पुलिस को बदनाम करने की रची साजिश, सख्त कार्यवाई होगीः एसडीपीओ
बोकारो। बालू माफियाओं के खिलाफ बोकारो पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर उनकी कार्यप्रणाली को डीकोड करने में लगी है। इस संदर्भ में पुलिस कप्तान सख्त है और कहा है कि अब नहीं चलेगी कोई चालाकी। ज्ञात हो जिले में एनजीटी के निर्देश अनुसान 10 अक्टुबर तक बालू खनन पर रोक लगी हुई है। जिसमें उपायुक्त और पुलिस कप्तान ने अब बालू माफियाओं पर क्राइम कंट्रोल एक्ट-2023 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिससे जिले में नदियों से सफेद बालू के अवैध खनन के मामले पर अंकुश लगे। मंगलवार को चास मुफ्सिल थाना अंतर्गत तेमोच्चो ब्रिज पर बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से अवैध बालू ले जाने की सूचना पर चास मुफ्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल गाड़ी को जब्त करने पहुंचे तो उनके साथ महेन्द्र गोप सहित अन्य ने मैनहंन्डलिंग की और अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को ले भागे। इसके अलावा एक विडियो भी जारी की जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाया जा रहा है।
वहीं कुछ देर बाद चास मुफ्सिल थाना ने तेलमोच्ची ब्रिज पर धनबाद से आ रहे अवैध बालू लदे हाइवा को जब्त किया। इस संदर्भ में एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि चास मुफ्सिल थाना सहित बोकारो पुलिस को बदनाम करने की मंशा से विडियो जारी की गई है। पुलिस पर हमला के संर्दभ में एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने कहा बालू माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमे थाना प्रभारी चास (मु०) थाना पुअनि प्रकाश मंडल के स्वंटंकित आवेदन के आधार पर चास (मु०) थाना कांड सं0-78/2025 दिनांक-17.06.2025 धारा-126(2) /127(2)/115(2)/132/351(3)/352/3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज की गई। जिसमें नामजद अभियुक्त महेन्द्र कुमार गोप उम्र करीब 30 वर्ष पिता-प्रसादी गोप पता गोप टोला, पुपुनकी,शम्भु कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पिता- हरलाल गोप पता-पुपुनकी घाटबेडा, सुनिल गोप उम्र करीब 35 वर्ष पिता- हरलाल गोप पता-पुपुनकी ,नारायण गोप 33 वर्ष पिता मनोज गोप केवट टोला पुपुनकी,रंजीत गोप 35 वर्ष पिता मनोहर गोप केवट टोला पुपुनकी, लालू गोप पे नामालुम सा पुपुनकी एवं रामू गोप पे नामालुम सा पुपुनकी सभी थाना चास (मु०) जिला बोकारो एवं अन्य 20-25 लोग के विरुद्ध अंकित किया। इस कांड का अनुसंधान भार सअनि महेश कुमार को सौंपा गया।








Leave a Reply