बाघमारा। विधायक शत्रुघ्न महतो डुमरा स्थित ब्लॉक 2 क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर BCCL के ब्लॉक 2 क्षेत्र के मधुबन कोलवाशरी में संचालित चेन्नई राधा वर्कर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों को HPC वेतन एवं शेष कर्मियों के नियोजन की मांग को लेकर ब्लॉक 2 महाप्रबंधक से वार्ता की। विधायक श्री महतो ने स्पष्ट किया कि मजदूरों को उनका उचित हक मिलना चाहिए और वर्षों से सेवा दे रहे श्रमिकों के साथ न्याय होना अनिवार्य है।
वार्ता के पश्चात ब्लॉक-2 क्षेत्र के महाप्रबंधक ने विधायक जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।







Leave a Reply