चीरा चास में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

चास:- मंगलवार को अपर नगर आयुक्त  संजीव कुमार के नेतृत्व में चास नगर निगम कार्यालय द्वारा चीरा चास पाण्डेय पूल से लेकर कुंज विहार पूल तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य सड़क के किनारों को चिन्हित करते हुए जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण पाया गया उनको अति शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया एवं 6500 रुपये की आर्थिक दण्ड वसूली गयी। अपर नगर आयुक्त द्वारा समस्त निगम वासियों से अपील की है कि जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा निगम के जांच में अतिक्रमण पाए जाने पर उनके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता एवं झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के सुसंगत धाराओं के तहत नगर निगम कार्रवाई करने को बाध्य होगा और इसकी जवाबदेही स्वयं उनकी होगी।इस अभियान दल में सहायक नगर आयुक्त  जयपाल सिंह,  नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता,ए. टी. पी.,कनीय अभियंता, कार्यालय कर्मी, कर वसूलीकर्ता, पी. आई. यू. कर्मी, राजस्व निरीक्षक, विधि सहायक, सफाई सुपरवाइजर, सफाई मित्र, गृह रक्षा बल के जवान एवं यातायात पुलिस शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top