चतरोचट्टी ।गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के गरहवाटांड गांव में गुलाबी महतो के पांच वर्षीय बच्चा बासु कुमार पर सियार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गई। सियार ने बच्चा के हाथ और कमर को बुरी तरह काट डाला, जिससे वह लहूलुहान हो गई। वही पर रंजित कुमार महतो ने उसी को बीच बचाव के लिये गया,तो उसी के ऊपर हमला कर दिया । घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया अस्पताल ले गये।पीड़ित बच्चा के पिता गुलाबी महतो ने बताया मै अपने सपरिवार सब अपने घर के अंदर मे था तो उसी वक्त मेरा बेटा घर के बाहर मे बैठ कर खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक एक जंगली सियार गांव में घुस आया। मौका पाकर उसने बच्चा के हाथ पर जोरदार हमला कर दिया।कमर के पास भी चोट आई है बच्चे के एक तरफ के हाथ को बुरी तरह चबा लिया। ग्रामिणों की हो हल्ला करने पर चीख सुनकर दौड़े तो सियार भाग गया।इस संबंध में चतरोचट्टी वन बीट वनरक्षी विकास कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद ही उचित मुआवजा के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी ।










Leave a Reply