मानव जीवन को स्वस्थ रखने के लिए योग अति आवश्यक: डीसी पांडेय
चंद्रपुरा 21 जून 2025 . दामोदर घाटी निगम, चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के कम्युनिटी हॉल में शनिवार की सुबह डीवीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया.
इस अवसर पर प्रशिक्षक दीपक कुमार महतो ने उपस्थित लोगों को योग और प्रणायाम कराया. कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉक्टर डी सी पांडेय, उप महाप्रबंधक ललन प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, आर आर ओझा, मुकेस कुमार , प्रबंधक परविंद कुमार, राजकुमार चौधरी, अनुतोष एक्का, उमेश कुमार शर्मा, अक्षय कुमार सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान और उप समादेष्टा आदि लोगों ने योग और प्राणायाम किया ।
इस अवसर पर समारोह के संबोधन में डॉक्टर डीसी पांडेय ने कहा कि योग मानव जीवन के लिए अत्यंत ही जरूरी है. हर मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग और प्राणायाम करने की आवश्यकता है. उन्होंने योग प्रशिक्षक के प्रशिक्षण कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रशिक्षक के कारण ही हम सभी लोग उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर योग का लाभ लेते हैं. हम सभी को प्रत्येक दिन स्वस्थ रहने के लिए योग करना आवश्यक है. उन्होंने प्रशिक्षक श्री महतो को उपहार भेंट कर सम्मानित किया ।








Leave a Reply