बेरमो । बोकारो थर्मल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोकारो थर्मल में भाजपा द्वारा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भाजपा कार्यसमिति सदस्य भरत यादव के नेतृत्व में निकाली गयी। इस यात्रा की शुरुआत भाजपा बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सीपी सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश उर्फ टीनू सिंह,भाजपा कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह,भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह नें संयुक्त रूप से किया। शौर्य तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल झारखंड चौक, हनुमान मंदिर, बैंक ऑफ इंडिया, हॉस्पिटल चौक होते हुए थाना चौक पर समाप्त हुई। भाजपा कार्यसमिति सदस्य भरत यादव ने कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक इरादे से कभी बाज नहीं आता है। जिस तरह से आतंकवादियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को मारा उसका बदला भारत की सेना ने अपने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से लिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो, ने कहा कि आज हिंदुस्तान का शौर्य और पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया ने देखा. पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने आतंक के ठिकानों को उड़ाया। वही पर जिप सदस्य ओम प्रकाश उर्फ टीनू सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश जब भी आतंकवाद की घटना करेगा,ऑपरेशन सिंदूर की तरह हमारी सेना माकूल जवाब देगी। सेना के जवानों ने सात मई को 23 मिनट में पड़ोसी मुल्क को जवाब दिया। हमारी तीनों सेनाओं और 140 करोड़वासी के जज्बे के आगे पाकिस्तान को झुकना पड़ा।मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ईश्वरचंद प्रजापति,भाजपा नेत्री सीमा देवी, के.ललिता राव, ऊपरघाट मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, सुरेश महतो, भैरों महतो,प्राण गोपाल सेन, रंजीत राम,हरेराम यादव, संजय मिश्रा,प्रदीप साव महादेव राम आदि लोग उपस्थित थें।

