सराय पहाड़ी सतनपुर एवं पोंड टुंगरी बांधगोड़ा में किया गया वृक्षारोपण 

— जल, जंगल, जमीन, नदियां और पहाड़ हमारे जीवन के आधार 

बोकारो: पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को सतनपुर स्थित सराय पहाड़ी एवं बांधगोड़ा स्थित पोंड टुंगरी पहाड़ में समाजसेवियों के पहल से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी योगो पूर्ती ने किया जबकि संचालन रामदयाल सिंह ने। इस दौरान मुख्य रूप से झामुमो के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी, कांग्रेस के जिला सचिव उदय सिंह, झामुमो महानगर उपाध्यक्ष कुमार आकाश टुडू, डिवाइन के सचिव हालदार महतो, यूथ ऑफ झारखंड के विशाल गौतम, समाजसेवी आनंद मोहन सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान पहाड़ी से सटे सिद्धू कान्हू चौक पर भी वृक्षारोपण किया गया। मौके पर अध्यक्ष श्री मांझी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध पर्यावरण जरूरी है और यह तभी संभव है जब प्रकृति को हम बचाकर रखेंगे। जल, जंगल, जमीन, पहाड़, पर्वत, नदियां और सागर ये सभी हमारे जीवन के आधार हैं और इन्हें सुरक्षित रखकर ही हम अपने जीवन को सुरक्षित रख पाएंगे। सचिव उदय सिंह ने कहा कि वृक्ष जीवन रक्षक हैं। हम अच्छी गुणवत्ता वाले जीवन का आनंद तभी ले सकते हैं जब हमारे आसपास प्रचुर मात्रा में वृक्ष हों। वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हम वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को कम कर सकते हैं। वृक्षारोपण अभियान में खो-खो कोच संजय कुमार, राजेश कुमार, दिनेश बेसरा, रामकुमार मांझी, विजय एक्का, कारण कुमार, संतोष बाउरी, राकेश हेंब्रम, अनिल हेंब्रम, रामविलास हंसदा, प्रशांत किस्कू, सोमरा मांझी, नगर मांझी, राहुल मांझी,  विशाल सोरेन, रामनाथ मांझी, रवि मुर्मू ,मंसू हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top