लाभुक को अबुआ आवास के लिए दिए घूस की राशि डीसी ने लौटवाया

लाभुक ने समाहरणालय में डीसी से मिल जताया आभार,

बोकारो। पिछले दिनों चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सुबेदार चौधरी नामक लाभुक ने अबुआ आवास स्वीकृति को लेकर चंदनकियारी प्रखंड के पोलकिरी पंचायत के रोजगार सेवक अमर कुमार बाउरी पर 20 हजार रूपए घूस देने का आरोप लगाया था, इस बाबत कई सक्ष्य भी डीसी के समक्ष प्रस्तुत किया था। जांच क्रम में मामला सही पाते हुए, डीसी ने संबंधित रोजगार सेवक को घूस के एवज में ली गई 20 हजार की राशि अविलंब वापस करने को कहा था। इसी मामले में राशि वापस मिलने के बाद मंगलवार को लाभुक सुबेदार चौधरी समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष पहुंचें और डीसी के प्रति आभार जताया। उधर,डीसी ने मामले में संबंधित रोजगार सेवक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिया है। डीसी ने कहा कि आमजनों को किसी भी स्तर पर परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top