Anil Kumar

बोकारो मे पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

बोकारो : गुरुवार को जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के हिरटांड़ जाने वाले रास्ते में स्थित एक पुलिया के नीचे से एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे नहाने के दौरान डूबने का मामला मान रही है। घटनास्थल के पास मृतक के कपड़े बरामद हुए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक नहाने के लिए पानी में उतरा था और गहराई या अन्य कारणों से डूब गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में जाकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। बोकारो में इस तरह की डूबने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या किसी साजिश के तहत हत्या। बलीडीह थाना ए एस आई समीर कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More

 Zoom मीटिंग के माध्यम से जिला के सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्षो एवं पर्यवेक्षको की बैठक संपन्न

धनबाद।जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आज ZOOM मीटिंग के माध्यम से जिला के सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्षो और पर्यवेक्षको की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में संगठन सृजन के तहत सभी प्रखंड, नगर, मंडल और पंचायत में कमिटी गठन की जानकारी लिया गया। प्रखंड नगर में संगठन कार्य पुरा हो चुका है इसलिए प्रखंड नगर मंडल में नियुक्ति पत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच कैंप लगाकर देना है। इसकी शुरुआत कल झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा नेहरू पार्क झरिया में दिया जाएगा। बैठक मे सभी प्रखंड नगर में संविधान बचाओ रैली करने कि निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि दिनांक 11 जून 2025 को विवाह भवन लुबी सर्कुलर रोड धनबाद मे सैनिको के सम्मान मे आयोजित जय हिंद सभा में भारी संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्षों को यह निर्देशित किया गया है कि संगठन सृजन के कार्य में तेजी लावें। जिलाध्यक्ष ने कहा आदरणीय श्री राहुल गांधी जी मार्ग दर्शन में कांग्रेस मजबूत हो रही है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्ष को JPCC के एप से जुड़ना है उक्त उप पर अपने जिला और प्रखंड नगर में किए गए कार्यक्रम की जानकारी निश्चित समय पर साझा करना है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कांग्रेस में संगठन मजबूती के लिए अनुशासन जरूरी है। ZOOM बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवक्ता धनबाद प्रखण्ड प्रवेक्षक शमशेर आलम,

Read More

आर के कोल माइंस में स्थानीय  नियोजन और HPC लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

कतरास।कतरास के सालनपुर बीसीसीएल एरिया-4 में गुरुवार को आरके कोल माइंस जीकेसी कोलियरी में श्रमिकों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कामकाज ठप कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए HPC हाई पावर कमेटी के नियम लागू करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और श्रमिकों के शोषण को रोकने की मांग की। आरके कोल माइंस में कार्यरत श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा HPC के दिशा-निर्देशों को लागू नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें उचित वेतन नहीं मिल रहा और न्यूनतम मजदूरी में काम कराया जा रहा है। जब की HPC के दिशा निर्देश में कुछ और की लिखा हुआ है लेकिन उन्हें सही वेतन नही मिल रहासमाजसेवी अर्जुन महतो ने बताया कि प्रबंधन बाहरी लोगों को रोजगार दे रहा है जबकि स्थानीय युवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय  युवक रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर है और बाहरी लोगों को यहां पर नियोजन दे रहा है जो यहां के युवाओं के साथ कम्पनी भेदभाव के रही।इस संबंध में जब प्रबंधन से बात की गई, तो  Rk  कोल माइंस GKC कोलियरी  मैनेजर मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें बंदी की पूर्व सूचना नहीं थी और वे कारणों की जानकारी ले रहे हैं।  वहीं उन्होंने ने कहा कम्पनी में नियुक्ति  यहां के स्थानीय नेताओं द्वारा  दिया जाता है विधायक के भी 10 से अधिक लड़के कंपनी में कार्यरत हैं । इससे ये सवाल जाहिर होता है कि  नेताओं के आदेश से कंपनी में मजदूरों को  रखा जाता है जो काफी गंभीर विषय हैं ।जब इस संबंध में RK माइनस के प्रोजेक्ट हेड RP  पांडेय से बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि अभी कम्पनी शुरुआती दौर में है और कोयला निकालने का काम चालू नहीं हुआ है कामकाज बाधित होने से खदान में रखी मशीन प्रभावित होगी जिससे कि कंपनी को भविष्य नुकसान हो सकता है उनसे जब एचपीसी का संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब देकर टाल दिया। बंदी की सूचना मिलते ही रामकनली ओपी प्रभारी संतोष रवि अपने दल बदल के साथ कंपनी के क्षेत्र में मौजूद थे और स्थिति को अपने नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रहे थे।

Read More

टमाटर लदी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर घायल

धनबाद।राजगंज थाना क्षेत्र के एनएच-32 स्थित धारकिरो में गुरुवार को टमाटर से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ड्राइवर जख्मी हो गया है, जबकि वैन में लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर बिखरे टमाटरों को उठाने लगे। इसी बीच  राजगंज पुलिस वहां पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।जख्मी चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले आई है। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

Read More

धार्मिक स्थलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं  विधायक।शत्रुघ्न महतो

कतरास।वर्षों से कैलुडीह छाताबाद के प्रबुद्धजनों द्वारा सती माता का मंदिर का जिन्नोद्वार के निमित्त बाघमारा के लोकप्रिय विधायक  शत्रुघ्न महतो से माँग रखे थे। गुरुवार को बाघमारा के लोकप्रिय विधायक शत्रुघ्न महतो धार्मिक आस्था पर संपूर्ण समर्पण देते हुए बीसीसीएल एरिया 3 के जीएम के साथ सती देवी माता मंदिर के जन्नोद्वार का आधारशिला रखे।  विधायक  विधिवत पूजन कर नारियल फोड़कर सती देवी मंदिर का नव निर्माण हेतू सभी पदाधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित हुए ,इस नेक कार्य के लिए सभी प्रबुद्धजनों ने  विधायक  का आभार व्यक्त किमौके पर भाजपा नेता आनंद यादव, दिलीप यादव, चंदन यादव संग सैकड़ो प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Read More

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने  ब्लॉक 2  महाप्रबंधक से HPC वेतन एवं  शेष कर्मियों की नियोजन की मांग को लेकर वार्ता की

बाघमारा। विधायक शत्रुघ्न महतो  डुमरा स्थित ब्लॉक 2 क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर BCCL के ब्लॉक 2 क्षेत्र के मधुबन कोलवाशरी में संचालित चेन्नई राधा वर्कर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों को HPC वेतन एवं शेष कर्मियों के नियोजन की मांग को लेकर ब्लॉक 2 महाप्रबंधक से वार्ता की।  विधायक श्री महतो ने स्पष्ट किया कि मजदूरों को उनका उचित हक मिलना चाहिए और वर्षों से सेवा दे रहे श्रमिकों के साथ न्याय होना अनिवार्य है। वार्ता के पश्चात ब्लॉक-2 क्षेत्र के महाप्रबंधक ने विधायक जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

Read More

वृहद पौधा रोपण से उत्पन्न करें कार्बन क्रेडिट – उपायुक्त

धनबाद।कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने के लिए वृहद पौधारोपण करें। इसकी शुरुआत धनबाद नगर निगम एवं आईआईटी आईएसएम कुछ योजनाएं लेकर कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक से सड़क बनाएं। भरावक्षेत्र वाली भुमि (लैंडफिल साइट) को पार्क या अर्बन फॉरेस्ट्री में विकसित करें।उपरोक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धनबाद नगर निगम एवं आईआईटी आईएसएम के डिपार्मेंट ऑफ एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा स्वच्छ हवा के लिए नवाचार पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।उपायुक्त ने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। धनबाद जिले में पानी की समस्या है। इसे दूर करने के लिए जल संरक्षण की योजनाएं भी शुरू होनी चाहिए। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ ठोस करने की जरूरत है। आईआईटी आईएसएम इसके लिए सक्षम है। संस्थान के विशेषज्ञ एवं छात्रों में कुछ नया करने का जुनून है। पर्यावरण अनुकूल नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाएं। जिला पशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।उपायुक्त ने कहा कि वायु प्रदूषण कम करने की दिशा में जिला प्रशासन का ध्यान केंद्रित रहेगा। शहरी क्षेत्र में लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा। पौधारोपण और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा ने कहा कि नगर निगम ने प्रदूषण रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। वायु गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में पांच अमृत पार्क का विकास किया है। सड़कों पर पानी का छिड़काव हो रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार हुआ है। लोगों को सुखा एवं गीला कचरा घरों में ही अलग करने का अनुरोध किया है। शहर से अतिक्रमण हटाने का भी प्रयास जारी है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई है।कार्यक्रम को आईआईटी आईएसएम के प्रोफेसर आलोक सिन्हा, डॉ. सुरेश पांडियन एलुमलाई, प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह, आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर शरद गोखले, आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर आदित्य कुमार पात्रा तथा असार के श्री मुन्ना झा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने जिले में वायु प्रदूषण कम करने, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए अपने-अपने सुझाव व्यक्त किए।अपने संबोधन से पूर्व उपायुक्त तथा मंचासीन अतिथियों ने “टिकाऊ खनन के माध्यम से वायु गुणवत्ता में सुधार” (इंप्रूविंग एयर क्वालिटी थ्रू सस्टेनेबल माइनिंग) नामक पुस्तक का विमोचन किया।मौके पर निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, अपर नगर आयुक्त श्री कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

धनबाद जिले में 30 शैक्षणिक केंद्रों में समर कैंप अभियान का शुभारंभ किया गया

धनबाद।झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट महूदा द्वारा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों के लिए समर कैंप अभियान का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने बताया कि धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फिलहाल 30 शैक्षणिक केंद्र बनाकर इसकी शुरुआत कि गई है। आगे 50 शैक्षणिक केंद्र बनाने का लक्ष्य है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए एक लक्षित समर कैंप उन छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है जो कक्षा-6 में प्रवेश करने वाले हैं और जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान सीखने की कमी का सामना किया है।वैसे बच्चों के लिए ग्रीष्मावकाश एक उपयुक्त अवसर है। एक साल में लगभग 11 महीने बच्चों को सिखाने की जिम्मेवारी स्कूलों की होती है। जरूरी है कि साल में कम से कम एक महीना की प्रॉपर जिम्मेवारी समुदाय भी लें।इस दौरान बच्चों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने का समय मिल सकता है।इस कैंप में टीचिंग एट द राइट लेवल विधि से उन छात्रों को तेजी से सीखने में मदद मिल सकती है, जो अपने ग्रेड-स्तर से थोड़ा पीछे हैं।कैंप की खासियत है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति बच्चों को सीखने-सिखाने में सामुदायिक सहभागिता और समूह शिक्षण को प्रोत्साहित करती है।कैंप के मुख्य उद्देश्यः खेल, कहानी एवं प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों में बुनियादी पढ़ने और समझने की क्षमता को बढ़ाना।मजबूत विश्लेषणात्मक और गणितीय कौशल का विकास ।समर कैंप के लिए टारगेट ग्रुप के बच्चे कौन होंशैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6 के वैसे बच्चे जिनको पढ़ने-लिखने में कठिनाई हो रही है।

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने किया पौधारोपण

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत धनबाद सदर के बगुला स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पौधारोपण किया।विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पारंपरिक रीति रिवाज से उपायुक्त का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय की वार्डन ने उपायुक्त को पौधा भेंट किया।पौधारोपण करने के बाद उपायुक्त ने हर पौधे को विद्यालय की एक छात्रा के साथ टैग करने तथा छात्राओं को पौधे की अच्छे से देखभाल करने को कहा।मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, एडीपीओ आशिष कुमार के अलावा विद्यालय के शिक्षक व कर्मी मौजूद थे।

Read More

लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के सदस्यों ने पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण किया

धनबाद।दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल के सदस्यों के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण बाघमारा मे 10 फलदार पौधो का वृक्षारोपण किया गया।एवं सभी लोगो से कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अगामी अध्यक्ष लायन शशिकांत शरण, सचिव लायन लक्ष्मीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष लायन विनोद मिश्रा, स्कूल के प्रधानाध्यापक मानिक सर,मनपुरण पाण्डेय, राजेन्द्र यादव,नीलम मैडम, वन्दना मैडम,अनुषा प्रिया, पुष्पा कुमारी, योगेश कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More
Back To Top