Anil Kumar

कुंदरू मे मुखिया किसुन ने 63 केवी नई ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया

 सूचना मिलते ही 24 घंटा में मुखिया किसुन ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया रजरप्पा। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुंदरु कला पंचायत अंतर्गत झारखंड स्कूल के समीप पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, बिजली गुल हो जाने से ग्रामीण काफी परेशान थे, मौके पर पंचायत के मुखिया किशन राम मुंडा को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई और मुखिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटा के अंदर 63 के वी नई ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को दिया इस मौके पर शुक्रवार को मुखिया द्वारा नया ट्रांसफर का नारियल फोड़ कर और  विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी का हमेशा सोच रहा है ग्रामीणों के समस्या को समाधान करना पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण विद्युत ताप होने के चलते काफी परेशानी में थे आजसू पार्टी हमेशा ग्रामीणों की सेवा के लिए तत्पर रही है और निरंतर गांव के विकास के लिए कार्य करते रहेगी.। इस मौके पर  उप मुखिया मोहराय महतो, रामकुमार कश्यप चोरट महतो  कामेश्वर महतो भीम महतो मेघनाथ महतो  प्रदीप नायक सुदन महतो शेखर महतो अर्जुन केसरी छोटू महतो माला महतो,राजेंद्र महतो श्याम कुमार सिंहा गौरी शंकर मिश्रा शीतल महतो मित्तल महतो संदीप कुमार देवचरण महतो अनु लाल महतो प्रेम महतो सुमित कुमार भोकाल महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Read More

बारलोंग के कुंदर खुर्द में सूचना पेनियोर सेंटर का उद्घाटन हुआ

 ग्रामीण महिलाएं तकनीकी युग मे डिजिटलरूप से होंगी सशक्त: मुखिया रेखा देवी रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के बारलोंग पंचायत अंतर्गत कुंदरू खुर्द मे डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन एवं डेनस्टू प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में बारलोंग एवं बोंगासोरी गांव में महिला सूचना पेनियोर सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सूचना पेनियोर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  मुखिया रेखा देवी एवं किशुन राम मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कुंदरूकला मुखिया किसुन राम मुंडा ने  कहा,”यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल द्वार साबित होगा। इससे न केवल महिलाएं डिजिटल रूप से सशक्त होंगी, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। यह एक आत्मनिर्भर समाज की दिशा में सशक्त पहल है। इस केंद्र के माध्यम से लगभग 1200 ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण व्हाट्सएप जैसे सरल डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए उनके मोबाइल फोन पर ही प्रदान किया जाएगा, जिससे महिलाएं सरकारी सेवाओं, आधार अपडेट, बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं तक सहज पहुंच बना सकें।सूचना पेनियोर आशा कुमारी ने बताया, “हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं अपने मोबाइल के माध्यम से ही डिजिटल दुनिया से जुड़ें। हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डिजिटल उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दे रहे हैं।”प्रशिक्षण के प्रमुख विषय डिजिटल साक्षरता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मीडिया सूचना साक्षरता मोबाइल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा सरकारी योजनाएं । रामगढ़ जिले में 5 केंद्र, 6000 महिलाएं डिजिटल रूप से होंगे सशक्त डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन के जिला समन्वयक सुरेश राम ने बताया कि रामगढ़ जिले में अब तक 5 सूचना पेनियोर केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं-जिनमें दुलमी क्षेत्र में 3 और रामगढ़ प्रखंड में 2 केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 6000 से अधिक महिलाओं को डायरेक्ट  डिजिटल क्रिटिकल लिटरेसी, वित्तीय समावेशन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है।उन्होंने यह भी बताया कि इन महिलाओं को AI युवा कार्यक्रम से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे वे भविष्य में डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ करियर और आजीविका के नए अवसरों के लिए तैयार हो सकें। दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए भी पहल इस केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को भी डिजिटल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित  उपमुखिया मोहरा  महतो , बाबूराम बेदिया , दिगम्बर मुंडा ,नीतू देवी, फूलकुमारी देवी , देनवंति देवी ज्योति देवी मंजू देवी , पूनम देवी ,ललिता देवी , रूपांजलि कुमारी ,बिंदु कुमारी , सरिता देवी  हरिलाल महतो ,नेहा कुमारी , सहित कई शामिल थे।

Read More

झारखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी नोडल ऑफिसर नें नेशनल ऑप्टिकल्स डॉक्टर चेम्बर का किया विधिवत उद्घाटन।

रामगढ़।चितरपुर बस स्टैंड स्थित नेशनल ऑप्टिकल्स डॉक्टर चैम्बर का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस दौरान मुख्यरूप से मौजूद झारखण्ड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के नोडल ऑफिसर डॉ मनोज कुमार अगाड़िया  को संचालक डॉ सैफी आलम नें बुके देकर स्वागत किया इसके उपरांत उन्होंने अन्य अतिथीयों के साथ फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि नें कहा की ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में आधुनिक मशीनों के साथ लोगों के आंखों की जाँच निशुल्क की जाएगी ये एक नेक और बेहतर उद्देश्य है जिसका लाभ आसपास के ग्रामीण उठा सकेंगे।इधर डॉ सैफी आलम नें कहा की 2017 से लगातार इस क्षेत्र को सेवा दे रहा हूँ और अब आधुनिक मशीनों से पूरेछः महीने आने वाले सभी नेत्र रोगियों का निशुल्क जाँच किया जाएगा।आगे बताया की ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को आंखों के प्रति जागरूकता के साथ उनके सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर जागरूक करते हुए उन्हें लाभ पहुंचाने का एकमात्र उद्देश्य है।मौके पर एमडी आलम,आमिर आलम,मंगल दांगी,गौतम दांगी,जहांगीर आलम,आदित्य तिवारी,सुनीता देवी,साजदा खातून,रेखा देवी,निखत प्रवीण,देवव्रत,पवन मालाकार,इमरान सहित कई मौजूद थे।

Read More

कैथा रथ मेला में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

रथ यात्रा मे मंत्री योगेंद्र, सांसद मनीष, सांसद चंद्रप्रकाश, विधायक ममता व डुमरी विधायक जयराम टाइगर पहुँचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नवनिर्मित रथ का फीता काटकर उद्घाटन किया जगन्नाथ स्वामी झारखण्ड मे सुख- समृद्धि-हरियाली और खुशहाली दे: सांसद मनीष रजरप्। रामगढ़ जिला का सुप्रसिद्ध रथ मेला  कैथा रामगढ़ मे प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष में भी आयोजन किया गया। आषाढ़ महीना के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को रथ मेला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता एवं उत्पाद मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो विशिष्ट अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी रामगढ़ विधायक ममता देवी डुमरी विधायक जयराम टाइगर मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी अतिथियों ने महाप्रभु भगवान जगन्नाथ स्वामी का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के पश्चात अतिथियों के द्वारा महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया, रामगढ़ जिला का कैथा रथ यात्रा मेला ऐतिहासिक है पिछले 76 वर्षों से ग्रामीणों द्वारा आयोजन किया जा रहा और प्रत्येक वर्ष बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है जहाँ रामगढ़ सहित पास पड़ोस से हज़ारों हज़ार की संख्या मे श्रद्धालू पहुंचते है भगवान जगन्नाथ स्वामी का दर्शन कर पूजा अर्चना करते है महप्रभु जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि विधान से पूजा कर अपनी जीवन की सुखमय के लिए मनोकामनायें करते है। जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भागवत नारायण चटर्जी के द्वारा पूजा अर्चना कराया गया एवं उपस्थित उमड़ी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया गया।  भगवान जगन्नाथ स्वामी क्षेत्र मे राज्य के सुख समृद्धि और प्रगति की कामना किये  :मंत्री योगेंद्र प्रसाद रथ मेला के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि  पूरे झारखण्ड मे भगवान जगन्नाथ स्वामी सुख शांति और प्रगति के प्रति निरंतर आशीर्वाद दे। मंत्री योगेंद्र ने 35 वर्षों के बाद नवनिर्मित रथ का फीता काटकर उद्घाटन किया।  विशिष्ट अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ हज़ारीबाग मे सुख समृद्धि हरियाली और खुशहाली बना रहे, क्षेत्र में भगवान महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी प्रदान करें क्षेत्र की उन्नति हो अच्छी बारिश हो पूरा रामगढ़ जिला मैं खुशी का माहौल बना रहे यही कामना किया गया, रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि रथ मेला बहुत ही ऐतिहासिक मेला है और बड़े ही भव्य तरीके से मनाने की आवश्यकता है मेला आयोजन होने से आपस में प्रेम भाव और सद्भावना बना रहता है आपस में मिलजुल कर सुखद आनंद का अनुभव करते हैं। इस मौके पर जे एलकेएम के सुप्रीमो डुमरी विधायक जयराम महतो टाइगर भी शामिल हुए, मंत्री सांसद विधायक के द्वारा बारी बारी से स्टॉल मे महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया, रथ मेला आयोजन समिति के द्वारा मेला में सभी उपस्थित अतिथियों को बुके देकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा धार्मिक संस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल,मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष हंसपाल महतो उर्फ़ सुदर्शन सचिव संतोष महतो, कोषाध्यक्ष कुलदीप महतो, ध्यान चंद महतो, मुख्य संरक्षक देवधारी महतो, संजय करमाली, माधव करमाली, सुरेश करमाली, राजन महतो अशेश्वर,छोटेलाल पंकज, धमेन्द्र रंजीत, संजय, रूपेंद्र, परितोष कृष्णा, विक्की,अजय, प्रेम कुमार  सोमनाथ,चुनीलाल,राजकुमार,सहित कई का योगदान रहा।

Read More

नगर स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

धनबाद।नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में झमाडा कार्यालय के सभागार में नगर स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शहर के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सभी विभागों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय को मजबूत करना था। बैठक में सभी विभागों को अर्श क्लिनिक की जानकारी देने, एनसीडी पोर्टल से जुड़े सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देने, सभी स्वास्थ्यकर्मियों को गुणवत्ता प्रमाणन के नियमों के अनुसार प्रशिक्षित करने, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के लिए ड्यूटी रोस्टर तैयार करने, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 11 जुलाई से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए सभी योग्य दंपतियों की सूची बनाकर और सर्जनों का रोस्टर तय कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को भेजने, सभी कार्यों को समय पर पूरा करने और निगरानी करने के लिए एक कोर समिति बनाने, डोमपाड़ा, हीरापुर, भूली व झरिया के अटल मोहल्ला क्लिनिक, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी और राजबाड़ी में जरूरी मरम्मत कराने सहित अन्य निर्णय लिए गए।बैठक में सभी विभागों ने मिलकर समयबद्ध तरीके से कार्य करने और परस्पर सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया।बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के एसएमओ डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ रोहित गौतम, डॉ. मंजू दास, डॉ. अनीता चौधरी, डॉ. मिहिर कुमार, विमला देवी, पीएसआई इंडिया के प्रबंधक प्रेम कुमार, रुपेश कुमार, पूजा गुप्ता, बिनय कुमार यादव, अनित कुमार चौबे, हरी गोपाल महतो, कुश कुमार सहित अर्बन हेल्थ टीमों के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हुए।

Read More

कतरास में शोभायात्रा के साथ 9 दिवसीय मां कामाख्या चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

कतरास। श्री श्री मां कामाख्या चंडी महायज्ञ की शुरुआत गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। नरमेदश्वर मंदिर से निकली यह शोभायात्रा सूर्यमंदिर होते हुए पंचगढ़ी बाजार स्थित केशलपुर रोड के श्री दुर्गा पूजा मैदान पहुंची, जहां नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।इस ऐतिहासिक और अद्भुत कलश यात्रा में 551 कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर सहभागिता की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। आयोजन समिति के अनुसार, यह यज्ञ धनबाद में पहली बार आयोजित हो रहा है।पंडित राज बिहारी शर्मा ने बताया कि यह अलौकिक यज्ञ सनातन धर्म की एकता को सशक्त करेगा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजू द्वारा किया जाएगा। महायज्ञ 26 जून से प्रारंभ होकर 4 जुलाई को भव्य महाभंडारे के साथ संपन्न होगा।इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भाजपा जिला उपाध्यछ चंद्रशेखर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुवे।मौक़े पर अजय साव, महेश पासवान, भरत शर्मा, बेबी देवी, वीणा देवी, किरण देवी, ममता देवी, कृति कुमारी, संजना कुमारी समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Read More

नगर स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

धनबाद।नगर आयुक्त रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में झमाडा कार्यालय के सभागार में नगर स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शहर के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सभी विभागों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय को मजबूत करना था। बैठक में सभी विभागों को अर्श क्लिनिक की जानकारी देने, एनसीडी पोर्टल से जुड़े सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देने, सभी स्वास्थ्यकर्मियों को गुणवत्ता प्रमाणन के नियमों के अनुसार प्रशिक्षित करने, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के लिए ड्यूटी रोस्टर तैयार करने, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 11 जुलाई से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए सभी योग्य दंपतियों की सूची बनाकर और सर्जनों का रोस्टर तय कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को भेजने, सभी कार्यों को समय पर पूरा करने और निगरानी करने के लिए एक कोर समिति बनाने, डोमपाड़ा, हीरापुर, भूली व झरिया के अटल मोहल्ला क्लिनिक, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी और राजबाड़ी में जरूरी मरम्मत कराने सहित अन्य निर्णय लिए गए।बैठक में सभी विभागों ने मिलकर समयबद्ध तरीके से कार्य करने और परस्पर सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया।बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के एसएमओ डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ रोहित गौतम, डॉ. मंजू दास, डॉ. अनीता चौधरी, डॉ. मिहिर कुमार, श्रीमती विमला देवी, पीएसआई इंडिया के प्रबंधक प्रेम कुमार, रुपेश कुमार, पूजा गुप्ता, बिनय कुमार यादव, अनित कुमार चौबे, हरी गोपाल महतो, कुश कुमार सहित अर्बन हेल्थ टीमों के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हुए।

Read More

अंतरराष्ट्रीयमादक एंटी ड्रग्स डे पर मादक पदार्थों का सेवन न करने की ली शपथ

कतरास।टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय एंटी ड्रग्स डे मनाया गया। इस अवसर पर टाटा की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. निधि सिन्हा ने बच्चों कहा कि जीवन बहुत बहुमूल्य है। किसी भी प्रकार के नशे से बचना बच्चों के साथ साथ अभिभावकों के लिए भी अति आवश्यक है। विद्यालय के शिक्षकों ने नाटक के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। साथ ही मादक पदार्थों का सेवन न करने के लिए प्रधानाचार्य, शिक्षक- शिक्षिकाओं और बच्चों ने शपथ भी ली।मौके पर प्रधानाचार्य चंद्रानी बनर्जी, नमिता सिंह, उर्मि कर्मकार, कावेरी राय, पी राय , नेहा सिंह, अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार राय आदि उपस्थित थे।

Read More

उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी द्वारा सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी श्री सुरेश प्रसाद वर्णवाल द्वारा सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है । इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि शंकरडीह के ग्रामीणों ने आवेदन दिया था की शंकरडीह मोज़े के खाता नंबर 83 प्लॉट नंबर 764 रकवा 1.16 एकड़ पर किसी के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। अंचल अधिकारी ने इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए प्रभारी अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह राजस्व उप निरीक्षक विजय कुमार, अंचल अमीन राजकुमार आदि अपने पूरे दल बल के साथ प्लॉट पर पहुंचकर बुलडोजर लगाकर प्लॉट को मुक्त किया।वही अंचल अधिकारी ने पूर्वी टुंडी अंचल वासियों को यह निर्देश दिया की कोई भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करे नहीं तो उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read More

कुड़माली छात्र संगठन की बैठक में 15 जुलाई को पैदल मार्च निकालने का निर्णय

धनबाद।कुड़माली छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं की बैठक गुरुवार को बलियापुर स्थित स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की समाधि स्थल पर हुई। इस दौरान बीबीएमकेयू धनबाद में कुड़माली भाषा को स्नातकोत्तर एवं बीएड में शामिल करने की मांग की ग ई। उक्त मांगों को लेकर 15 जुलाई को बलियापुर स्थित विनोद धाम से बीबीएमकेयू धनबाद तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिवाकर महतो, कार्तिक महतो, मुकेश महतो, मोनू महतो, दिनेश महतो, संजू कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, विश्वजीत महतो, निशा कुमारी, सुनीता कुमारी आदि थे।

Read More
Back To Top