नावाडीह। डुमरी-बेरमो मेनरोड अंतर्गत नावाडीह में रोड के बीचो-बीच बना गहरा गड्ढा जानलेवा बन गया है। यह गड्ढा खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहा है। सड़क के बीच बने इस गड्ढे से बचने की कोशिश में वाहन चालक नियंत्रण खो रहे हैं, जिससे दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग से रोजाना कई पदाधिकारी गुजरते हैं,लेकिन सबों के द्वारा इस गड्ढे और इससे स॔भावित खतरे को अनदेखा किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गड्ढा बनने की मुख्य वजह है सड़क किनारे बनी नाली।
लाखों रुपए की लागत से बनी अधूरी नाली है। नाली का पानी रोड में जाता हैं। वहीं बारिश होने पर नावाडीह के वर्णवाल टोला की गली का सारा पानी इसी नाली से होकर रोड में आ जाता है,जिससे सड़क धीरे-धीरे टूटकर गड्ढे में बदल गई है।
सड़क पर बहते पानी से राहगीरों और छोटे-बड़े वाहन चालको को परेशानी हो रही है।इसी पानी के कारण सड़क के बीच गड्ढा बन गया है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत की जाए और नालियों की पानी को निकासी की व्यवस्था कराई जाए।
नावाडीह में मेन रोड के बीच गहरा गड्ढा बना जानलेवा










Leave a Reply