गोमिया। गोमिया मोड़ में शाम पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने बेरमो के एसडीओ मुकेश मछुआ एवं डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह से बात किया। जिसमें कहा कि गोमिया मोड में शाम के वक्त बाजार में काफी भीड़ हो जाती है और बड़े वाहनों के प्रवेश होने से सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा दुर्घटना होने की भी संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में गोमिया मोड में बड़े वाहनों का उक्त समय में प्रवेश वर्जित किया जाए। इस पर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को एसडीओ एवं डीएसपी ने आश्वस्त किया कि गोमिया मोड में शीघ्र ही बड़े वाहनों का प्रवेश उक्त समय में रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार गोमिया मोड़ में शाम के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर रोहित यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा था।
पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने गोमिया मोड़ में शाम में बड़े वाहनों के प्रवेश रोकने के लिए एसडीओ व एसडीपीओ से की बात










Leave a Reply