कसमार स्थित पी एम श्री एस एस +2 उच्च विद्यालय में आज भारतीय भाषा कैंप के दूसरे दिन कैंप में शामिल छात्र – छात्राएं आभासी माध्यम से दैनिक जीवन में मिलने वाले लोगों से संपर्क स्थापित करने से परिचित हुए। सड़कों पर चलना, बाजार में भ्रमण करना,होटल – रेस्टोरेंट में खाना खाना,टिकट कटाना, लोगों से संवाद स्थापित करना,दिशा का ज्ञान लेना, गांव या शहर के लोगों से वार्तालाप करना आदि बिंदुओं से अवगत हुए। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, प्रशिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, सुशीला कुमारी, रामबाबू शुक्ल, नितेश कुमार प्रजापति समेत अन्य उपस्थित थे।










Leave a Reply