्षणिक मूल्यों की पुष्टि करती हैं।”साथ ही, उन्होंने कहा “ये परिणाम न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत को दर्शाते हैं, बल्कि पिट्स मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मूल्यों को भी दर्शाते हैं। हम उनके भावी प्रशासनिक करियर में उनकी अपार सफलता की कामना करते हैं।” विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यगण, शिक्षक गण एवं विद्यालय परिवार की ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं।

Read More

आजसू मिलन समारोह के लिए निकला जुलूस

बोकारो।तेलीडीह,चास स्थित आजसू पार्टी के बोकारो कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक कुमार महतो के आवासीय कार्यालय से आजसू पार्टी द्वारा टाउन हॉल,बोकारो में आयोजित मिलन समारोह में शामिल होनेआजसू पार्टी के बोकारो कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक कुमार महतो के नेतृत्व में एक बिशाल जुलूस निकाला गया ।इस जुलूस का नेतृत्व करते हुए अशोक कुमार महतो ने कहा कि झारखंड का विकास सुदेश महतो के हाथों ही सम्भव है क्योंकि सुदेश महतो के पास जो झारखंड के बिकास का सोच है वो किसी नेता के पास नहीं है। मिलन समारोह में अशोक कुमार महतो के नेतृत्व में 1000 से अधिक न्ए कार्यकर्ता सुदेश महतो एवम आजसू पार्टी के नीति एवम सिद्धांत पर आस्था ब्यक्त करते हुए आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये.जुलूस मे मुख्य रूप से प्रफुल्ल महतो,गायत्री देवी महतो,मनोज साह,नवीन सिंह,अभिषेक महतो,देव राज बावरी,राजेश बावरी,

Read More

बोकारो में आजसू का महा मिलन समारोह आयोजित,

पार्टी सुप्रीमो सहित कई दिग्गज हुवे शामिल बोकारो।आजसू पार्टी अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले में महा मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे गांव, पंचायत से लेकर गांव स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने में लगी हुई है। बोकारो के कैंप 2 स्थित टाउन हॉल में आज पार्टी के तरफ से मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के उपस्थिति में लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। आजसू पार्टी गांव से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत हो सके इसके लिए पार्टी सुप्रीमो ने खुद कमान संभाल रखे है।बताते चले कि बोकारो के कैंप 2 स्थित टाउन हॉल में कार्यक्रम में विभिन्न पार्टी छोड़कर आए हुए सैकड़ों कार्यकर्ता को पार्टी का अंगवस्त्र प्रदान कर पार्टी से जोड़ा गया और पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, हजारीबाग के मांडू विधायक तिवारी महतो, आजसू के गोमिया के पूर्व विधायक डॉ0 लंबोदर महतो सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बताते चले कि पार्टी के पिछले कई सालों से जनाधार खिसका है और जयराम महतो के तौर पर भी पार्टी को कड़ा मुकाबला मिल रहा है। पिछली विधानसभा चुनाव की बात करे तो पार्टी का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा और भाजपा से गठबंधन के बाद भी सिर्फ तिवारी महतो के तौर पर मांडू सीट जीतकर किसी तरह से झारखंड विधानसभा में अपना उपस्थिति दर्ज करा सकी। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो खुद अपना सीट सिल्ली विधानसभा चुनाव हार गए ऐसे में पार्टी को मजबूती देने और पार्टी को नए स्तर पर युवाओं के माध्यम से शसक्त प्रदान करने के लिए गांव और पंचायत स्तर पर युवाओं को पार्टी के विचारधारा से अवगत कराते हुए एक बार फिर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए इस मिलन समारोह के बहाने विभिन्न दलों से आए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया और इस मिलन समारोह के बहाने एक बार फिर जान फूंकने की कोशिश की गई। बताते चले कि चास में नगर निगम का चुनाव भी नवम्बर दिसम्बर में होने जा रहा है ऐसे में पार्टी का ये मिलन समारोह खास माना जाता है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले जयराम महतो की पार्टी JLKM का अधिवेशन भी बोकारो में हुआ था जहां पार्टी की जनाधार को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम किया गया था और अब आजसू पार्टी का मिलन समारोह के बहाने जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम का होना ये जताता है पार्टी अपने जानधार को खिसकने देने के मूड में अब दिखाई नहीं दे रहा है और यही वजह है कि इस तरह के कार्यक्रम में पार्टी को मजबूती देने और शसक्त बनाने में लगी हुई है।इस मिलन समारोह में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने लोगो से कहा कि हमारी लड़ाई झारखंड के संस्कृति को बचाने की है और यहां के युवाओं को झारखंड में रोजगार मिल सके ऐसी व्यवस्था करनी है। इसलिए आजसू पार्टी लगातार 1932 के आधार पर स्थानीय नीति और यहां के विस्थापितों को उसका हक मिले इसके लिए विस्थापन नीति की मांग करते रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाषा और स्थानीय नीति के नाम पर सत्ता में आती है लेकिन वो बात भूल जाते है। वही झारखंड सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि आज झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां माफिया कोयला और बालू तस्करी में लगा हुआ है ऐसे में हाथ किसका है सभी जानते है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कई नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए।

Read More

एसडीओ और एसडीपीओ ने धरने पर बैठे लोगों से मिलकर उठाने का प्रयास।

एसडीओ और एसडीपीओ ने धरने पर बैठे लोगों से मिलकर उठाने का प्रयास।पप्पू वर्मा कसमार बोकारोबोकारो जिला के तेनुघाट बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह आरोही रानी के मौत के लेकर धरना पर बैठे लोगों से जाकर मुलाकात की और उन्हें धरना प्रदर्शन से उठने को कहा।अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और अति शीघ्र उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।और आप सभी को न्याय मिलेगा।वे धरना प्रदर्शन से उठ जाए क्योंकि प्रशासन अपने जांच प्रक्रिया में कोई कमी नहीं कर रही है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके उन्हें न्याय जरूर मिलेगी और आरोपियों के खिलाफ जितनी ज्यादा हो सके कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन पर बैठे संतोष नायक, मिथुन चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों ने श्री वशिष्ठ नारायण सिंह से कहा की धरणा पर उठने के लिए आपस में राय विचार कर फैसला लिया जाएगा।मगर समाचार पत्र प्रेषित तक धरना प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने धरणा से उठने का विचार नहीं बनाया। उनका कहना है कि धरना पर अनिश्चितकालीन बैठे रहेंगे जब तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव,अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथ, महासचिव वकील प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, जाहदीश मिस्त्री,रमेंद्र कुमार सिन्हा,हेमंत कुमार गुरु,बासु दे, अभिषेक कुमार मिश्रा,शैलेश चंद्र, जनार्दन प्रसाद,दिलीप कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, रतन कुमार सिन्हा,बैजनाथ शर्मा,विनोद कुमार गुप्ता, प्रहलाद महतो,पंकज कुमार सिंह,तेनुघाट पंसस चुन्नू पांडे, पंकज पाठक,संतोष काटरियार सहित कई लोग मौजूद थे।

Read More

सभी निजी – सरकारी कंपनियां एक नियमित अंतराल पर मजदूर/श्रमिक संगठनों के साथ करें बैठक: उपायुक्त

संवाद हीनता से ही समस्या कंपनियों के हाथ से निकलकर विधि व्यवस्था की चुनौती बन जाती है, कंपनी प्रबंधन मजदूरों की समस्याएं सुनें – समाधान सुनिश्चित करें शनिवार को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने जिले की सभी निजी एवं सरकारी कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने – अपने प्रतिष्ठानों में एक नियमित अंतराल पर मजदूर/श्रमिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित करें। इसका उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं, सुझावों एवं कल्याण से संबंधित मुद्दों पर संवाद स्थापित कर समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई करना है। समस्याओं के निराकरण में नहीं हो लापरवाही उपायुक्त ने कहा कि कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मजदूरों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए और उस पर संवेदनशीलतापूर्वक कार्यवाही की जाए। कहा कि किसी भी संवादहीनता से ही समस्या कंपनियों के हाथ से निकलकर विधि व्यवस्था की चुनौती बन जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन को बैठक में लिए गए निर्णयों और उठाए गए बिंदुओं की प्रोसिडिंग तैयार कर जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा। इससे प्रशासनिक स्तर पर भी पारदर्शिता एवं निगरानी बनी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर शासन स्तर से सहयोग एवं मार्गदर्शन भी मिल सकेगा। औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक है श्रमिक कल्याण उपायुक्त ने सभी औद्योगिक इकाइयों से अपील किया है कि वे अपने श्रमिकों को केवल कार्यबल के रूप में नहीं बल्कि एक भागीदार के रूप में देखें। उनके हितों की रक्षा और उनके विकास की दिशा में ठोस कदम उठाएं। इससे कंपनियों की कार्यक्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही जिले के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। जानकारी हो कि, अपने विभिन्न मांगों को लेकर आज सीटीपीएस, चंद्रपुरा में मजदूरों ने गेट जाम कर दिया था। उपायुक्त ने श्रमिक नेताओं के साथ हुए संवाद के बाद यह निर्देश सभी निजी एवं सरकारी कंपनियों के प्रबंधन को दिया।

Read More
Back To Top