The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

बरनवाल समाज का मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
January 21, 2026
बरनवाल समाज का मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन


बोकारो:- बुधवार को बरनवाल समाज का मिलन समारोह बोकारो सेक्टर-5 स्थित आशालता मानसरोवर गार्डन में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सदानंद प्रसाद बरन, बरन संकल्प के संपादक बालेश्वर प्रसाद, भास्कर प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर, महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष बीना बरनवाल तथा नीना नारायण उपस्थित रहीं। समारोह की अध्यक्षता बरन विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम बिहारी प्रसाद ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सचिव जय कृष्ण प्रसाद ने किया। बरनवाल युवा जागृति मंच के अध्यक्ष राजेश बरनवाल एवं महिला समिति की अध्यक्ष अलका रानी के नेतृत्व में सभी अतिथियों को शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद समाज के आराध्य महाराज अहिवरन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन राजेश बरनवाल, नेहा बरनवाल, डॉ. सुमन (अध्यक्ष आरएमबीवीएस) सहित अन्य महिलाओं ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद, कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, निरंजन प्रसाद, प्रताप कुमार, अलख बिहारी, रंजीत बरनवाल, परमानंद, संजय, मनोज, नितिन, पिंटू, संजीत, कन्हैया, प्रदीप सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। महिला समिति से निशा रानी, यशोदा, निशि परवाह, रश्मि भारती, ज्योति, रजनी, विभा, सुषमा सहित कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह के अंत में सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संकल्प दोहराया गया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • वेदांता में STEM भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक, 50% भर्ती का लक्ष्य

    वेदांता में STEM भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक, 50% भर्ती का लक्ष्य

    February 10, 2026
  • चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

    चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

    February 6, 2026
  • परीक्षा पे चर्चा 2026 : पीएम मोदी से डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर

    परीक्षा पे चर्चा 2026 : पीएम मोदी से डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर

    February 6, 2026
  • सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों से राज्यपाल का संवाद,

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों से राज्यपाल का संवाद,

    February 6, 2026
  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • वेदांता में STEM भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक, 50% भर्ती का लक्ष्य

    वेदांता में STEM भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक, 50% भर्ती का लक्ष्य

    February 10, 2026
  • चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

    चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

    February 6, 2026
  • परीक्षा पे चर्चा 2026 : पीएम मोदी से डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर

    परीक्षा पे चर्चा 2026 : पीएम मोदी से डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर

    February 6, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (490)
  • Delhi (3)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (818)
  • Kodarma (2)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (52)
Scroll to Top
%d