डीएवी पब्लिक स्कूल, टीटीपीएस ललपनिया में गौरवशाली सम्मान समारोह,

शैक्षणिक, खेल और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्टता को मिला सम्मान

गोमिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, टीटीपीएस ललपनिया में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं और समर्पित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

राजन राज मरांडी ने द्वितीय झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (जामताड़ा) में हाई जंप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है और साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा उन्नत प्रशिक्षण के लिए भी चुना गया है।

प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने राजन को बधाई देते हुए कहा कि राजन की यह जीत हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन का प्रमाण है। हम सभी को उस पर गर्व है और उसकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वहीं शैक्षणिक क्षेत्र में विद्यालय की  शालू कुमारी को NEET 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है।

सम्मानित शिक्षकगण:

विद्यालय के आरंभिक सत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए निम्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया-:

अमित कुमा, एम. के. सिंह ,अंजन सिंह, आर. एन. रॉय ,अजमल हुसैन, कैलाश प्रजापति, बी. के. साव, भुनश्वर महतो, ज्योति सिंह, पी. पाणिग्राही , सौरव कुमार

 सम्मानित कार्यालय कर्मचारी: सी. बी. प्रसाद, श्री केदार, दीपक कुमार

इस अवसर पर प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने सभी शिक्षकगण और कार्यालय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि

शिक्षक हमारे संस्थान की रीढ़ हैं, और कर्मचारियों का सहयोग विद्यालय संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन सभी के समर्पण से ही हमारा विद्यालय उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर है। समारोह का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और हर्षोल्लास के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top