धनबाद।भूली A ब्लॉक निवासी रिंकू सिंह के आवास कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह पहुँचे।श्री सिंह का स्वागत रिंकू सिंह ने बुके देकर किया।इस बीच कई महत्वपूर्ण विषय पर वार्ता हुई। दूसरी ओर भूली A ब्लॉक निवासी अपने पुराने अंगरक्षक संतोष सिंह के आवास पहुंचे कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह ने संतोष सिंह का तबीयत का हाल-चाल लिया एवं परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की।श्री सिंह ने परिजनों से कहा हम सभी आपलोग के साथ खड़ा है चिंता करने की जरूरत नहीं है।