Anil Kumar

अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो की चार छात्राओं का चयन आगामी 28-31 जनवरी, 2026 को भुवनेश्वर में आयोजित अस्मिता योगासना लीग (पूर्वी क्षेत्र) के लिए किया गया है। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध राष्ट्रीय संगठन योगासना भारत की ओर से उक्त प्रतियोगिता कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है। राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा अनुभा किरण व अनन्या गुप्ता, कक्षा आठ की काव्या कुमारी और सातवीं की छात्रा अनुष्का त्रिपाठी को चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से एक स्पेशल ट्रायल का आयोजन किया गया था, जिसमें उक्त चारों छात्राओं को योग-विधा में उनकी अद्भुत पकड़ और दक्षता को देखते हुए चुना गया। अपनी शारीरिक स्फूर्ति, लचीलेपन और संतुलन-युक्त प्रदर्शन से उन्होंने सबकी सराहना पाई। अब ये छात्राएं अस्मिता योगासना लीग में अपने दमखम दिखाएंगी तथा विद्यालय और इस्पातनगरी बोकारो की अस्मिता में चार चांद लगाएंगी। गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य, योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के मुख्य संरक्षक एवं बोकारो जिला योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ए. एस. गंगवार ने उक्त चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए पूर्वी क्षेत्र की आगामी अस्मिता योगासना लीग के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के सहयोग से डीपीएस बोकारो लगातार योग-विधा में अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखार रहा है। भारत की इस प्राचीन विद्या को क्रीड़ा का रूप देकर इससे बच्चा-बच्चा को जोड़ने का भागीरथ प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Read More

बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

बेरमो। नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलपिलो जंगल में बीते रात लगभग साढ़े दस बजे दो बाइक सवार चार अपराधियों ने माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक शिव कुमारी और उनके पुत्र डॉ. शिवम पर गोलीबारी की। हमले में दोनों बाल-बाल बच गए। शिव कुमारी ने बताया कि वे अपने फैक्ट्री से अपने पुत्र के साथ बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे हजारीबाग के लिए निकल रहे थे, तभी पिलपिलो जंगल के समीप दो बाइक से चार लोग पीछा करते हुए आए और उनकी चार पहिया वाहन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाकर भाग निकले। गोलियां वाहन के बीचों-बीच में लगीं, जिससे वाहन के दोनों शीशे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को बोकारो जिला के पुलिस अधीक्षक, बेरमो एसडीपीओ, बोकारो थर्मल थाना और पेंक नारायणपुर के थाना प्रभारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शिव कुमारी ने बताया कि इससे पूर्व भी कुछ लोगों द्वारा उन्हें और उनके पुत्र को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले को कांड संख्या 5/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। धारा 307, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गहन जांच की जा रही है। मौके पर एसपी बोकारो हरविंदर सिंह, बेरमो डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह, पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव सहित कई झारखंड पुलिस बल उपस्थित थे।

Read More

वेदांता ने कर्मचारियों को दिया भारत का सबसे बड़ा ₹2,500 करोड़ का इक्विटी ग्रांट

₹1 प्रति शेयर पर ESOP, 2025 में 1,200 कर्मचारियों को पहली बार मिला लाभ नई दिल्ली, 19 जनवरी 2026: भारत की अग्रणी मेटल्स, ऑयल एंड गैस, क्रिटिकल मिनरल्स, पावर एवं टेक्नोलॉजी कंपनी वेदांता लिमिटेड ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए अपने कर्मचारियों के लिए ₹2,500 करोड़ का समग्र इक्विटी ग्रांट प्रदान किया है। वर्ष 2020 के बाद से लागू एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम (ESOP) के माध्यम से यह भारत में कर्मचारियों के लिए संपत्ति सृजन की सबसे बड़ी पहलों में से एक मानी जा रही है। वेदांता की इस अनूठी योजना के तहत कर्मचारियों को ₹1 प्रति शेयर की अत्यंत न्यूनतम कीमत पर शेयर आवंटित किए गए हैं, जो देश में अब तक का सबसे कम ESOP मूल्य है। हालिया वेस्टिंग साइकिल में कंपनी के शेयर मूल्य में लगभग 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे अकेले ESOP 2022 वेस्टिंग के तहत कर्मचारियों के लिए ₹300 करोड़ से अधिक की संपत्ति का सृजन हुआ। वर्ष 2025 में वेदांता ने 1,200 कर्मचारियों को पहली बार ESOP का लाभ दिया, जिनमें फ्रेशर्स और शुरुआती करियर के युवा पेशेवर भी शामिल हैं। ESOP 2025 के अंतर्गत ₹500 करोड़ से अधिक के स्टॉक विकल्प आवंटित किए गए हैं। वेदांता का ESOP मॉडल देश के सबसे समावेशी मॉडलों में से एक है, जो प्लांट, फंक्शन और करियर स्तर पर कंपनी के लगभग 40 प्रतिशत कार्यबल को कवर करता है। कंपनी पिछले 20 वर्षों से ESOP प्रशासन में अग्रणी रही है और कर्मचारी स्वामित्व को अपनी संगठनात्मक संस्कृति का अहम हिस्सा बना चुकी है। इस योजना के अंतर्गत फ्रेशर्स और शुरुआती करियर के कर्मचारियों को तीन वर्षों की वेस्टिंग अवधि में उनके वार्षिक वेतन के लगभग 30 प्रतिशत तक का इक्विटी लाभ मिलता है। वेदांता इस तरह उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल हो गई है, जो रिकॉर्ड समय में फ्रेशर्स को ESOP प्रदान करती हैं। ESOP के माध्यम से कर्मचारियों को मिली संपत्ति ने उनके जीवन में ठोस बदलाव लाए हैं घर खरीदना, बच्चों की उच्च शिक्षा, पहली कार, परिवार की ज़रूरतों को पूरा करना और दीर्घकालिक बचत जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्य साकार हुए हैं। हिंदुस्तान जिंक में स्मेल्टिंग ऑपरेशंस के मैनेजर नीरज कुमार ने कहा, “जब मुझे अपने परिवार के लिए तुरंत पैसों की ज़रूरत थी, तब ESOP मेरे लिए सबसे बड़ा सहारा बना। सही समय पर इसका लाभ उठाकर मैं अपने परिवार का सपना पूरा कर सका। बहुत कम कंपनियां अपने कर्मचारियों को इस तरह संपत्ति बनाने का अवसर देती हैं।” बालको में क्वालिटी मैनेजमेंट के एसोसिएट जीएम एस. एम. रहमान कासिम ने कहा, “ESOP की वजह से मैं अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च बिना किसी आर्थिक तनाव के उठा पाया। यह योजना हमारे जैसे कर्मचारियों के लिए भविष्य की सुरक्षा है।” स्टरलाइट कॉपर में फाइनेंस के एसोसिएट मैनेजर नीलेश भोर ने कहा, “एक आपातकालीन स्थिति में ESOP मेरे परिवार के लिए लाइफलाइन साबित हुआ। यह सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि भरोसा है।” वेदांता की ESOP संरचना कंपनी के प्रदर्शन से जुड़ी हुई है और ऑटोमेशन, डिजिटलाइजेशन, एआई-आधारित नवाचार, संचालन उत्कृष्टता और स्थिरता जैसे भविष्य के क्षेत्रों में योगदान को मान्यता देती है। यह पहल वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के उस दृष्टिकोण को सशक्त करती है, जिसके तहत हर कर्मचारी को समान आर्थिक अवसर और विकास का अधिकार मिलना चाहिए। वेदांता भारतीय मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में प्रतिपूर्ति और कर्मचारी स्वामित्व की परिभाषा को नए सिरे से गढ़ रही है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कंपनी के विकास में योगदान देने वाले कर्मचारियों को उस मूल्य का प्रत्यक्ष लाभ मिले। वेदांता लिमिटेड के बारे में वेदांता ग्रुप क्रिटिकल मिनरल्स, मेटल्स, एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक वैश्विक अग्रणी समूह है, जिसकी मौजूदगी भारत सहित दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लाइबेरिया, यूएई, सऊदी अरब, कोरिया, ताइवान और जापान में है। वेदांता दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक, वैश्विक स्तर पर चौथी सबसे बड़ी सिल्वर उत्पादक और एल्यूमिनियम के प्रमुख उत्पादकों में शामिल है। कंपनी 2050 या उससे पहले नेट-ज़ीरो उत्सर्जन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More

रस्वती पूजा को लेकर कसमार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन सख्त

कसमार, बोकारोकसमार थाना परिसर क्षेत्र में आज सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) कसमार नरेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरस्वती पूजा श्रद्धा, शांति और भाईचारे का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द के साथ मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अश्लील गीत, भड़काऊ नारे अथवा नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पूजा समितियों से निर्धारित समय, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमों तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की।वहीं कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि पूजा के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। डीजे बजाने, नशाखोरी, जबरन चंदा वसूली एवं सड़क जाम जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शांति भंग करने वालों के विरुद्ध बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने कहा कि सरस्वती पूजा हमारी सांस्कृतिक और शैक्षणिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने सभी युवाओं और पूजा समितियों से अपील की कि वे अनुशासन और मर्यादा का पालन करते हुए पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया पर्व ही समाज को सही दिशा देता है, और इसमें सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अंत में प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से मनाने में सहयोग करें। वहीं खैराचातर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि यह सरस्वती पूजा अपने दिल के लिए पूजा रचना करती ऐसे में बच्चों को अनुशासित होकर पूजा संपन्न कराने कर कोशिश के लिए हम सभी का दायित्व बनता है मौके शांति समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे मच संचालन छोगा लाल सिंह ने किया

Read More

चास प्रखंड सभागार में झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह आयोजित

अब्दुल वाहिद खान सहित सैकड़ों आंदोलनकारी सम्मानित प्रमाण पत्र व मोमेंटो पाकर आंदोलकारियों में दिखा उत्साह, पेंशन व आरक्षण को लेकर जताई खुशीबोकारो:- बोकारो जिले के चास स्थित प्रखंड सभागार में बुधवार को दोपहर 1 बजे झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोकारो विधायक श्वेता सिंह एवं चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चास प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, उप प्रमुख मोहन चक्रवर्ती सहित प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।सम्मान समारोह के दौरान झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सैकड़ों आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इनमें झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चास नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान भी शामिल थे, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद अब्दुल वाहिद खान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा आंदोलनकारियों को दिया गया यह सम्मान उनके संघर्षों की सच्ची पहचान है। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन का लाभ मिलेगा, वहीं आने वाली पीढ़ी को नौकरी एवं शिक्षा में आरक्षण का लाभ भी सुनिश्चित होगा। आज का दिन झारखंड आंदोलनकारियों के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का दिन है। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द आंदोलनकारियों की आने वाली पीढ़ी को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण का लाभ दिया जाए, ताकि उनके संघर्ष का वास्तविक फल समाज तक पहुंचे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने झारखंड आंदोलनकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके संघर्ष को राज्य के निर्माण की मजबूत नींव बताया। समारोह का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा।

Read More

पेटरवार तेनु चौक में स्व. छत्रु राम महतो की प्रतिमा का भव्य अनावरण, कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

पेटरवार : पेटरवार तेनुचौक स्थित स्व. छत्रु राम महतो चौक में बिहार सरकार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री सह पूर्व विधायक स्व. छत्रु राम महतो की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। अनावरण समारोह में उमड़ा जनसैलाब। इस अवसर पर उनकी पत्नी पुंचू देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद , डुमरी विधायक जयराम महतो, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो , गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मंच से वक्ताओं ने स्व. छत्रु राम महतो के जीवन संघर्ष, राजनीतिक यात्रा और जनसेवा के योगदान को विस्तार से याद किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि छत्रु राम महतो जन जन का नेता थे समाज के लिए एक अहम कड़ी रहे हैं, हम चाहेंगे की युवा पीढ़ी इनके पद चिन्हों पर चलकर समाज सशक्त और विकसित हो। वक्ताओं ने कहा कि स्व. छत्रु राम महतो न केवल एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी वित्त मंत्री थे, बल्कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बनने वाले सच्चे जननेता थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और सिद्धांतों के साथ जनसेवा की मिसाल कायम की। क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके प्रयास आज भी प्रेरणास्रोत हैं।प्रतिमा की स्थापना से पेटरवार तेनुचौक को एक नई पहचान मिली है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र के रूप में कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्व. छत्रु राम महतो के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वही वक्ताओं ने कहा की संयुक्त बिहार के पूर्व वित्तराज्य मंत्री सह पूर्व विधायक व पांच बार जरीडीह और गोमिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्व छत्रु राम महतो की कृति व व्यक्तित्व का जितना भी बखान करेंगे वह सूरज को दीपक दिखाने के सामान होगा। कहा कि छत्रुराम महतो केवल एक राजनेता नहीं बल्कि लोकसेवा की जीती-जागती मिसाल थे। संयुक्त बिहार सरकार में वित्त राज्य मंत्री और गोमिया के पूर्व विधायक के रूप में उन्होंने हमेशा समाज की आवाज़ को सशक्त किया था। सबका मानना था कि यह नामकरण मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं बल्कि उस विरासत को अमर करने का संकल्प है, जिन्होंने झारखंड की जनता के लिए जीवन समर्पित किया था। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गुप्ता ने किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बविता देवी, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय, लक्ष्मण नायक, शांतिलाल जैन, असित बनर्जी, सुधीर कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, धनु लाल महतो, यदुनंदन जायसवाल, राजेश विश्वकर्मा, रवि शंकर जायसवाल, करण महतो, गोपाल महतो, नवीन महतो, मुरली नायक, महानंद महतो, पंकज कुमार सिन्हा, अहलाद महतो, जुगल महतो, चुन्नू महतो,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Read More

बरनवाल समाज का मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

बोकारो:- बुधवार को बरनवाल समाज का मिलन समारोह बोकारो सेक्टर-5 स्थित आशालता मानसरोवर गार्डन में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सदानंद प्रसाद बरन, बरन संकल्प के संपादक बालेश्वर प्रसाद, भास्कर प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर, महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष बीना बरनवाल तथा नीना नारायण उपस्थित रहीं। समारोह की अध्यक्षता बरन विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम बिहारी प्रसाद ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सचिव जय कृष्ण प्रसाद ने किया। बरनवाल युवा जागृति मंच के अध्यक्ष राजेश बरनवाल एवं महिला समिति की अध्यक्ष अलका रानी के नेतृत्व में सभी अतिथियों को शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद समाज के आराध्य महाराज अहिवरन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन राजेश बरनवाल, नेहा बरनवाल, डॉ. सुमन (अध्यक्ष आरएमबीवीएस) सहित अन्य महिलाओं ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद, कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, निरंजन प्रसाद, प्रताप कुमार, अलख बिहारी, रंजीत बरनवाल, परमानंद, संजय, मनोज, नितिन, पिंटू, संजीत, कन्हैया, प्रदीप सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। महिला समिति से निशा रानी, यशोदा, निशि परवाह, रश्मि भारती, ज्योति, रजनी, विभा, सुषमा सहित कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह के अंत में सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संकल्प दोहराया गया।

Read More

वेदांता के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, ब्रोकरेज को आगे और तेजी की उम्मीद

बोकारो।वेदांता लिमिटेड के शेयर हालिया कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। ब्रोकरेज हाउसेज़ का मानना है कि कमोडिटी कीमतों में मजबूती, आय की बेहतर दृश्यता और प्रस्तावित डीमर्जर के चलते कंपनी का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है। बेस और कीमती धातुओं में व्यापक तेजी के बीच वेदांता ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। तिमाही आधार पर एल्यूमिनियम और जिंक की कीमतों में 8–12% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि सिल्वर की कीमतों में लगभग 40% का उछाल आया है। इससे नॉन-फेरस मेटल उत्पादकों की लाभप्रदता में सुधार देखा गया है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, मौजूदा अपसाइकिल का सबसे अधिक लाभ वेदांता को मिल सकता है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि एफवाई2027ई में कंपनी के कुल ईबीआईटीए का लगभग 85% योगदान एल्यूमिनियम (~50%), जिंक (~20%) और सिल्वर (~15%) से आएगा। डीमर्जर प्रक्रिया और ऊंची कमोडिटी कीमतें कंपनी के लिए अतिरिक्त सपोर्ट प्रदान कर सकती हैं। कोटक का कहना है कि पांच इकाइयों में डीमर्जर की प्रक्रिया 4 क्यूएफवाई26ई में शुरू होकर 1क्यूएफवाई27ई तक पूरी हो सकती है। एल्यूमिनियम और पावर डिवीजन में बेहतर मल्टीपल्स के चलते वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज ने एफवाई2027ई के लिए ईबीआईटीएअनुमान 8.7% और एफवाई2028ई के लिए 6.9% बढ़ाया है। वेदांता का फेयर वैल्यू ₹780 आंका गया है, जबकि स्पॉट कीमतों के आधार पर यह ₹965 तक जा सकता है।वहीं, न्यूवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी वेदांता पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, मेटल कीमतों में तेजी और ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते कंपनी का तिमाही प्रदर्शन मजबूत रह सकता है। अनुमान है कि ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर करीब 28% बढ़ सकता है, जिसका नेतृत्व एल्यूमिनियम और जिंक सेगमेंट करेंगे, जबकि ऑयल एंड गैस सेगमेंट में कुछ नरमी रह सकती है। न्यूवामा के अनुसार, औसत एलएमई एल्यूमिनियम और जिंक कीमतें क्रमशः यूएसडी 2,829 प्रति टन और यूएसडी 2,166 प्रति टन तक पहुंच चुकी हैं, जबकि सिल्वर की कीमत यूएसडी 55.5 प्रति औंस रही है।

Read More

स्लग- भूत पूर्व विधायक गैर हरिजन का निधन,राजनितिक गोलियारी में मातम

चंदनकियारी:भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बिहार राज्य के चंदनकियारी विधानसभा के भूत पूर्व विधायक गौर हरिजन का निधन हो गया हैं।‌ भुत पूर्व विधायक बहुत दिनों से विधायक बीमार चल रहे थें। उम्र भी काफी हो चुका था। भुत पूर्व विधायक के निधन सें राजनितिक गोलियारों में सनसनी फैल गया हैं। निधन का समाचार क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद एवं पीड़ा दायक है। गौर हरिजन दलित समाज सें एक कर्मठ – ईमानदार और स्वच्छ स्वच्छ छवि के नेता माने जाते थे। बत्ता दे कि गौर हरिजन एक बार बीजेपी के टिकट सें विधायक बने थे। एवं दूसरी बार बीजेपी छोड़कर वंनाचल काग्रेस के टीकट सें विधायक बने थें। बाद में फिर सें बीजेपी में शामिल हो गए थें। उनका पैतृक गांव बरमसिया ओपी क्षेत्र के कोरिया हरिजन टोला में था। अपने गृह आवास पर निधन हुआ हैं।

Read More

जंगली सियार ने अचानक पांच साल के बच्चे पर किया हमला

चतरोचट्टी ।गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के गरहवाटांड गांव में गुलाबी महतो के पांच वर्षीय बच्चा बासु कुमार पर सियार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गई। सियार ने बच्चा के हाथ और कमर को बुरी तरह काट डाला, जिससे वह लहूलुहान हो गई। वही पर रंजित कुमार महतो ने उसी को बीच बचाव के लिये गया,तो उसी के ऊपर हमला कर दिया । घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया अस्पताल ले गये।पीड़ित बच्चा के पिता गुलाबी महतो ने बताया मै अपने सपरिवार सब अपने घर के अंदर मे था तो उसी वक्त मेरा बेटा घर के बाहर मे बैठ कर खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक एक जंगली सियार गांव में घुस आया। मौका पाकर उसने बच्चा के हाथ पर जोरदार हमला कर दिया।कमर के पास भी चोट आई है बच्चे के एक तरफ के हाथ को बुरी तरह चबा लिया। ग्रामिणों की हो हल्ला करने पर चीख सुनकर दौड़े तो सियार भाग गया।इस संबंध में चतरोचट्टी वन बीट वनरक्षी विकास कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद ही उचित मुआवजा के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी ।

Read More
Back To Top