बोकारो; निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 36-बोकारो -सह- अनुमण्डल पदाधिकारी, चास सुश्री प्रांजल ढांडा की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के नजरी नक्शा एवं जियो फेंसिंग से संबंधित कार्य हेतु 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिनांक 17 जून से 21 जून, 2025 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण स्थल तीन जगहों पर किया जा रहा है, जिसमें 1. अनुमण्डल कार्यालय, चास के सभागार में जहाँ बीएससिटी क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक हेतु, 2. प्रखण्ड कार्यालय, चास के सभागार में जहाँ ग्रामीण क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक हेतु तथा 3. नगर निगम, चास के सभागार में जहाँ निगम क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक हेतु। उक्त प्रशिक्षण सभी स्थलो में प्रोजेक्टर के माध्यम से बीएलओ को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ चिन्हित मतदान केन्द्रों में टेªनर के माध्यम से क्षेत्र में डेमो भी कराया जा रहा है। ताकि बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्र का नजरी नक्शा एवं जियो फेंसिंग का कार्य सूचारू रूप से कर सके। अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि किस तरह से नजरी नक्सा बनाना है। साथ ही आगे बताया गया कि बूथ का जियो फेंसिंग गुगल मैप के माध्यम से किया जाना है। इसमें बूथ के अक्षांश व देशांतर दर्शाते हुए नजरी नक्शा बनाना है। इस नजरी नक्शा में घरों की संख्या, महत्वपूर्ण स्थानों को दर्शाते हुए बनाना है। इसके लिए सभी बीएलओ को तीन तरह का फार्मेट दिया गया है, जिसमें दो तरह का फार्मेट नजरी नक्शा के लिए व एक फार्मेट जियो फेंसिंग से संबंधित है। बताया गया कि सभी बीएलओ आगामी 28 जून तक इस कार्य को पूरा कर फार्मेट संबंधित कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। टेनर के रूप में ग्रामीण क्षेत्र हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चास प्रदीप कुमार एवं निर्वाकऑ प्रेमदीप प्रसाद, बीएससिटी क्षेत्र हेतु कार्यपालक दण्डाधिकारी, चास श्रीमती सत्यबाला सिन्हा एवं निर्वाकऑ शिव कुमारी बाउरी, नगर निगम क्षेत्र हेतु कार्यपालक दण्डाधिकरी, चास जया कुमारी एवं सचिन कुमार पाठक, खुशबु कुमारी तथा तीनों क्षेत्रों के मास्टर टेनर के रूप अनुमण्डल पदाधिकारी, चास प्रांजल ढांडा, निर्वाकऑ सुर्यभूषण एवं निर्वाकऑ पंकज कुमार प्रतिनियुक्त है।










Leave a Reply