बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह में शुक्रवार को आजसू पार्टी प्रखंड कमिटी की और से बैठक की गई।
नावाडीह।: बैठक की अध्यक्षता पार्टी के नावाडीह प्रखंड प्रभारी सह युवा आजसू राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो व संचालन प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने की । बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के संस्थापक सदस्य केंद्रीय सचिव प्रोफेसर अलाऊद्दीन अंसारी, केंदीय सचिव जयलाल महतो उपस्थित थे।बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी 22 जून को आजसू पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्य के मुख्यालय रांची स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम खेलगांव में बलिदान दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।टिकैत महतो ने कहा कि 22 जून को नावाडीह से सैकड़ों कार्यकर्ता व नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शामिल होंगे।मौके आजसू के जिला उपाध्यक्ष मोहन महतो, जिला संयुक्त सचिव अर्जुन महतो ,प्रखंड उपाध्यक्ष दीपू अग्रवाल ,संतोष उजागर ,मोहन महतो ,जगरनाथ महतो ,छात्र संघ अध्यक्ष खेमलाल महतो ,महेंद्र महतो, मीडिया प्रभारी भुनेश्वर पटेल ,गणपत महतो ,युवा नेता भगीरथ महतो , विक्की शर्मा, विजय महतो , दिनेश कुमार महतो ,फलेंद्र महतो,पिंटू महतो आदि उपस्थित थे ।

