गोमिया। कोंग्रेस पार्टी के बोकारो जिला महासचिव रामकिशुन रविदास के अगुवाई में गुरुवार को हजारी पंचायत स्थित हजारी बस्ती के वैद्य टोला (प्रजापति) के दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने बिजली, पानी की समस्या को लेकर स्वांग वाशरी परियोजना पदाधिकारी से मिलकर पत्र सौंपा। महिलाओं ने परियोजना पदाधिकारी से कहा कि लगातार बिजली कटौती से जहां ग्रामीण परेशान है वहीं पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने गांव में दो सौ केवीए ट्रांसफार्मर की मांग की है जिससे बिजली कटौती की समस्या से उन्हें जूझना न पड़ें इसी प्रकार कांग्रेस नेता श्री रविदास ने कहा कि ग्रामीणों को सुचारु रुप से पेयजल उपलब्ध कराया जाए, और पानी सप्लाई की जर्जर टंकियों की अविलंब मरम्मत कराया जाए, सभी मांगों पर परियोजना पदाधिकारी स्वांग वाशरी ने आश्वासन दिया है, मौके पर रामकिशुन रविदास, अनिता देवी,भगवती देवी, चंदा देवी, टिशू देवी, कल्पना देवी, मालती देवी अनिता देवी, ललिता देवी आदि मौजूद थे।










Leave a Reply