The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारी के साथ हुई एक बैठक

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
June 19, 2025
जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारी के साथ हुई एक बैठक

संबंधित व्यक्ति को नोटिस का तामिला और वारंट पर कार्रवाई करें, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके —फहीम किरमानी

पेटरवार : पेटरवार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारी के साथ दिन बुधवार को एक बैठक हुई। बैठक में श्री किरमानी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय से निर्गत जो भी नोटिस भेजा जाए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों के निष्पादन के लिए सर्वोच्च न्यायालय एव उच्च न्यायालय के निर्देश पर कई दिशा निर्देश दिए गये हैं। उस पर कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस, वारंट जारी किया गया है। इसलिए आप भी उस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस का तामिला और वारंट पर कार्रवाई करें, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। आगे बताया कि पुलिस पदाधिकारी के ऊपर लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी होती है। हमें किसी भी प्रकार की जांच करानी हो या फिर रिपोर्ट मंगानी हो तो हमारी एजेंसी पुलिस ही है, इसलिए इस जिम्मेदारी को पूरा करना पुलिस पदाधिकारी की जवाबदेही है। आम नागरिक पुलिस की वजह से ही अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्यादा मामले पारिवारिक विवाद के कारण ही उत्पन्न होता है। इसलिए हमें जैसे ही पारिवारिक विवाद के मामले की जानकारी हो उसे वहीं समझा कर विवाद समाप्त करने की कोशिश करना चाहिए। वहीं नए कानून के अनुसार काम करने के बारे मे भी उन्होंने बताया। आगे एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने भी नोटिस तामील कराने को लेकर कई तरह के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चेक बाउंस के मामले में जो भी नोटिस जारी किया जाता है, उसे तमिला करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने न्यायिक पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जितने भी नोटिस थाना में पहुंचेंगे, सभी का तमिल होगा। यह भी कहा कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवाने में वे भी न्यायालय का पूरी तरह सहयोग करेंगे। वही सहायक अपर लोक अभियोजक विजय कुमार, नवीन कुमार मिश्रा एवं अशीष रंजन लोहरा ने भी पुलिस प्रशासन को कानून की जानकारी दी। मंच संचालन, स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन कर रहे एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव रश्मि अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय में पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा है। जिससे कई मामलों का निष्पादन किया जा सका। उम्मीद है आगे भी हमें पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। बैठक में गोमिया इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार, रोहित कुमार, शशि शेखर कुमार, प्रफुल्ल कुमार महतो, राजेश प्रजापति, छटन महतो, राजू मुंडा, कृष्ण कुमार कुशवाहा, राम कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार सोनी सहित अनुमंडल के पुलिस अधिकारी और दीपक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, उपासी कुमारी आदि मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026
  • अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    January 22, 2026
  • बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    January 22, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (488)
  • Delhi (2)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (816)
  • Kodarma (2)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (51)
Scroll to Top
%d