गोमिया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो ने शनिवार को मैट्रिक के बोकारो जिला टॉपर राजलक्ष्मी एवं इंटर आर्ट्स के जिला टॉपर सागर कुमार प्रजापति को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया की बेटी राजलक्ष्मी ने 10 वीं की परीक्षा में जिला टॉपर एवं गोमिया प्रखंड के होसिर के सागर कुमार प्रजापति ने इंटर आर्ट्स में जिला टॉपर बनकर गोमिया विधानसभा क्षेत्र एवं बोकारो जिला का नाम रौशन किया है। जो काफी गौरव की बात है। डा महतो ने कहा कि मेहनत एवं लक्ष्य के साथ अगर पढ़ाई किया जाए तो लक्ष्य प्राप्ति में कोई बाधा नहीं आती है और यह सब राजलक्ष्मी एवं सागर कुमार प्रजापति ने कर दिखाया है। उन्होंने आगे भी उनकी ऊंच शिक्षा में मदद करने की बात कही। इस दौरान राजलक्ष्मी एवं सागर ने अपने आगे की पढ़ाई का लक्ष्य के बारे में बताया और पूर्व विधायक ने उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मौके पर संदीप स्वर्णकार, रविन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।










Leave a Reply