ग्रामीण महिलाएं तकनीकी युग मे डिजिटलरूप से होंगी सशक्त: मुखिया रेखा देवी
रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के बारलोंग पंचायत अंतर्गत कुंदरू खुर्द मे डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन एवं डेनस्टू प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में बारलोंग एवं बोंगासोरी गांव में महिला सूचना पेनियोर सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सूचना पेनियोर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुखिया रेखा देवी एवं किशुन राम मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कुंदरूकला मुखिया किसुन राम मुंडा ने कहा,”यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल द्वार साबित होगा। इससे न केवल महिलाएं डिजिटल रूप से सशक्त होंगी, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। यह एक आत्मनिर्भर समाज की दिशा में सशक्त पहल है।
इस केंद्र के माध्यम से लगभग 1200 ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण व्हाट्सएप जैसे सरल डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए उनके मोबाइल फोन पर ही प्रदान किया जाएगा, जिससे महिलाएं सरकारी सेवाओं, आधार अपडेट, बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं तक सहज पहुंच बना सकें।सूचना पेनियोर आशा कुमारी ने बताया, “हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं अपने मोबाइल के माध्यम से ही डिजिटल दुनिया से जुड़ें। हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डिजिटल उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दे रहे हैं।”प्रशिक्षण के प्रमुख विषय डिजिटल साक्षरता
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मीडिया सूचना साक्षरता
मोबाइल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा
सरकारी योजनाएं ।
रामगढ़ जिले में 5 केंद्र, 6000 महिलाएं डिजिटल रूप से होंगे सशक्त डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन के जिला समन्वयक सुरेश राम ने बताया कि रामगढ़ जिले में अब तक 5 सूचना पेनियोर केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं-जिनमें दुलमी क्षेत्र में 3 और रामगढ़ प्रखंड में 2 केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 6000 से अधिक महिलाओं को डायरेक्ट डिजिटल क्रिटिकल लिटरेसी, वित्तीय समावेशन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है।उन्होंने यह भी बताया कि इन महिलाओं को AI युवा कार्यक्रम से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे वे भविष्य में डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ करियर और आजीविका के नए अवसरों के लिए तैयार हो सकें।
दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए भी पहल
इस केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को भी डिजिटल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित उपमुखिया मोहरा महतो , बाबूराम बेदिया , दिगम्बर मुंडा ,नीतू देवी, फूलकुमारी देवी , देनवंति देवी ज्योति देवी मंजू देवी , पूनम देवी ,ललिता देवी , रूपांजलि कुमारी ,बिंदु कुमारी , सरिता देवी हरिलाल महतो ,नेहा कुमारी , सहित कई शामिल थे।








Leave a Reply