बोकारो:- भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के लिए अधिकृत व मान्यता प्राप्त “अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन” के ‘ दो दिवसीय 25 वाॅं राष्ट्रीय अधिवेशन -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘ भब्य रूप से मध्य प्रदेश के महाकाल नगरी ” उज्जैन ” में आयोजित किया गया। झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में
प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक अजन्ता सामद, अभिनव अमृतांश मिश्रा, रितेश त्रिपाठी, कुमार सौरभ , पिंकी गुप्ता, रिन्कू मलिक शामिल हो लाभान्वित हुए ।जिसमें झारखंड इकाई को शिकायत निस्तारण एवं संगठनात्मक कार्य के लिए स्मृति चिन्ह् व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में देश भर के 23 राज्यों से केन्द्रीय, प्रदेशीय, जिला स्तरीय लगभग 400 पदाधिकारी व सदस्यों ने सामग्री, वस्तु व सेवा क्षेत्र में उपभोक्ता अधिकार अधिनियम अंतर्गत मानक, मात्रा, मुल्य, मिलावट, ग्राहक सुविधा, भ्रामक प्रचार , गुणवत्ता में ब्याप्त कुरितियों एवं अनुचित ब्यापार ब्यवहार पर जानकारी के साथ साथ इन विषय पर नमुना संग्रह, प्रायोगिक जांच, स्व अनुमानित जांच, वर्तमान दृष्टया प्रतिवेदन, शिकायत प्रकृया, पंचनामा लेखन, तथा आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित विभाग में शिकायत पत्राचार करने के साथ ही उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करने / कराने की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजन स्थल पर पेट्रोलियम, खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की जांच प्रयोगशाला लगा कर एवं भारतीय मानक ब्यूरो, माप तौल , वाद दायर विषय पर विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों ने उपस्थित हो प्रशिक्षित करने का पुनीत कार्य किया।
साथ ही 25वे राष्ट्रीय अधिवेशन पुस्तिका का विमोचन किया गया।
दो दिवसीय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री की बड़ी बहन व नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर सुरेशानंद ज, विक्रम विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो० अजय भारद्वाज, के साथ साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशंकर शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज, संदीप सूरी, श्रीधर अइयर, अशोक झांझरी, बालासाहेब पान्दे, बिमलेश पान्डेय, सुनील शुक्ल, सहित सैकड़ों सदस्यों ने शिरकत की।
समापन पूर्व एकमत से सम्पूर्ण देश व प्रान्त के संगठन सदस्यों ने उपभोक्ता आन्दोलन व जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ता अधिकार को जन जन तक पहुँचाने व
सशक्त करने और संगठन का विस्तार करने के साथ ही साथ देश का कोई भी उपभोक्ता ठगी का शिकार नहीं होगा इसके लिए सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।








Leave a Reply